Ramadan Mubarak 2020 Images: रमजान के पाक महीने में शेयर करें ये Ramadan Whatsapp Images

Ramadan Mubarak 2020 Images: इस साल अगर रमजान मुबारक (Ramadan Mubarak 2020) का चांद 24 अप्रैल को नजर आता है, तो रमजान (Ramadan) का पहला रोजा 25 अप्रैल को होगा। वहीं इस साल सभी मुस्लिम कोरोना वायरस की मुसीबत के दौरान एहतियात बरतते हुए रोजा रखेंगे। हिज्र कैलेंडर (इस्लामिक कैलेंडर) के अनुसार नौवां महीना रमजान का होता है। वहीं अगर 25 अप्रैल का रोजा होता है, तो भारत में 25 मई को ईद मनायी जाएगी। वहीं रमजान का महीना 29 दिन या 30 दिन का होता है। वहीं रमजान के महीने में रोजा रखने का मतलब सिर्फ रोजा रखकर, भूखे-प्यासे रहना नहीं है। बल्कि इसका सच्चा मतलब है कि अपने ईमान को बनाए रखना। मन में आ रहे सभी बुरे विचारों का छोड़ना। इसके साथ ही रमजान में अपने गुनाहों की तौबा करना।
इस्लाम में यह महीना बहुत ही पाक माना जाता है। रमजान के शुरू होते ही लोग एक दूसरे को मिलकर या फिर सोशल मीडिया पर Happy Ramadan 2020 Mubarak Wishes, Happy Ramadan 2020, Ramadan Photo, Ramadan Mubarak Status, Message, Ramadan 2020 GIF Images भेजकर एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं। वहीं जहां लॉकडाउन के चलते लोगों को मिलने पर पाबंदी लगी है, लेकिन आप सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
रमजान के महीने में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं।
रमजान के महीने में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं।
इस पाक महीने में शैतान को कैद कर दिया जाता है। इसके साथ ही नर्क के दरवाजे भी बंद हो जाते हैं।
नफिल नमाजों का सवाब 70 गुनाह ज्यादा दिया जाता है।
रोजे में झूठ बोलना, चुगली करना, गाली देना, गैर औरतों को बुरी नजर से देखना सख्ती से मना होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS