Teachers Day 2019 Gifts : शिक्षक दिवस पर टीचर को राशि के अनुसार दें ये गिफ्ट

Teachers Day 2019 Gifts : शिक्षक दिवस पर टीचर को राशि के अनुसार दें ये गिफ्ट
X
Teachers Day 2019 Gifts (टीचर्स डे 2019 गिफ्ट्स) 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Shikshak Diwas) मनाया जाता है, विद्यार्थी शिक्षक दिवस पर शिक्षक (Teacher Day Gift) को उपहार देकर उनका सत्कार करते हैं, शिक्षक और विद्यार्थी का संबंध और भी मजबूत तब हो जाता है जब शिक्षक को राशि के अनुसार उपहार (Teacher Day Gift According To Zodiac Sign) दिया जाए, इसलिए आइये जानते हैं राशि के अनुसार शिक्षक दिवस पर शिक्षक को कौनसा उपहार दें।

Teacher's Day 2019 शिक्षक दिवस एक ऐसा दिन होता है, जिस दिन लोग अपने शिक्षकों को सम्मान देते हैं। इस दिन लोग अपने शिक्षकों को कई उपहार देते हैं। लेकिन अगर आप अपने टीचर को इस दिन राशि के अनुसार गिफ्ट देंगे तो न केवल आपके टीचर को बल्कि आपको भी अत्यंत लाभ मिल सकता है। अगर आप अपने टीचर को राशि के अनुसार उपहार देते हैं तो आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं तो आइए जानते हैं शिक्षक दिवस पर राशि के अनुसार अपने टीचर को क्या गिफ्ट दें


शिक्षक दिवस मेष राशि के लिए गिफ्ट (Teacher's Day Gift Aries)

अगर आपके टीचर की मेष राशि है तो आप उन्हें लाल रंग के वस्त्र उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपने टीचर को फोटो फ्रेम भी गिफ्ट में दे सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके और आपके टीचर के रिश्ते में और भी ज्यादा मजबूती आएगी।


शिक्षक दिवस वृष राशि के लिए गिफ्ट (Teachers Day Gift Taurus)

अगर आपके टीचर की राशि वृष है। तो आप उन्हें आप उन्हें घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। वैसे भी वृष राशि के लोग वक्त के बहुत पाबंद होते है। इस राशि के लोग वक्त की कीमत को पहचानते हैं और अपना प्रत्येक काम वक्त पर ही करना पसंद करते हैं। इसलिए आप अपने टीचर को घड़ी गिफ्ट में दे।


शिक्षक दिवस मिथुन राशि के लिए गिफ्ट (Teacher Day Gemini)

अगर आपके टीचर की राशि मिथुन हैं बुध प्रधान राशि वाले लोग प्रकृतिक चीजों को विशेष महत्व देते हैं। ऐसे लोगों को पेड़ पौधों से विशेष लगाव होता है। इस दिन आप अपने टीचर को कहीं ऐसी जगह घूमाने ले जाए। जहां पर प्राकृतिक सुंदरता अधिक हो। ऐसा करने से आप अपने टीचर की नजरों में और अच्छे बन पाएंगे।


शिक्षक दिवस कर्क राशि के लिए गिफ्ट (Teacher's Day 2019 Gift)

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है । इस राशि के लोग अधिक भावुक होते हैं और यह अपने परिवार को ज्यादा महत्व देते हैं। शिक्षक दिवस पर आप अपने टीचर को अपनी और उनकी तस्वीर हाथ से बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं। विश्वास मानिए यह गिफ्ट आपके टीचर को बहुत अधिक पसंद आएगा।


शिक्षक दिवस सिंह राशि के लिए गिफ्ट (Teachers Day 2019 Gift Leo)

अगर आपके टीचर की राशि सिहं राशि है तो आप अपने टीचर को को फुट मसाजर गिफ्ट करते हैं तो यह उनके लिए काफी अच्छा गिफ्ट होगा । यह गिफ्ट न केवल उन्हें आराम देगा बल्कि आप और आपके टीचर के संबंधों को भी मधूर करेगा।


शिक्षक दिवस कन्या राशि के लिए गिफ्ट (Teacher Day 2019 Gift Virgo)

अगर आपके टीचर की राशि कन्या है तो उनकी राशि का स्वामी ग्रह बुध ग्रह है। इस राशि के लोग दिल परफेक्शन पर विश्वास रखते हैं। आप इस दिन अपने टीचर को इस दिन डिजिटल डायरी गिफ्ट या फिर स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके टीचर हर कार्य को समय से कर पाएंगे।


शिक्षक दिवस तुला राशि के लिए गिफ्ट (Happy Teacher's Day Gift Libra)

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। अगर आपके टीचर की भी राशि तुला है । तो आप इस दिन अपने टीचर को एक अच्छा सा वॉलेट या फिर कोई स्मार्टफोन गिफ्ट में दे सकते हैं। ऐसा करने से आप और आपके टीचर के बीच में चल रही परेशानियां भी खत्म हो जाएगी


शिक्षक दिवस वृश्चिक राशि के लिए गिफ्ट (Happy Teachers Day Gift Scorpio)

अगर आपके टीचर की राशि वृश्चिक राशि है तो आप उन्हे इस दिन लाल रंग का ब्रेसलेट गिफ्ट या ब्लू टूथ स्पीकर गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपने टीचर को लाल रंग के वस्त्र भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको और आपके टीचर को मंगल देवता का आर्शीवाद प्राप्त होगा।


शिक्षक दिवस धनु राशि के लिए गिफ्ट (Happy Teacher Day Gift Sagittarius)

धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु होता है। इन लोगों को झुकाव धर्म की और अधिक होता है। इसलिए इस दिन आप अपने टीचर को कोई धार्मिक पुस्तक उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें मंदिर में भगवान के दर्शन भी कराने ले जा सकते हैं।


शिक्षक दिवस मकर राशि के लिए गिफ्ट (Happy Teacher's Day 2019 Gift Capricorn)

अगर आपके टीचर की राशि मकर है तो आप उन्हें काले रंग का पर्स और बेल्ट गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें स्मार्ट पैन भी गिफ्ट में दे सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके टीचर की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा।


शिक्षक दिवस कुंभ राशि के लिए गिफ्ट (Happy Teachers Day 2019 Gift Aquarius)

कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। कुंभ राशि के लोगों को पुरानी संस्कृति से विशेष लगाव होता है। इसलिए आप शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को पॉकेट वॉच या फिर सारेगामा कारवां गिफ्ट में दे सकते हैं। यह गिफ्ट आपके टीचक की पुरानी यादों को ताजा कर देगा।


शिक्षक दिवस मीन राशि के लिए गिफ्ट (Happy Teacher Day 2019 Gift Pisces)

अगर आपके टीचर की राशि मीन है तो आप उन्हें एक अच्छी सी डायरी और पैन गिफ्ट में दे सकते हैं। क्योंकि इस राशि के लोगों को पढ़ने - लिखने का अधिक शौकिन होते हैं। इसलिए आप अपने टीचर को शिक्षक दिवस पर इन चीजों को गिफ्ट में अवश्य दें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story