Teachers Day 2019 : शिक्षक दिवस पर जानिए भारत के महान पांच गुरुओं की कुंडली क्या कहती है उनके बारे में

Teachers Day 2019 शिक्षक दिवस पर सभी विद्यार्थी अपने गुरुओं को सम्मान स्वरूप कुछ न कुछ भेंट तो अवश्य ही देते हैं। शिक्षक ही एक छात्र के भविष्य का निर्माण करता है। शिक्षक दिवस (Teacher's Day) के मौके पर आज हम आपको ऐसे ही पांच गुरुओं की कुंडली के साथ उनके बारे में बताने जा रहे है। उनकी कुंडली में आखिर ऐसे वह कौन से योग थे। जिनकी वजह से वह इतने महान बन सके। शिक्षक दिवस इस साल 2019 में 5 सितंबर 2019 (5 September 2019) के दिन मनाया जाएगा तो आइए जानते हैं भारत के महान पांच गुरुओं की कुंडली क्या कहती है उनके बारे में
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की कुंडली (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan)
सर्वपल्ली राधाकृष्णन राधा की कुंडली के अनुसार उनकी धनु लग्न और सिंह राशि थी। भाग्य भाव का स्वामी स्वंय अपनी ही राशि में स्थित है। इसके अलावा बुध और शुक्र भी केंद्र में दसवें स्थान पर स्थित हैं। जो एक गंभीर व्यक्तितव को दर्शाता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपना पूरा जीवन शिक्षा के नाम कर दिया था। वह अपने आपको एक शिक्षक ही मानते थे। इसलिए प्रत्येक वर्ष उनका जन्मदिवस 5 सितंबर के दिन मनाया जाता है। वे भारत के दूसरे राष्ट्रपति भी रहे थे। उन्हें 1954 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूरे दुनिया को ही एक विद्यालय मानते थे। उनके अनुसार शिक्षा ग्रहण करने के बाद ही मानव के मस्तिष्क पूर्ण विकास हो सकता है। सन् 1912 में सर्वपल्ली राधाकृष्णन "मनोविज्ञान के आवश्यक तत्व"की एक पुस्तक भी प्रकाशित हुई थी।
स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda)
स्वामी विवेकानंद की कुंडली के अनुसार उनकी जन्म कुंडली में धनु लग्न और कन्या राशि उदय हो रही है। लग्न का स्वामी इनके ग्यारहवें भाव में है जो लाभ भाव भी कहलाता है। वहीं सूर्य नवम भाव का स्वामी होकर इनके लग्न भाव में स्थित है और वाणी भाव में बुध और शुक्र की युति अपने ही मित्र राशि में है। जिसकी वजह से इनकी वाणी बड़ी ही मधुर और ओजस्वीं थी।स्वामी विवेकानंद के गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस जी थे। स्वामी विवेकानंद के अनुसार शिक्षक का कार्य छात्र के समाने की बाधा को हटाना होता है। स्वामी विवेकानंद के अनुसार शिक्षा ही मानव का विकास करती है। शिक्षा ही मनुष्य को भावी जीवन के संघर्ष के लिए तैयार करती है। स्वामी विवेकानंद के अनुसार मनुष्य जितना अधिक एकाग्र होगा। वह उतनी ही अधिक शिक्षा प्राप्त कर सकता है।
रविंद्र नाथ टैगोर (Rabindranath Tagore)
रविंद्र नाथ टैगोर की जन्मकुंडली के अनुसार उनका जन्म मीन लग्न और मीन राशि में ही हुआ है। उनके दूसरे भाव में सूर्य, बुध और शुक्र विद्यामान है। जिसकी वजह से उनकी वाणी बड़ी ही तेजस्वी थी और उनके पांचवें भाव में गुरु स्थित है। अगर गुरु पांचवें भाव में स्थित हो तो ऐसा व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। रविंद्रनाथ टैगोर कवि, उपन्यासकार, नाटककार और चित्रकार थे। रविंद्रनाथ टैगोर भारत के साथ- साथ बांग्लादेश के भी रचचिता थे। रविंद्रनाथ टैगोर को सन् 1913 में नोबल पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।रविंद्र नाथ टैगोर ने 1919 में कला भवन का निर्माण किया था। जो कि 1921 में विश्वभारतीय विश्वविद्यालय का एक हिस्सा बन गया। रविन्द्र नाथ टैगोर ने ही पहली बार गांधी जी को महात्मा कहकर पुकारा था।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के कुंडली मीन लग्न और मिथुन राशि की है। जिसमें सूर्य अपनी उच्च राशि में स्थित है और बुध के साथ युति में भी है। भीमराव अम्बेडकर के अनुसार शिक्षा मानवता को प्रबुद्ध करने का साधन है जो वर्णाश्रम व अज्ञान की दीवार का भेदन कर सकता है। उनके अनुसार शिक्षा मानव कल्याण के लिए होनी चाहिए। इससे लोगों के बीच संबंधों में विकास को बल मिलता है। शिक्षा से ही सड़ी गली अव्यवहारिक धारणाओं को कुचला जा सकता है। उनके अनुसार शिक्षा से ही मनुष्य अपनी भूमिका को पहचान सकता है।भीमराव अम्बेडकर के द्वारा मानव सिर्फ दाल और रोटी से ही नहीं जी सकता। उसे मस्तिष्क भी मिला हुआ है। जिसमें विचार अवश्य ही आने चाहिए और विचारों के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है।
मदर टेरेसा (Mother Teresa)
मदर टेरेसा की कुंडली धनु लग्न और मेष राशि की बन रही है। इनकी कुंडली में उच्च का बुध गुरु के साथ दशम भाव में स्थित है। मदर टेरेसा कोलकता मे रहकर गरीब और बेसहारा लोगों को सहारा दिया और उनकी सेवा की थी। उन्होंने लोगों को धर्म और मानवता की शिक्षा दी थी। उनके अनुसार प्रभु हमारे मन में विराजमान है। अगर हम मानव सेवा का धर्म निभाएंगे तो प्रभु भी हमसे खुश रहेगें और हमें अपना आर्शीवाद प्रदान करेंगे। मदर टेरेसा को सन 1979 में नोबल शांति पुरस्कार भी मिला था। मदर टेरेसा ने जिन लोगों की सेवा की थी उनका कभी भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश नहीं की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS