Surya Grahan 2019 : जानिए कैसा रहेगा रोहित शर्मा पर सूर्य ग्रहण का असर

Surya Grahan 2019 : जानिए कैसा रहेगा रोहित शर्मा पर सूर्य ग्रहण का असर
X
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को सूर्य ग्रहण के कई नकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कोई गंभीर चोट भी लग सकती है, तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा रोहित शर्मा पर सूर्य ग्रहण का असर

Surya Grahan 2019 सूर्य ग्रहण का प्रभाव न केवल राजनीति से जुड़े लोगों पर बल्कि खेल से जुड़े लोगों पर भी मुख्य रूप से पड़ेगा। यदि बात करें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तो उन पर सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। जिसकी वजह न केवल उन्हें बल्कि टीम इंडिया को भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा रोहित शर्मा पर सूर्य ग्रहण का असर


रोहित शर्मा पर सूर्य ग्रहण का असर (Surya Grahan Ka Rohit Sharma Per Asar)

रोहित शर्मा का जन्म कर्क लग्न और वृषभ राशि में हुआ है। इनके तीसरे भाव में केतु, पंचम भाव में शनि, नवम भाव में गुरु शुक्र और राहु, दसम भाव में बुध सूर्य और एकादश भाव में चंद्र और मंगल विराजमान हैं। इस समय में इन पर राहु की महादशा और केतु की अंतरदशा चल रही है। यदि रोहित शर्मा के राजयोग की बात करें तो इनके दशम भाव में उच्च का सूर्य बुध के साथ स्थित है। जो केंद्र में ही बुधादित्य योग का निर्माण कर रहा है।

इसके साथ ही रोहित शर्मा के एकादश भाव में चंद्र और मंगल के होने से रोहित शर्मा की कुंडली में महाधन लक्ष्मी योग का भी निर्माण हो रहा है। वहीं तीसरे भाव में केतु होने के कारण रोहित शर्मा अत्याधिक पराक्रमी हैं। यदि सूर्य ग्रहण की बात की जाए तो यह ग्रहण रोहित शर्मा की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इस समय में रोहित शर्मा कोई इंजरी भी हो सकती है। इसके साथ ही रोहित शर्मा को इस समय में कोई छोटी मोटी चोट भी लग सकती है।


रोहित शर्मा को इस समय में अपने घुटने का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इस समय में उनके घुटने में चोट लगने की अधिक संभावनाएं भी बन रही है। वहीं सूर्य ग्रहण की वजह से इस समय में रोहित शर्मा की एकाग्रता भी भंग हो सकती है। जिसकी वजह से वह खेल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। रोहित शर्मा के अंदर इस समय में गुस्से की मात्रा भी अधिक बढ़ जाएगी। जिसकी वजह से क्रीज पर अपनी बुद्धिमता का सही प्रकार से प्रयोग नहीं कर पाएंगे।

रोहित शर्मा इस समय छोटी मोटी गलतियां करके स्वंय ही आउट हो जाएंगे। जिसकी वजह से टीम को परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा।लेकिन रोहित शर्मा को अपनी इस परेशानी से फरवरी के बाद कुछ सुधार जरूर मिलेगा। जिसके बाद रोहित शर्मा काफी समय तक लंबी पारियां खेलते हुए नजर आ सकते हैं। साल 2020 में फरवरी के बाद रोहित शर्मा के बल्ले के बहुत अधिक बरसेंगे। जिसकी वजह से उन्हें टी-20 टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story