Tulsi Vivah 2019 : घर में तुलसी विवाह करने की पूरी विधि

Tulsi Vivah 2019 तुलसी विवाह इस साल 2019 में 9 नवंबर 2019 (9 November 2019) के दिन मनाया जाएगा। इस दिन ही तुलसी के पौधे का पूरी विधि विधान के साथ शालिग्राम से विवाह कराया जाता है। लेकिन कुछ लोग मंदिर में जाकर या पंडित जी को घर पर बुलाकर तुलसी विवाह नहीं करा सकते है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे की आप घर पर ही स्वंय तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) कैसे करा सकते हैं तो आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं घर पर तुलसी विवाह
तुलसी विवाह सामग्री (Tulsi Vivah Samigri)
कलश, आम के पत्ते, एक जड़ा वाला नारियल,लाल चुनरी, पीला कपड़ा, चावल,गंगाजल, सफेद तिल, हल्दी, रोली, मौली, कपूर, धूप, दीप ,अगरबत्ती, श्रृंगार का सामान, आंवला, सिंघाड़े, पांच फल, पांच प्रकार की मिठाई, खीर पूड़ी, मीठा पान, पंचामृत, फूल और दो माला, तुलसी का गमला, शालिग्राम, लकडी की दो चौकी पूजा सामग्री में अवश्य रखें।
घर में कैसे करें तुलसी का विवाह (Ghar Mai Kaise Kare Tulsi Vivah)
1.तुलसी विवाह शाम के समय यानि गोधूलि बेला में ही करें। इसके बाद तुलसी के गमले पास गेरु से रंगोली बनाएं।
2. इसके बाद गन्न से तुलसी जी और शालिग्राम के विवाह का मंडप सजाएं।
3. इसके बाद एक चौकी पर तुलसी का गमला और दूसरी चौकी पर शालिग्राम या भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें। तुलसी जी को शालिग्राम के दाईं और स्थापित करें।
4. इसके बाद शालिग्राम जी की चौकी पर अष्टदल कमल बनाकर उस पर कलश की स्थापना करें और उस पर स्वास्तिक बनाएं।
5.इसके बाद आम के पत्तों पर रोली से तिलक करके उसे कलश पर स्थापित करके उस पर लाल कपड़े में लपेटकर नारियल को रखें।
6. इसके बाद तुलसी जी के आगे घी का दीपक जलाएं। क्योंकि अग्नि को साक्षी मानकर ही तुलसी जी का विवाह कराया जाता है।
7. इसके बाद गंगाजल में फूल डिबोकर ऊं तुलसाय नम: मंत्र का जाप करते हुए गंगाजल का छिड़काव तुलसी जी पर करें।
8. इसके बाद उसी फूल और गंगाजल से ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए गंगाजल को शालिग्राम या भगवान विष्णु की प्रतिमा पर छिड़कें।
9. इसके बाद तुलसी जी को रोली और शालिग्राम जी को चंदन का तिलक करें।
10. इसके बाद दूध में हल्दी डालकर तुलसी जी और शालिग्राम को लगाएं।
11.इसके बाद शालिग्राम भगवान पर तुलसी की मंजरी चढ़ाएं।
12. इसके बाद तुलसी जी को लाल चुनरी अर्पित करें फिर उन्हें लाल चूड़ी पहनाएं और उन्हें सुहाग का सभी समान थोड़ा- थोड़ा लगाएं।
13.इसके बाद शालिग्राम जी को पंचामृत से स्नान कराएं और इन्हें पीला कपड़ा अर्पित करें।
14. इसके बाद कलश पर फूल चढ़ाएं फिर माता तुलसी और शालिग्राम पर भी फूल चढ़ाएं।
15. इसके बाद शालिग्राम और तुलसी जी को माला पहनाएं।
16. इसके बाद किसी लाल या पीले कपड़े से माता तुलसी और शालिग्राम का गठ बंधन करें। इस गठबंधन के कपड़े में आपको सुपारी ,फूल, इलायची और थोड़ी दक्षिणा रखनी है।
17. इसके बाद घर के किसी पुरुष को शालिग्राम जी को हाथ में उठाकर तुलसी जी की सात बार परिक्रमा करनी चाहिए।
18. सात बार परिक्रमा करके तुलसी जी को शालिग्राम के बाईं और स्थापित करें।
19.इसके बाद शालिग्राम जी को तिल अर्पित करें कपूर जलाएं और धूप और दीप जलाकर विष्णु जी की आरती उतारें।
20. तुलसी विवाह के बाद माता तुलसी के साथ शालिग्राम को मिठाई और खीर पूरी का भोग लगाएं। जब तुलसी विवाह पूर्ण हो जाए तो सभी समान और तुलसी का पौधा मंदिर में अवश्य देकर आएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS