Surya Grahan December 2019 Effects: 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण, जानिए किन राशियों के जातकों के लिए है सबसे ज्यादा अशुभ

Surya Grahan December 2019 Effects: 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण, जानिए किन राशियों के जातकों के लिए है सबसे ज्यादा अशुभ
X
Surya Grahan December 2019 Effects सूर्य ग्रहण का प्रभाव सूतक काल से ही पड़ने लगता है और इस साल लगने वाले अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) का सूतक काल (Sutak Kaal) 25 दिसंबर को शाम 5 बजकर 30 मिनट से ही प्रारंभ हो जाएगा और इसकी समाप्ति 26 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर होगी। जिसका कुछ राशियों पर अत्यंत ही नकारात्मक प्रभाव पडे़गा तो चलिए जानते हैं किन राशियों के जातको के लिए सबसे ज्यादा अशुभ है यह सूर्य ग्रहण

Surya Grahan December 2019 Effects सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों के जातको पर पड़ेगा। जिसमें कुछ राशियो के जातको पर इसका सबसे ही ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ने जा रहा है। यदि आपकी राशि भी इनमें से एक है तो आपको 26 दिसंबर 2019 (26 December 2019) के दिन पड़ने वाले इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के बारे में अवश्य ही जान लेना चाहिए तो चलिए जानते हैं किन राशियों के जातको के लिए सबसे ज्यादा अशुभ है यह सूर्य ग्रहण


सूर्य ग्रहण का वृषभ राशि पर प्रभाव (Surya Grahan Effect Taurus)

सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के अष्टम भाव पर पड़ रहा है। जिसके कारण इन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में इनके साथ किसी प्रकार की दुर्घटना भी हो सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। इसके साथ ही इस समय में आपका कोई पुराना रोग भी आपको परेशान कर सकता है। इतना ही नहीं इस समय में आपको आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं आपक कोई किमती सामान या फिर आपके घर में चोरी भी हो सकती है। परिवार में भी आपके लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। इस समय में आपको वाणी पर अत्याधिक संयम रखना चाहिए।


सूर्य ग्रहण का मिथुन राशि पर प्रभाव (Surya Grahan Effect Gemini)

सूर्य ग्रहण आपके सप्तम भाव पर लग रहा है। जिसके कारण आपको आप और आपके जीवनसाथी में क्रोध की अधिकता बढ़ सकती है। इसके साथ ही आपके जीवनसाथी का स्वास्थय भी गंभीर रूप से खराब हो सकता है या फिर उनके साथ किसी प्रकार की कोई दुर्घटना घट सकती है। इसके अलावा आपका स्वास्थय भी इस समय में खराब हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको किसी बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपका बिजनेस पार्टनर भी आपके साथ किसी प्रकार का धोखा कर सकते है या फिर आपका अपने बिजनेस पार्टनर के झगड़ा हो सकता है। जो कानूनी रूप भी ले सकता है।


सूर्य ग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Surya Grahan Effect Scorpio)

सूर्य ग्रहण का असर वृश्चिक राशि के जातको के दूसरे भाव में पड़ रहा है। जिसके कारण इनके परिवार में कलह का माहौल उत्पन्न हो सकता है या इनका किसी रिश्तेदार के साथ भी झगड़ा हो सकता है। इस समय में इन्हें कई संकटों का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल को लेकर भी इन्हें विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस समय में इनका अपनी सास के साथ भी मतभेद हो सकता है या ससुराल में इनकी गंभीर लड़ाई भी इस समय में हो सकती है। वहीं आर्थिक रूप से भी किसी बड़ी हानि का शिकार भी वृश्चिक राशि के जातक हो सकते हैं। इसके अलावा इस समय में इनका पैसा कहीं पर डूब भी सकता है। The


सूर्य ग्रहण का धनु राशि पर प्रभाव (Surya Grahan Effect Sagittarius)

सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर आपकी ही राशि पर पड़ेगा। आपकी राशि में ही सूर्य ग्रहण लगने से इसका असर विशेष रूप से आपके शरीर पर पड़ेगा। जिसकी वजह से आपको किसी प्रकार की कोई गंभीर चोट भी लग सकती है। इसके साथ ही आपको इस समय में कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इसके साथ ही इस समय मे पिता के साथ भी आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है या आपके पिता की सेहत गंभीर रूप से खराब हो सकती है। जीवनसाथी के लिए भी यह समय बिल्कुल भी ठीक नहीं है। क्योंकि इस समय में जीवनसाथी की कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। इस समय में आपके और उनके रिश्तों के बीच में भी मतभेद की स्थिति उत्पन्न होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story