Surya Grahan 2019 : जानिए कैसा रहेगा राहुल गांधी पर सूर्य ग्रहण का असर

Surya Grahan 2019 : जानिए कैसा रहेगा राहुल गांधी पर सूर्य ग्रहण का असर
X
सूर्य ग्रहण राहुल गांधी को इस समय में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम देने वाला है, तो चलिए जानते हैं कैसा रहने वाला है सूर्य ग्रहण का राहुल गांधी पर असर

Surya Grahan 2019 सूर्य ग्रहण का प्रभाव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस समय में एक और राहुल गांधी को कुछ शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी तो वहीं दूसरी और इस समय में राहुल गांधी को कुछ अशुभ परिणामों का सामना भी करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहने वाला है सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) का राहुल गांधी पर असर


राहुल गांधी पर सूर्य ग्रहण असर (Surya Grahan Ka Rahul Gandhi Per Asar)

राहुल गांधी का जन्म मकर लग्न और वृश्चिक राशि में हुआ है। उनके दूसरे भाव में राहु, चौथे भाव में शनि, पांचवें भाव में बुध, छठे भाव में सूर्य और मंगल , सातवें भाव में शुक्र, आठवें भाव में केतु, दसवें भाव में गुरु और ग्यारहवें भाव में चंद्रमा स्थित है। यदि दशा की बात करें तो इस समय उन पर चंद्रमा की दशा में बुध की अंतरदशा चल रही है। सूर्य ग्रहण का असर राहुल गांधी के लिए सकारात्मक कहा जा सकता है। इस समय में राहुल गांधी जो भी करेंगे उसमें उन्हें सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी।

यदि राजनीति की बात करें तो राहुल गांधी इस समय में अपने सत्ता पक्ष को कुछ हद तक पीछे हटने पर मजबूर कर देंगे। इस समय में लोग राहुल गांधी की बातों को ध्यान से सुनेंगे। लेकिन उन्हें इस समय में पेट और आखों से जुड़ी समस्या का कुछ सामना करना पड़ सकता है। अपनी पार्टी को इस बार राहुल गांधी एक अच्छी स्थिति में लाने में भी कामयाब रहेंगे। वहीं अन्य पार्टीयों के साथ भी राहुल गांधी के संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। जिसकी वजह से वह सत्ता पक्ष पर दबाव बनाने में भी कामयाब रहेंगे।


राहुल गांधी को इस समय में कुछ ऐसे लोगों का साथ भी मिल सकता है। जिनके साथ से उन्हें आने वाले समय में काफी फायदा भी हो सकता है। लेकिन ग्यारहवें भाव में ग्रहण के लगने के कारण राहुल गांधी इस समय में कुछ ऐसा करने देंगे जिसकी वजह से उन्हें कई बार लाभ मिलते मिलते रह जाएगा। इस समय में वह अपनी बुद्धिमता का प्रयोग भी ठीक तरह से नहीं कर पाएंगे। इस समय में राहुल गांधी को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए नहीं तो उनकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

सूर्य ग्रहण के कारण राहुल गांधी कुछ ऐसा भी कर सकते हैं। जिसकी वजह से उनके मान- सम्मान में भी कमीं आ सकती है। राहुल गांधी के लिए गए कुछ अहम फैसलों से उनकी पार्टी को लाभ हो सकता है। वहीं लोगों के बीच में राहुल गांधी की छवि और भी ज्यादा सुधरेगी। जो कांग्रेस की लिए एक महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन भी होगा। इस समय में राहुल गांधी अपनी पिछली की गई गलतियों से बहुत कुछ सीखेंगे और अपने कमियों को पहचानकर आने वाले चुनाव की तैयारियां भी करेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story