Surya Grahan 2019 : जानिए कैसा रहेगा विराट कोहली पर सूर्य ग्रहण का असर

Surya Grahan 2019 : जानिए कैसा रहेगा विराट कोहली पर सूर्य ग्रहण का असर
X
सूर्य ग्रहण विराट कोहली के चतुर्थ भाव में पड़ रहा है, जिसकी वजह से विराट को कई नकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा विराट कोहली पर सूर्य ग्रहण का असर

Surya Grahan 2019 सूर्य ग्रहण का प्रभाव क्रिकेट जगत के लोगों पर भी पड़ेगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) अच्छा और बुरा दोनों तरह का रह सकता है। जिसकी वजह से विराट को कुछ मानसिक चिंताओं का सामना भी करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा विराट कोहली पर सूर्य ग्रहण का असर


विराट कोहली पर सूर्य ग्रहण का असर (Virat Kohli Per Surya Grahan Ka Asar)

विराट कोहली का जन्म धनु लग्न और कन्या राशि में हुआ है। उनके लग्न में शनि, तीसरे भाव में राहु, चतुर्थ भाव में मंगल, छठे भाव में गुरु, नवम भाव में केतु, दसम भाव में चद्रमा और शुक्र।इसके साथ ही विराट के एकादश में भाव सूर्य और बुध विराजमान हैं। यदि दशा की बात करें तो इस समय इन्हें राहु की महादशा में बुध की अंतरदशा चल रही है। विराट कोहली के लिए यह ग्रहण उनके चतुर्थ भाव में लग रहा है।

जिसकी वजह से उन्हें कुछ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही विराट की भाग दौड़ भी इस समय में बहुत अधिक रहेगी। इतना ही नहीं इस समय में विराट की माता की सेहत भी खराब रह सकती है। लेकिन उनके क्रिकेट करियर के लिए सूर्य ग्रहण की यह स्थिति काफी शुभ बन रही है। जिसकी वजह से विराट का स्वाभाव और भी ज्यादा गंभीर हो जाएगा और वह अपने खेल में पहले से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेंगे।


इस समय में विराट के बल्ले से बहुत अधिक रन भी निकलेंगे। इस समय में विराट अपने खेल पर पूरी तरह से फोकस करने में कामयाब रहेगें। सूर्य ग्रहण के असर के कारण विराट आने वाले समय में पहले से अधिक मेहनत करेंगे। इतना ही नहीं विराट आने वाले समय में अपनी कप्तानी में भी पहले से ज्यादा गंभीर नजर आएंगे। जिसकी वजह से पूरी टीम पहले से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करती हुई भी दिखाई देगी। विराट अपनी मेहनत से इस समय में कोई नया कीर्तिमान भी स्थापित कर सकते हैं।

इस समय में विराट कोहली के मान- सम्मान में और भी अधिक वृद्धि होगी। यदि बात करें विराट के परिवार की तो सूर्य ग्रहण के चतुर्थ भाव में लगने के कारण इनकी माता को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती है और साथ ही विराट को भी इस समय में मानसिक चिंताएं अधिक रह सकती है। अपनी पत्नी अनुष्का के साथ इनका समय अच्छा बीतेगा। वहीं पत्नी के साथ के कारण इनकी मानसिक चिंताएं कुछ हद तक कम हो सकती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story