Surya Grahan 2019 : जानिए किन पांच राशियों के जातको के लिए सबसे ज्यादा अशुभ है सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2019 : जानिए किन पांच राशियों के जातको के लिए सबसे ज्यादा अशुभ है सूर्य ग्रहण
X
सूर्य ग्रहण का असर पृथ्वीं के प्रत्येक जीव पर पड़ता है, इस साल लगने वाला अंतिम सूर्य ग्रहण कुछ राशि के जातकों को सबसे ज्यादा नकारात्मक परिणाम देगा तो चलिए जानते हैं किन पांच राशियों के जातको के लिए सबसे ज्यादा अशुभ है सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2019 सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों के जातको पर पड़ेगा। लेकिन पांच राशियों के जातको के लिए यह सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा अशुभ है। इस समय में इन्हें तरह- तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) इस साल 2019 में 26 दिसंबर 2019 (26 December 2019) के दिन पड़ रहा है तो चलिए जानते हैं किन पांच राशियों के जातको के लिए सबसे ज्यादा अशुभ है सूर्य ग्रहण


सूर्य ग्रहण 2019 वृषभ राशिफल (Surya Grahan 2020 Taurus Horoscope)

वृषभ राशि के जातको के लिए सूर्य ग्रहण अष्टम भाव में लग रहा है। जिसके कारण इन्हें स्वास्थय संबंधीं परेशानियां हो सकती है। इस समय में इनकी कोई पुरानी बिमारी फिर से उभर सकती है। इतना ही नहीं इस समय में वृषभ राशि के जातको के साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती है। इसलिए यदि आप वाहन चलाते हैं तो आपको सावधानी पूर्वक अपना वाहन चलाना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपनी दातों और आखों का भी मुख्य रूप से ध्यान रखना चाहिए। वहीं इस समय में आपके परिवार में भी कुछ अशुभ घटनाएं घट सकती है। आपकी वाणी में इस समय में कटूता आने के कारण आपका अपने परिवार वालों के साथ भी किसी प्रकार का झगड़ा हो सकता है।


सूर्य ग्रहण 2019 मिथुन राशिफल (Surya Grahan 2020 Gemini Horoscope)

मिथुन राशि के जातको के लिए यह सूर्य ग्रहण सप्तम भाव में लग रहा है। जिसके कारण इनके जीवनसाथी का स्वास्थय इस समय में खराब रह सकता है। इतना ही नहीं इस समय में इनका अपने जीवनसाथी के साथ भी किसी प्रकार झगड़ा हो सकता है। वहीं यदि इनके व्यापार की बात करें तो इस समय में इन्हें व्यापार में हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण के कारण आपका अपने बिजनेस पार्टनर से भी गंभीर झगड़ा हो सकता है। जो बाद में कानूनी विवाद में परिवर्तित हो सकता है। इसलिए संभल कर रहें। स्वास्थय के लिहाज से भी आपके लिए यह सूर्य ग्रहण ठीक नहीं कहा जा सकता। इसलिए सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।


सूर्य ग्रहण 2019 कर्क राशिफल (Surya Grahan 2020 Cancer Horoscope)

सूर्य ग्रहण का असर कर्क राशि के लिए भी अशुभ कहा जा सकता है। इस समय में इनके शत्रु इनके लिए बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस समय में इनका कोई पुरान शत्रु इन्हें अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में भी इनका कोई नया दुश्मन बन सकता है। स्वास्थय को लेकर यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि के जातको के लिए अशुभ है। इस समय में इन्हें कोई पेट की समस्या हो सकती है। इसलिए खाने पीने पर भी नियंत्रण रखें। इतना ही नहीं इस समय में इनके खर्चे भी अधिक बढ़ सकते हैं। काम के सिलसिले में इन्हें इस समय में परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी असफलता ही प्राप्त होगी।


सूर्य ग्रहण 2019 धनु राशिफल (Surya Grahan 2020 Sagittarius Horoscope)

धनु राशि के जातको के लिए यह सूर्य ग्रहण उनके लग्न भाव पर ही लग रहा है। जिसके कारण उन्हें इस समय में अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ झगड़ा गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए इस समय में आपको सावधानी अवश्य बरतनी चाहिए।सेहत की और से आपको इस समय में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस समय में आपको कोई गंभीर बिमारी भी हो सकती है।यदि आप पहले से ही बिमार हैं तो आपको इस समय में डॉक्टर से चैकअप अवश्य ही कराना चाहिए। व्यापार में भी आपको इस समय में किसी भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।


सूर्य ग्रहण 2019 मकर राशिफल (Surya Grahan 2020 Capricorn Horoscope)

सूर्य ग्रहण मकर राशि के जातको के बारहवें भाव पर लग रहा है। जिसके कारण इनके खर्च अत्याधिक बढ़ सकते हैं। खर्चों के बढ़ने के कारण इस समय में इनकी पारिवारिक स्थिति भी पूरी तरह से खराब हो सकती है। इस समय में इन्हें फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर बिमारी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए अपने खाने पीने की और विशेष ध्यान दें। आपको इस समय में हड्डियों से जुड़ी भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको किसी अशुभ समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है। आप इस समय में किसी कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं। इसलिए सावधानी अवश्य रखें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story