Sun Transit 2020 Effects: 13 फरवरी को सूर्य का राशि परिवर्तन, बिजली से तेज चमकेगी इनकी किस्मत

Sun Transit 2020 Effects : सूर्य का राशि परिवर्तन 13 फरवरी 2020 को मकर राशि से कुंभ राशि में होने जा रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर 3 बजकर 18 मिनट पर सूर्य गोचर होगा। जिसके बाद सूर्य देव 14 मार्च 2020 को शनिवार दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेगा। इसके बाद सूर्य मीन राशि में गोचर होने जाएंगे जो सूर्य की मित्र राशि मानी जाती है तो चलिए जानते हैं सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने पर पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
सूर्य गोचर मेष राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Aries)
सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए ग्यारहवें भाव में हो रहा है। ग्यारहवें भाव से आय का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। इस समय में आपके उच्च अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। यदि आपकी सैलरी काफी समय से नहीं बढ़ रही थी तो इस समय में आपकी सैलरी बढ़ सकती है। वहीं आपको इस समय में धन कमाने का कोई नया रास्ता भी मिल सकता है। पिता तुल्य लोगों से आपको इस समय में लाभ होगा। सूर्य का परिवर्तन इस समय में आपको हर प्रकार से लाभ देगा।
सूर्य गोचर वृषभ राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Taurus)
सूर्य का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए दसम भाव में हो रहा है। दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपको इस समय में नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति करा सकता है। यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है। सूर्य का परिवर्तन होने के कारण आपको अपने पिता से भी लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय समाज में आपके मान- सम्मान में भी वृद्धि होगी।
सूर्य गोचर मिथुन राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Gemini)
सूर्य का गोचर मिथुन राशि के जातकों के नवम भाव में हो रहा है। नवम भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके भाग्य में वृद्धि कराएगा। सूर्य का परिवर्तन होने के कारण इस समय में आपको अपने भाग्य का पूर्ण साथ प्राप्त होगा। इस समय में आप समाजिक कार्यों में बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे। लेकिन सूर्य के इस गोचर के कारण आपके पिता की सेहत खराब हो सकती है या उन्हें किसी प्रकार की अन्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सूर्य गोचर कर्क राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Cancer)
सूर्य का गोचर आपकी राशि से आठवें भाव में हो रहा है। आठवें भाव को मृत्यु भाव कहा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। सूर्य का परिवर्तन होने के कारण आपको इस समय में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपकी वाणी में कटूता आ सकती है। जिसकी वजह से आपके लड़ाई झगड़े भी हो सकते हैं। यदि आप किसी भी प्रकार का कोई गलत कार्य करते हैं तो आपको कानूनी दंड भी इस समय में मिल सकता है।
सूर्य गोचर सिंह राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Leo)
सूर्य का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए सातवें भाव में हो रहा है। सातवें भाव से विवाह और व्यापार का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण आपको आपके जीवनसाथी में अहंकार की भावना जाग्रत हो सकती है। जिसकी वजह से आपका उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में कोई अच्छा मुनाफा हो सकता है। लेकिन यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपका अपने बिजनेस पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है।
सूर्य गोचर कन्या राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर छठे भाव में हो रहा है। छठे भाव से रोग और शत्रुओं का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण आपको शत्रु पक्ष से छुटकारा मिलेगा। इस समय में आपके शत्रु आपके सामने आने की हिम्मत भी नहीं करेंगे। सूर्य का परिवर्तन आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से भी छुटकारा दिला सकता है। लेकिन इस समय में आपका स्वास्थय खराब रह सकता है आपको इस समय में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
सूर्य गोचर तुला राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Libra)
सूर्य का गोचर आपकी राशि से पांचवें भाव में हो रहा है। पांचवें भाव से प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके प्रेमी के अंदर अहंकार बढ़ सकता है। जो आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा। वहीं तुला राशि के जिन जातको के बच्चे किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें इस समय में सफलता प्राप्त हो सकती है। सूर्य का परिवर्तन होने के कारण इस राशि के विद्यार्थियों को भी लाभ प्राप्त हो सकता है।
सूर्य गोचर वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Scorpio)
सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चौथे भाव में हो रहा है। चौथे भाव से सुख और माता का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन होने का कारण आप दिल से कुछ कठोर हो सकते हैं। वहीं आपकी माता जी को भी इस समय में अधिक गुस्सा आ सकता है। जिसकी वजह से आपके और उनके बीच में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सूर्य का परिवर्तन आपको नौकरी मेंं कुछ अच्छे परिणाम दिला सकता है। जिसकी वजह से आपके मान- सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है।
सूर्य गोचर धनु राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Sagittarius)
सूर्य का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में हो रहा है। तीसरे भाव से पराक्रम और छोटे भाई बहनों का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से आपक अपने कामों को करने जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। वहीं यदि आपके अपने छोटे भाई बहनों के साथ रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे तो इस समय में आपके और उनके रिश्तों के बीच में सुधार होगा। इसके साथ ही जो लोग धार्मिक कार्य करते हैं। उन्हें भी इस समय में लाभ की प्राप्ति होगी।
सूर्य गोचर मकर राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Capricorn)
सूर्य का गोचर मकर राशि के जातकों के दूसरे भाव में हो रहा है।दूसरे भाव से वाणी और कुटूंब का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी वाणी को कठोर बना सकता है। जिसकी वजह से आपका अपने परिवार में झगड़ा हो सकता है। लेकिन सूर्य का परिवर्तन आपके धन के लिहाज से काफी अच्छा कहा जा सकता है। इस समय में आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं यदि आपका पैसा कहीं पर फंसा हुआ था तो वह भी आपको इस समय में प्राप्त हो सकता है।
सूर्य गोचर कुंभ राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Aquarius)
सूर्य का गोचर आपके लग्न भाव में हो रहा है। लग्न से शरीर का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके अंदर गुस्से और अहंकार को बढ़ा सकता है। जिसकी वजह से आपका अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद भी हो सकता है। सूर्य का परिवर्तन होने के कारण आपको अपने व्यापार में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कानून के विरुद्ध कोई काम करते थे तो इस समय में आपको उसका दंड भी भुगतना पड़ सकता है। आपको इस समय में अपने बिजनेस पार्टनर पर भी अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।
सूर्य गोचर मीन राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Pisces)
सूर्य का गोचर मीन राशि के जातकों के बारहवें भाव में हो रहा है। बारहवें भाव से व्यय का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके खर्च अधिक बढ़ सकते हैं। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो सकती है। आपको इस समय में कर्ज भी लेना पड़ सकता है। सूर्य का परिवर्तन होने के कारण आपको विदेशों से इस समय में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी शुभ रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS