Surya Grahan 2019 : जानिए कैसा रहेगा रिषभ पंत पर सूर्य ग्रहण का असर

Surya Grahan 2019 भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए 26 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) अशुभ रहने वाला है। इस समय में रिषभ पंत की चिंताएं पहले से ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं इस समय में उनकी परफॉर्मेंस भी पहले से ज्यादा खराब हो सकती है तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा रिषभ पंत पर सूर्य ग्रहण का असर
रिषभ पंत पर सूर्य ग्रहण का असर (Surya Grahan Ka Rishabh Pant Per Asar)
भारतीय टीम के विकेट कीपर रिषभ पंत का जन्म मिथुन लग्न और कुंभ राशि है। इनके तीसरे भाव में राहु, चौथे भाव में सूर्य बुध, छठे भाव में मंगल और शुक्र, आठवें भाव में शुक्र, नवें भाव में चंद्र केतु और दसवें भाव में शनि है। इस समय रिषभ पंत गुरु की महादशा और शनि की अंतरदशा चल रही है। सूर्य ग्रहण के कारण रिषभ पंत को अभी और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में वह कोई भी लंबी पारी नहीं खेल पाएंगे। जिसकी वजह से उन पर दबाव और अत्याधिक गहरा होगा।
इस समय में रिषभ पंत अपने ऊपर अत्याधिक दबाव और मानसिक तनाव महसूस करेंगे।जिसकी वजह से वह जल्दी ही आउट हो जाएंगे। इस समय में रिषभ पंत किसी भी बड़े मौके का लाभ नहीं उठा पाएंगे। सूर्य ग्रहण के कारण इनका प्रदर्शन पहले से भी ज्यादा गिर जाएगा। जिसकी वजह से इन्हें टीम से निकाला भी जा सकता है। रिषभ पंत को इस समय में कोई बड़ी चोट भी लग सकती है। रिषभ पंत की उंगली में इस समय में चोट लगने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।
यह भी रिषभ पंत के टीम के बाहर जाने की एक बड़ी वजह हो सकती है। सूर्य ग्रहण रिषभ पंत पर मानसिक तनाव को और भी अधिक गहरा करेगा। वहीं यदि बात करें रिषभ पंत की परफॉर्मेंस की तो इस समय मे उन्हें अपनी परफॉर्मेंस पर पहले से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इस समय में वह किसी पारी को लंबी पारी में परिवर्तित नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह से टीम को कई बार मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं विकेट किपनिंग में भी उनका प्रदर्शन पहले से ज्यादा गिर सकता है।
रिषभ पंत के लिए मुसीबतें खत्म होने की जगह इस समय में और भी अधिक बढ़ सकती है। लेकिन साल 2020 में फरवरी के बाद उनके प्रदर्शन में कुछ सुधार आ सकता है। जिसकी वजह से शायद उन्हें टीम से न भी निकाला जाए। साल 2020 में रिषभ पंत कुछ यादगार पारियां भी खेल सकते हैं। इस साल वह कुछ ऐसी लंबी पारियां खेल सकते हैं। जिसकी वजह से न केवल टीम को जीत मिलेगी। बल्कि उनके करियर की यह बेहतरीन पारियां भी होंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS