Surya Grahan December 2019 Effects: 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण, जानिए सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Surya Grahan December 2019 Effects : 26 दिसंबर 2019 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse December 2019 Effects) पड़ने वाला है। सूर्य ग्रहण की आरंभ तिथि वा समय (Surya Grahan Start Date And Time) सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को सुबह 8 बजकर 17 मिनट से ही प्रारंभ हो जाएगा और जिसका अंत (Surya Grahan End Date And Time) सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों (Surya Grahan Effects On Zodiac Sign) के जातकों पर पड़ेगा, तो चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव कैसा रहने वाला है।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव मेष राशि पर (Surya Grahan 2019 Effects Mesh Rashi)
सूर्य ग्रहण आपकी राशि से नवम भाव में पड़ेगा। जिसके अनुसार इस समय आपको सूर्य ग्रहण के प्रतिकूल परिणाम ही प्राप्त होंगे। इस समय में आपका भाग्य आपका साथ नहीं देगा। क्योंकि यह ग्रहण आप भाग्य पर लगने वाला है। वहीं दूसरी और इस समय में आपके छोटे भाई बहनों को भी किसी प्रकार की शारीरीक समस्या रह सकती है। इतना ही नहीं इस समय में आपको मानसिक तनाव भी अत्याधिक रह सकता है।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव वृषभ राशि पर (Surya Grahan 2019 Effects Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण आठवें भाव पर लग रहा है। इस समय में इस राशि के जातकों बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में इन्हें कई प्रकार के संकटों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपकी सेहत अत्याधिक खराब हो सकती है। वहीं आपका किसी प्रकार का आपरेशन भी इस समय में हो सकता है। यदि आप वाहन चलाते हैं तो आपको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि इस समय में आप किसी दुर्घटना के शिकार भी हो सकते हैं।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव मिथुन राशि पर (Surya Grahan 2019 Effects Mithun Rashi)
मिथुन राशि के लिए सूर्य ग्रहण उनके सातवें भाव पर लग रहा है। जिसके अनुसार इनके जीवनसाथी की सेहत खराब रह सकती है और इस समय में इनका अपने जीवनसाथी के साथ भी किसी प्रकार का झगड़ा हो सकता है। आपके स्वास्थय के लिए भी यह सूर्य ग्रहण ठीक नहीं है। इस समय में आपको सिरदर्द की शिकायत अधिक रह सकती है। वहीं दूसरी और आपको बिना किसी बात का तनाव भी इस समय में रह सकता है।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव कर्क राशि पर (Surya Grahan 2019 Effects Kark Rashi)
सूर्य ग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए छठे भाव में पड़ने जा रहा है। जिसके कारण आपके शत्रुओं का दमन होगा। इस समय में आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ सकते हैं।वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी सफलता मिल सकती है। लेकिन इस समय में आपको अपने स्वास्थय की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा इस समय में अपने जीवनसाथी की सेहत पर भी विशेष ध्यान दें। धन के लिहाज से यह समय सामान्य रहेगा।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव सिंह राशि पर (Surya Grahan 2019 Effects Singh Rashi)
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण पांचवें भाव में पड़ रहा है और यह ग्रहण आपकी ही राशि के स्वामी को लग रहा है। जिसके कारण आप पर इस ग्रहण का अशुभ प्रभाव अधिक रहेगा। इस समय में आपके मान सम्मान में कमीं आएगी। यदि आपकी संतान है तो इस समय में आपकी संतान को कष्ट रह सकता है। इसलिए इनकी सेहत की और विशेष ध्यान दें। इस समय में प्रेम करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय में आपका प्रेम संबंध टूट सकता है।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव कन्या राशि पर (Surya Grahan 2019 Effects Kanya Rashi)
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण चौथे भाव पर लगने जा रहा है। जिसका फल अशुभ रहने वाला है। इस समय में इन लोगों को अपनी माता की सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय में आपको अपने प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन को लेकर भी सर्तकता बरतनी है। इस समय में किसी के बहकावे में बिल्कुल भी न आएं। इस समय में नौकरी करने वाले जातकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय में इनका अपने उच्च अधिकारी के साथ किसी प्रकार का झगड़ा हो सकता है।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव तुला राशि पर (Surya Grahan 2019 Effects Tula Rashi)
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण उनके तीसरे भाव में पड़ रहा है। जिसके कारण इनके पराक्रम में अधिक वृद्धि होगी। लेकिन यह ग्रहण इनके छोटे भाई बहनों को किसी तरह की परेशानी में डाल सकता है। सूर्य ग्रहण के कारण आपका गुस्सा अधिक बढ़ सकता है। इस समय में आप किसी बेकार के वाद विवाद में पड़ सकते हैं। जो आपको काफी लंबे समय तक परेशान कर सकता है। वहीं दूसरी और आपका भाग्य भी इस समय में आपका साथ कम देगा।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव वृश्चिक राशि पर (Surya Grahan 2019 Effects Vrischik Rashi)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण दूसरे भाव में लगने जा रहा है। जिसके कारण इनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इस समय में इनका पैसा कहीं पर फंस सकता है। वहीं दूसरी और इस समय में इनके परिवार में भी इनका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान आपको शराब या मासं का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए नहीं तोे आप इस समय में किसी गंभीर बिमारी या फिर किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव धनु राशि पर (Surya Grahan 2019 Effects Dhanu Rashi)
सूर्य ग्रहण धनु राशि के जातकों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। क्योंकि यह ग्रहण इन्हीं की ही राशि पर लग रहा है। आपके लग्न में सूर्य ग्रहण लगने के कारण इस समय में आपकी मानसिक चिंताएं अधिक बढ़ सकती है। वहीं दूसरी और आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं भी रह सकती है। इस ग्रहण काल में आपकी ही सेहत नहीं बल्कि आपके जीवनसाथी की सेहत भी खराब रह सकती है।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव मकर राशि पर (Surya Grahan 2019 Effects Makar Rashi)
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव बारहवें भाव पर पड़ने वाला है। इस समय में मकर राशि के जातकों लिए खर्च अधिक बढ़ सकते हैं। वहीं दूसरी और इस समय में आपको अस्पतालों के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं इस समय में आपको आपके किसी शत्रु के कारण भी परेशानी हो सकती है। लेकिन यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो इस समय में आप विदेश जा सकते हैं।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुंभ राशि पर (Surya Grahan 2019 Effects Kumbh Rashi)
सूर्य ग्रहण कुंभ राशि के जातकों के लिए ग्यारहवें भाव में पड़ेगा। जिसके कारण इस राशि के जातकों को अधिक लाभ पहुंचेगा। इस समय में इस राशि के जातकों की आय बढ़ सकती है। वहीं दूसरी और इन्हें अपने बड़े भाई से भी किसी प्रकार का लाभ हो सकता है। यह समय इनकी सभी इच्छापूर्ति का समय है। इसलिए इस राशि के जातकों को इस समय का अधिक लाभ उठाना चाहिए। लेकिन संतान और प्रेम संबंधों के मामलों में किसी तरह की परेशानी हो सकती है।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव मीन राशि पर (Surya Grahan 2019 Effects Meen Rashi)
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण दसवें भाव पर पड़ने जा रहा है। इस समय में नौकरी करने वाले जातकों को अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके उच्च अधिकारी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। वहीं दूसरी और इस समय में आपकी नौकरी भी जा सकती है या फिर आपका कहीं दूसरी और ट्रांसफर भी हो सकता है। इस ग्रहण काल में आपकी मान हानि भी हो सकती है या फिर आप पर कोई गलत इल्जाम भी लग सकता है। इसलिए इस समय में विशेष सावधानी बरतें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS