Tulsi Vivah 2019 : तुलसी विवाह पर क्या करें और क्या न करें

Tulsi Vivah 2019 : तुलसी विवाह पर क्या करें और क्या न करें
X
Tulsi Vivah 2019 तुलसी विवाह 2019 में 9 नवंबर 2019 को है, तुलसी विवाह के नियम का पालन नहीं करने पर नर्क की घोर यातनाएं झेलनी पड़ती है, तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पत्ते बिल्कुल भी नहीं तोड़ने चाहिए, इस दिन मंदिर में तुलसी का पौधा दान करना चाहिए, आइये जानते हैं तुलसी विवाह पर क्या करें और क्या न करें...

Tulsi Vivah 2019 तुलसी विवाह का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह शालिग्राम से कराया जाता है। शालिग्राम को भगवान विष्णु का ही रूप माना जाता है। तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) कराने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन को देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं तुलसी विवाह पर क्या करें और क्या न करें।


तुलसी विवाह पर क्या करें (Tulsi Vivah Per Kya Kare)

1. तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का विवाह शालिग्राम से अवश्य कराएं। ऐसा करने से आपको तुलसी माता के साथ- साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होगी।

2. जिन लोगों के यहां कन्या संतान नहीं है। उन्हें तुलसी विवाह अवश्य करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपको कन्यदान का फल प्राप्त होगा।

3. तुलसी विवाह के दिन घर में चांदी की तुलसी का पौधा लाना भी अत्यंत ही शुभ होता है। इसलिए छोटा सा चांदी का तुलसी का गमला अवश्य लेकर आएं।

4. तुलसी विवाह के दिन तुलसी का विवाह कराने के बाद मंदिर में उस तुलसी का दान कर दें और नई तुलसी लाकर घर में लगाएं।

5. तुलसी विवाह के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

6. तुलसी विवाह के दिन तुलसी का विवाह कराने से सभी प्रकार के दोषो का शमन होता है।

7. तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को लाल रंग की चुनरी अवश्य चढ़ाएं। क्योंकि बिना लाल चुनरी के तुलसी विवाह का फल प्राप्त नहीं हो सकता।

8. तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे में जल अवश्य चढ़ाएं। वैसे तो रोज ही तुलसी में जल चढ़ाना चाहिए।

9. तुलसी विवाह के दिन तुलसी का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

10. तुलसी विवाह के दिन छोटी- छोटी कन्याओं को कुछ मीठा अवश्य खिलाएं।


तुलसी विवाह पर क्या न करें ( Tulsi Vivah Per Kya Na Kare)

1. तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पत्ते बिल्कुल भी न तोड़ें। ऐसा करने आपको भगवान विष्णु के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।

2. तुलसी विवाह के दिन तुलसी का पौधा न उखाड़ें और न ही उसका अपमान करें।

3. तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी को सभी श्रृंगार की चीजें चढ़ाना न भूलें।

4. तुलसी विवाह के दिन तामसिक भोजन और मदिरा पान का सेवन बिल्कुल भी न करें। ऐसा करने आपको अशुभ फलों की प्राप्ति होगी।

5. तुलसी विवाह के दिन अगर आपने व्रत रखा है तो आपको इस दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए।

6. तुलसी विवाह के दिन घर में लहसून और प्याज का उपयोग न करें।

7. तुलसी विवाह के दिन ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें और किसी भी प्रकार कोई गलत कार्य न करें

8. तुलसी विवाह के दिन खाने में चावल का प्रयोग बिल्कुल भी न करें

9. तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे को पैसों में बिल्कुल भी न दें। इस दिन आप तुलसी के पौधे को दान कर सकते हैं।

10. तुलसी विवाह के दिन घर के बड़े बुजुर्गों का अपमान बिल्कुल भी न करें। क्योंकि इसी दिन भगवान विष्णु जागते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story