Shukra Gochar 2019: 21 नवंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका असर

Shukra Gochar 2019: 21 नवंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका असर
X
Shukra Gochar 2019: 21 नवंबर 2019 को शुक्र धनु राशि में परिवर्तन हो रहा है, जो सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव डालेगा, शुक्र को दैत्यों का गुरु माना जाता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र एक स्त्री ग्रह है, जो वैवाहिक सुख के लिए विशेष माना जाता है, तो चलिए जानते हैं शुक्र का धनु राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है...

Shukra Gochar 2019: शुक्र का राशि परिवर्तन 21 नवंबर 2019 को वृश्चिक राशि से धनु राशि में होने जा रहा है। शुक्र का यह गोचर दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर होगा। जिसके बाद शुक्र 15 दिसंबर 2019 शाम 6 बजकर 12 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु शुक्र की सम राशि मानी जाती है ।धनु राशि देवगुरु बृहस्पति की राशि मानी जाती है और देवगुरु बृहस्पति और शुक्र की आपस में शत्रुता है। शुक्र के धनु राशि में गोचर करने पर सभी राशियों पर इसका अलग- अलग प्रभाव पड़ेगा तो चलिए जानते हैं। शुक्र का धनु राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।


शुक्र गोचर मेष राशि पर प्रभाव (Shukra Gochar Mesh Rashi Per Prabhav)

शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए नवम भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष में नवम भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। नवम भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके भाग्य में वृद्धि होगी।शुक्र का परिवर्तन आपके भाग्य में ही नहीं बल्कि आपके छोटे भाई बहनों और आपके पराक्रम में भी वृद्धि करेगा। यदि आप किसी धार्मिक कार्य से जुड़े हुए हैं तो इस समय में आपको विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है।


शुक्र गोचर वृषभ राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Vrishabh Rashi)

शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए अष्टम भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष में अष्टम भाव से मृत्यु का विचार किया जाता है। अष्टम भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपको अत्याधिक कष्ट पहुंचा सकता है। शुक्र का पारिवर्तन आपके धन और परिवार की स्थिति को ठीक रखेगा। लेकिन आपको स्वास्थ संबंधी परेशानी इस समय में हो सकती हैं। इस समय में आप मास मदिरा का सेवन अधिक कर सकते हैं जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है।


शुक्र गोचर मिथुन राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Mithun Rashi)

शुक्र का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्तम भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष में सप्तम भाव से विवाह का विचार किया जाता है। सप्तम भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपको वैवाहिक सुख की प्राप्ति कराएगा। शुक्र का परिवर्तन विवाह योग्य जातकों का विवाह भी कराएगा। इस गोचर के कारण इस राशि के लोग अपने सजने संवरने पर अधिक खर्च कर सकते हैं। इस समय सौंदर्य प्रसाधन के बिजनेस जुड़े लोगों को अधिक फायदा हो सकता है।


शुक्र गोचर कर्क राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Kark Rashi)

शुक्र का गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार छठे भाव से रोग और शत्रुओं का विचार किया जाता है। छठे भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपको स्वास्थय संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती है। यदि आप कर्क राशि की महिला हैं तो इस समय में आपको विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं इस समय में आपका खर्च भी अधिक बढ़ सकता है।


शुक्र गोचर सिंह राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Singh Rashi)

शुक्र का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए पांचवें भाव पर होने जा रहा है। ज्याोतिष शास्त्र में पांचवें भाव से प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। पांचवें भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपको अपने प्रेम में सफलता मिल सकती है। शुक्र का परिवर्तन सिंगल लोगों को कोई साथी दिला सकता है। वहीं काफी समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस समय में संतान की प्राप्ति हो सकती है।


शुक्र गोचर कन्या राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चतुर्थ भाव से माता और सुख का विचार किया जाता है। चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर होने के कारण आपको आपकी माता का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। इस समय में आपकी माता की सेहत ठीक रहेगी। शुक्र का परिवर्तन आपको वाहन सुख भी प्राप्त करा सकता है। वहीं दूसरी और इस समय में आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।


शुक्र गोचर तुला राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Tula Rashi)

शुक्र का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तीसरे भाव से पराक्रम और छोटे भाई बहनों का विचार किया जाता है। तीसरे भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपके पराक्रम को प्रभावित करेगा। इस समय में आप अपने आपको अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहींं शुक्र का परिवर्तन आपके छोटे भाई बहनों को भी लाभ दिला सकता है। इतना ही नहीं इस समय में आपके पराक्रम में भी वृद्धि हो सकती है।


शुक्र गोचर वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Vrishchik Rashi)

शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दूसरे भाव में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र में दूसरे भाव से धन का विचार किया जाता है। दूसरे भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपके धन को बढ़ाएगा। इस समय में आपके परिवार में सुख और शांति का वास होगा। शुक्र का परिवर्तन आपको आपके परिवार के लोगों का भरपूर साथ दिलाएगा। इतना ही नहीं शुक्र के इस राशि परिवर्तन के कारण आपको अपने ससुरालवालों से भी लाभ मिलेगा।


शुक्र गोचर धनु राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Dhanu Rashi)

शुक्र का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए लग्न भाव पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लग्न भाव से शरीर का विचार किया जाता है। पहले भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपको अधिक खर्चीला बना सकता है। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आप अपने धन को विलासिता की वस्तुएं खरीदने में व्यय करेंगे। इतना ही नहीं इस समय में आप अपने जीवनसाथी का प्रेम भी पूर्ण तरीके से प्राप्त करेंगे। जिससे आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा।


शुक्र गोचर मकर राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Makar Rashi)

शुक्र का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए बारहवें भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बारहवें भाव से व्यय का विचार किया जाता है। बारहवें भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपके खर्च बढ़ाएगा। यह खर्च आपकी यात्राओं पर होगा। शुक्र का परिवर्तन आपको लंबी यात्राएं करा सकता है।यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो यह समय काफी अनुकूल है। लेकिन इस समय में आपको अपनी सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


शुक्र गोचर कुंभ राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Kumbh Rashi)

शुक्र का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्यारहवें भाव से आय का विचार किया जाता है। ग्यारहवें भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। शुक्र का परिवर्तन आपको किसी महिला मित्र से लाभ दिला सकता है। इतना ही नहीं यदि आपकी कोई बड़ी बहन है तो आपको उनसे भी लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी शुक्र का यह गोचर आपके लिए अनुकूल है।


शुक्र गोचर मीन राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Meen Rashi)

शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के दसवें भाव में हो रहा है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। दसवें भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने से आपको आपके कार्यक्षेत्र में अधिक लाभ प्राप्त होगा। शुक्र का परिवर्तन आपको नौकरी में प्रमोशन भी दिला सकता है। इसके अलावा इस समय में आपकी माता के सेहत और आपके सुख दोनों में वृद्धि हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story