सूर्य का सिंह से कन्या राशि में गोचर, सूरज से तेज चमकेगी इन तीन राशि के जातक की किस्मत, इन दो का बुरा वक्त शुरू

सूर्य का सिंह से कन्या राशि में गोचर, सूरज से तेज चमकेगी इन तीन राशि के जातक की किस्मत, इन दो का बुरा वक्त शुरू
X
सूर्य का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए चौथे भाव में होने जा रहा है, चौथे भाव से माता और सुख का विचार किया जाता है, सूर्य के इस गोचर के कारण इस राशि के जातको की माता की सेहत खराब रह सकती है, वहीं इन्हें कार्यक्षेत्र में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,इसके अलावा अन्य राशि वाले जातकों पर सूर्य के गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सुर्य के कन्या राशि में गोचर करने पर सभी 12 राशियों पर असर

सूर्य ग्रह का गोचर 17 सितंबर 2019 यानी मंगलवार के दिन दोपहर 01:19 बजे सिंह राशि से कन्या राशि में हो रहा है और 18 अक्टूबर 2019 यानी शुक्रवार को दोपहर 01:20 तक इसी राशि में स्थित रहेंगें। सूर्य के राशि परिवर्तन मनुष्य के जीवन को अत्याधिक प्रभावित करता है। क्योंकि सूर्य को पिता का कारक, नौकरी का कारक, मान- सम्मान का कारक भी माना जाता है। सुर्य का कन्या राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं.


मेष राशि सूर्य का गोचर (Sun Transist For Aries)

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। कुंडली के छठे भाव से रोग और शत्रुओं को देखा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके रोग भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवतर्तन आपके लिए शुभ है। सूर्य के परिवर्तन से आपकी पिछली सभी समस्याएं समाप्त हो जाएगी। न्यायिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी।हालाँकि, आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी लेकिन आप अपने कार्यस्थल पर प्रभावशाली बने रहेंगे। आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके निर्णय आपके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहे जाएंगे। आपको इस समय में सरकार या उच्च अधिकारियों के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा।


वृष राशि सूर्य का गोचर (Sun Transist For Taurus)

वृष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर पाचवें भाव में होने जा रहा है। कुंडली के पाचवें भाव से प्रेम को देखा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके प्रेम जीवन को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवतर्तन आपके लिए सामान्य है। यह गोचर मुख्य रूप से आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं को बाधित करेगा। आपके बच्चों का स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण होगा जिसके कारण आप उनकी देखभाल करने में पर्याप्त रूप से व्यस्त रहेंगे।। सूर्य का गोचर आर्थिक मोर्चे पर आपके जीवनसाथी के लिए सकारात्मक परिणाम देगा, साथ ही साथ आप उसके माध्यम से लाभ भी प्राप्त करेगा। लेकिन आपका उनसे छोटी - छोटी बातों को लेकर मनमुटाव होता रहेगा


मिथुन राशि सूर्य का गोचर (Sun Transist For Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है। कुंडली के चौथे भाव से सुख, भूमि और वाहन को देखा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके सुख को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवतर्तन आपके लिए अशुभ है।यह गोचर आपके पारिवारिक जीवन में अशांति का माहौल पैदा करेगा।मानसिक तनाव बढ़ेगा और स्वास्थ्य के मुद्दे भी सामने आएंगे। इसके अतिरिक्त, माँ का स्वास्थ्य भी अस्थिर रह सकता है।इस अवधि के दौरान की गई यात्रा में परेशानी संभव है। वैवाहिक आनंद प्राप्त करने में बाधाएँ आ सकती हैं लेकिन आपका जीवनसाथी अपने कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त कर सकता है।


कर्क राशि सूर्य का गोचर (Sun Transist For Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। कुंडली के तीसरे भाव से पराक्रम और भाई बहनों को देखा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके पराक्रम को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवतर्तन आपके लिए शुभ है। इस गोचर से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने पराक्रम से अपना सभी काम पूर्ण कर लेंगे। सूर्य के इस गोचर से आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। आपकी धर्म में भी रूचि बढ़ेगा। आपके उच्च अधिकारी आपके कार्य को सरहायेंगे। आपका इस समय में हर तरफ से मान सम्मान बढ़ेगा।


सिंह राशि सूर्य का गोचर (Sun Transist For Cancer)

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। कुंडली के दूसरे भाव से धन और कुटूंब को देखा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके धन को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवतर्तन आपके लिए अशुभ है। दूसरे भाव में सूर्य का गोचर शुभ नहीं माना जाता है, इसीलिए आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अपने शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें और सौहार्दपूर्ण तरीके से बोलें। समय के इस अंतराल के दौरान मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ सकता है और आपको सिर में दर्द, अत्यधिक गर्मी और आंखों में संक्रमण होने की संभावना है। पारिवारिक मोर्चे पर भी कुछ समस्याएं सामने आएंगी। परिवार के सदस्यों के बीच बहस और बहस हो सकती है।


कन्या राशि सूर्य का गोचर (Sun Transist For Virgo)

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लग्न भाव में होने जा रहा है। कुंडली के लग्न भाव से शरीर को देखा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके शरीर को प्रभावित करेगा। सूर्य का यह परिवतर्तन आपके लिए अशुभ है। इस समय सीमा के दौरान आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। स्वास्थय के लिहाज से भी आपका यह समय अच्छा नही है। इस समय में आपको बुखार आदि की समस्या हो सकती है।


तुला राशि सूर्य का गोचर (Sun Transist For Libra)

तुला राशि वालों के सूर्य का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। कुंडली के बारहवं भाव से खर्च और विदेश यात्रा देखी जाती है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके खर्च को प्रभावित करेगा। सूर्य का यह परिवर्तन आपके लिए अशुभ है इस समय में आपके खर्चों में अधिकता रह सकती है। इसके अलावा जो लोग विदेश जाना चाहते हैं। उनके लिए यह समय काफी अच्छा है। इस समय में वह विदेश जा सकते हैं। लेकिन इस समय आपके शत्रु आप पर हावी रह सकते हैं। अगर आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी असफलता प्राप्त हो सकती है। वाहन चलाते हुए भी आपको सावधानी अवश्य रखनी चाहिए।


वृश्चिक राशि सूर्य का गोचर (Sun Transist For Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के सूर्य का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। कुंडली के ग्यारहवें भाव से आय को देखा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी आय को प्रभावित करेगा। सूर्य का यह परिवर्तन आपके लिए शुभ है। इस समय में नौकरी करने वालो की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। यदि आपकी कोई इच्छा लंबे समय से पूर्ण नहीं हो रही तो वह भी इस समय काल में पूर्ण हो जाएगी। सूर्य का यह गोचर आपको आपके बड़े भाई से लाभ दिला सकता है। लेकिन आपको इस समय प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से आपको इस समय तकलीफ हो सकती है।


धनु राशि सूर्य का गोचर (Sun Transist For Sagittarius)

धनु राशि वालों के सूर्य का गोचर दसवें भाव में हो रहा है। कुंडली के दसवें भाव से कर्म को देखा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेगा। सूर्य का यह परिवर्तन आपके लिए शुभ है। इस समय में आपको सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपका मान- सम्मान बढ़ सकता है। इस समय आपके उच्च अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। लेकिन इस समय में आपको अपनी माता जी का पूर्ण रूप से ख्याल रखना होगा। अगर आप कोई गाड़ी, भूमि या भवन लेना चाहते हैं तो अभी कुछ समय के लिए रूक जाएं।


मकर राशि सूर्य का गोचर (Sun Transist For Capricorn)

मकर राशि वालों के सूर्य का गोचर नवें भाव में हो रहा है। कुंडली के नवें भाव से भाग्य को देखा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके भाग्य भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य का यह परिवर्तन आपके लिए शुभ है। इस समय में आपका भाग्य आपका पूर्ण रूप से साथ देगा। आपके सभी काम भाग्य की मदद से बनने लगेगे। लेकिन इस समय में आप आप मेहनत भी खूब करेंगे। धार्मिक कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिसकी वजह से लोग आपकी सरहाना भी करेंगे।


कुंभ राशि सूर्य का गोचर (Sun Transist For Aquarius)

कुंभ राशि वालों के सूर्य का आठवें भाव में हो रहा है। कुंडली के आठवें भाव को मृत्यु भाव भी कहा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके मृत्यु भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य का यह परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। इस समय आपको अनेकों प्रकार की कठिनाईयो का समाना करना पड़ेगा। आपकी सेहत भी इस समय में आपका साथ नही देगी। धन की और से भी आपको अत्याधिक परेशानी होगी। आपको इस समय में अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है नहीं तो आप अत्याधिक मुसीबत में पड़ सकते हैं। किसी भी प्रकार से कानून को भी न तोड़े यही आपके लिए ठीक होगा


मीन राशि सूर्य का गोचर (Sun Transist For Pisces)

मीन राशि वालों के सूर्य का सातवें भाव में हो रहा है। कुंडली के सातवें भाव को विवाह भाव भी कहा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा। सूर्य का यह परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। इस समय में आपके जीवनसाथी के अंदर अहम की भावना जाग्रत होगी और आपके अंदर गुस्से की जिसकी वजह से आप दोनों के बीच में अत्याधिक झगड़ा हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो भी आपको इस समय में अत्याधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। क्योंकि आपका पार्टनर इस समय में आपको धोखा दे सकता है। इसलिए इस समय में विशेष सावधानी रखें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story