Surya Grahan December 2019 : सूर्य ग्रहण के सूतक काल में क्या करें और क्या नहीं

Surya Grahan December 2019 : सूर्य ग्रहण के सूतक काल में क्या करें और क्या नहीं
X
Surya Grahan December 2019 Sutak Kaal Timing (Solar Eclipse 2019, Sun Eclipse 2019): सूर्य ग्रहण के सूतक का काल में क्या करेंऔर क्या नहीं (Surya Grahan Sutak Kaal Me Kya Karen Kya Na Kare ) इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए, सूर्य ग्रहण के सूतक काल के नियम (Solar Eclipse Sutak Kaal Niyam) होते हैं, सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) के सूतक काल के समय (Sutak Kaal Timing) आपको विशेष सावधानियां रखनी चाहिए, ऐसा करने से आप सूर्य ग्रहण के सूतक काल में पड़ने वाले अशुभ प्रभाव (Solar Eclipse Effects) से अपना बचाव कर सकते हैं। 26 दिसंबर को साल के आखरी सूर्य ग्रहण के सूतक काल में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए (Know Dos And Donts Do These Things Surya Grahan 2019 Sutak Kaal Timing Solar Eclipse 2019), इसकी जानकारी अवशयक होनी चाहिए।

Surya December Grahan 2019 : सूर्य ग्रहण लगने से पहले ही सूर्य ग्रहण का सूतक काल (Surya Grahan December 2019 Sutak Kaal Timing) प्रारंभ हो जाता है। इस साल 2019 में अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2019) 26 दिसंबर 2019 (26 December 2019) को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण के सूतक काल का समय (Surya Grahan Sutak Kaal Timing) 25 दिसंबर 2019 को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर ही प्रारंभ हो जाएगा, जबकि सूतक काल अगले दिन 26 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 57 मिनटपर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में आपके लिए यह जानना अत्यंत ही आवश्यक है कि सूर्य ग्रहण के इस सूतक काल में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं तो चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण के सूतक काल में क्या करें और क्या न करें...


सूर्य ग्रहण के सूतक काल में क्या करें (Surya Grahan Ke Sutak Kaal Mai Kya Kare)

1. सूर्य ग्रहण के सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण के समाप्त होने तक अपने ईष्ट के मंत्रों का जाप करना चाहिए। यदि आप अपने ईष्ट के बारे में नहीं जानते तो किसी भी भगवान के मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

2. सूर्य ग्रहण का सूतक काल लगने से पहले ही अपने खाने पीने की वस्तुओं में तुलसी दल अवश्य डाल लें।

3. यदि आपके बच्चे छोटे हैं तो उन्हें सूर्य ग्रहण के सूतक काल के समय बिल्कुल भी अकेला न छोड़ें और यदि वह नवजात हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

4. यदि आप गर्भवती हैं तो सूर्य ग्रहण के सूतक काल से ही आपको घर के अंदर रहना चाहिए। किसी भी प्रकार से सूर्य ग्रहण की छाया अपने गर्भ पर न पड़ने दें।

5. यदि आपके घर में मंदिर है तो सूर्य ग्रहण का सूतक लगने पर उसके दरवाजे बंद कर दें या फिर उस पर परदा डाल दें।

6.यदि आप किसी प्रकार की सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो सूर्य ग्रहण के सूतक काल से ही उस देवी या देवता की पूजा और उसके मंत्रों का जाप करें।

7. सूर्य ग्रहण का सूतक काल समाप्त होने के बाद अपने पीने के पानी को अवश्य बदलें यदि हो सके तो पूरे घर के ही पानी को बदल लें।

8. सूर्य ग्रहण का सूतक समाप्त होने के बाद अपने बच्चों को स्नान अवश्य कराएं और स्वंय भी स्नान करें।

9. सूर्य ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही दान के लिए वस्तुएं निकाल लें और सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी जरूरतमंद को यह दान दे दें।

10. सूर्य ग्रहण के सूतक काल में पहने वस्त्रों को सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद किसी निर्धन व्यक्ति को दान में दे दें यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो आप उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर फेंक दें।


सूर्य ग्रहण के सूतक काल में क्या न करें (Surya Grahan Ke Sutak Kaal Mai Kya Na Kare)

1. सूर्य ग्रहण के सूतक काल में किसी सुनसान जगह या शमशान आदि जगह से बिल्कुल भी न गुजरें। क्योंकि इस समय में बुरी शक्तियां अत्यंत ही प्रभावी रहती हैं।

2. सूर्य ग्रहण के सूतक काल से ही गर्भवती महिलाओं को कुछ भी काटना नहीं चाहिए और न हीं किसी भी प्रकार से सूईं धागे का प्रयोग करना चाहिए।

3. सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ होने के बाद आपको भूलकर भी कुछ नहीं खाना चाहिए।

4. सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ होने के बाद आपको सोना नहीं चाहिए। यह नियम बच्चों, बिमार और वृद्ध लोगों के लिए मान्य नहीं है।

5. सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ होने के बाद तुलसी के पत्तों को बिल्कुल भी न तोड़ें। यदि आपको तुलसी का प्रयोग करना हैं तो आप सूर्य ग्रहण के सूतक काल से पहले तुलसी के पत्तों को तोड़ सकते हैं।

6. सूर्य ग्रहण का सूतक लगने पर भगवान की मूर्तियों को बिल्कुल भी स्पर्श न करें।

7. सूर्य ग्रहण का सूतक काल लगने के बाद किसी भी प्रकार से मांस और मदिरा का प्रयोग न करें नहीं तो आपको कई प्रकार की परेशानियां हो सकती है।

8. सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ होने के बाद शारीरीक संबंध बिल्कुल भी बनाएं क्योंकि ऐसा करने से आपके होने वाले बच्चे पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

9.सूर्य ग्रहण का सूतक लगने पर सूर्य की और नंगी आंखों से बिल्कुल भी देखें। क्योंकि ऐसा करने पर आपकी आंखें खराब हो सकती है।

10. सूर्य ग्रहण का सूतक लगने पर किसी भी शुभ काम का प्रारंभ न करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको इसके शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story