Surya Grahan December 2019 Effects : साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए किन राशियों के जातको को होगा लाभ

Surya Grahan December 2019 Effects : साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए किन राशियों के जातको को होगा लाभ
X
Surya Grahan December 2019 Effects सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 (Surya Grahan 26 December 2019 ) को गुरुवार के दिन पड़ रहा है जिसका असर कुछ राशि के लिए काफी शुभ रहेगा तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां जिनको सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) देगा लाभ

Surya Grahan December 2019 Effects सूर्य ग्रहण का प्रभाव (Solar Eclipse Effect) हमेंशा ही अशुभ नहीं होता कुछ राशियों के जातको पर इसका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। यदि आपकी राशि भी इन राशियो में से एक है तो आपको इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) से अत्यंत ही लाभ प्राप्त हो सकता है तो चलिए जानते हैं साल का अंतिम सूर्य ग्रहण किन राशियों के जातको को देगा लाभ


सूर्य ग्रहण का कर्क राशि पर प्रभाव (Surya Grahan Effect Cancer)

कर्क राशि के जातको के लिए सूर्य ग्रहण छठे भाव में पड़ रहा है। जिसके कारण इनके शत्रुओं का दमन होगा। इस समय में इनके शत्रु इनके आगे आने की हिम्मत नहीं करेंगे। इतना ही नहीं आपको यदि कोई पुरानी बीमारी काफी समय से परेशान कर रही थी तो वह भी इस समय में ठीक हो जाएगी। इसके अलावा यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो वह भी समय में समाप्त हो जाएगा और आपको उसमें सफलता भी प्राप्त होगी। इसके साथ ही आपके खर्चों में अधिकता हो सकती है। लेकिन आपके यह सभी खर्च शुभ और मांगलिक कार्यों पर ही होंगे। इसके साथ ही यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो भी यह समय आपके लिए काफी अच्छा है।


सूर्य ग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव (Surya Grahan Effect Libra)

सूर्य ग्रहण तुला राशि के जातको के तीसरे भाव में पड़ रहा है। जिसके कारण इनका पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा। यह अपने पराक्रम के बल पर अपने सभी कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। इसके साथ ही इस समय में तुला राशि के जातको को अपने छोटे भाई बहनों और मित्रों का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा। यदि आप धार्मिक कार्यों से जुड़े हुए हैं तो इस समय में आपको अत्यंत ही लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है। इसके साथ ही आप इस समय में तीर्थ यात्राओं पर भी जा सकते हैं। लेकिन इस समय में आपको अपने पिता की सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


सूर्य ग्रहण का कुंभ राशि पर प्रभाव (Surya Grahan Effect Aquarius)

कुंभ राशि के जातको के लिए सूर्य ग्रहण ग्यारहवें भाव में लग रहा है। ग्यारहवें भाव में सूर्य ग्रहण के लगने से इन्हें अत्याधिक लाभ के योग बनेंगे। इस समय में इन्हें आय के नए- नए स्रोत प्राप्त होंगे। जिसकी वजह से इनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। आपको इस सूर्य ग्रहण के कारण अपने प्रेमी से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक नहीं है। क्योंकि इस समय में आपका अपने प्रेमी के साथ झगड़ा हो सकता है। वहीं दूसरी और इस समय में आपको पिता तुल्य लोगों से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही आपकी कोई इच्छा भी इस समय में पूर्ण हो सकती है।


सूर्य ग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव (Surya Grahan Effect Pisces)

सूर्य ग्रहण का असर मीन राशि के जातको के दसवें भाव में पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यहां सूर्य को दिग्बली माना जाता है। जिसके कारण आपके आपको नौकरी में किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं तो आपको लाभ होने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। इसके साथ ही यदि आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो भी आपको इस समय में सफलता प्राप्त होगी। लेकिन इस समय में आपको अपनी वाणी में संयम रखना चाहिए नहीं तो आपको परेशनी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही इस समय में आपका मान- सम्मान भी बढ़ा चढ़ा रहेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story