Valentine Day 2020 Gift: वैलेंटाइन डे पर लव पार्टनर की राशि के ‌हिसाब से दें ये गिफ्ट, बन जाएगी बात

Valentine Day 2020 Gift: वैलेंटाइन डे पर लव पार्टनर की राशि के ‌हिसाब से दें ये गिफ्ट, बन जाएगी बात
X
Valentine Day 2020 Gift: वैलेंटाइन डे पर लोग अपने पार्टनर को उपहार देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं, लेकिन यदि आप अपनी राशि के हिसाब से यही काम करेंगे तो आपका पार्टनर आपको ना नहीं बोल पाएगा।
Valentine Day 2020 Gift : वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी के दिन मनाया जाता है। इसे प्यार के इजहार का दिन मानते हैं। इसके लिए लोग अपने प्रेमी को कई महंगे से मंहगे उपहार देते हैं। लेकिन आप अपने प्रेमी की राशि के अनुसार उन्हें उपहार देते हैं तो आपके जीवन में प्रेम के साथ - साथ खुशियां भी आएंगी। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार आपके लिए गिफ्ट क्या होगा सबसे सटीक गिफ्ट...


वैलेंटाइन डे मेष राशि के लिए गिफ्ट (Valentine Day Gift For Aries)

वैलेंटाइन डे पर मेष राशि के जातकों को उनके पार्टनर लाल रंग के वस्त्र उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा यदि आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे हैं तो इन्हें कोई मीठी चीज अवश्य खिलाएं। इसके साथ ही आप इन्हें इनकी पसंद का कोई गैजेट भी दे सकते हैं।


वैलेंटाइन डे वृषभ राशि के लिए गिफ्ट (Valentine Day Gift For Taurus)
यदि आपका पार्टनर वृषभ राशि का है तो आप उन्हें वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को हल्के नीले रंग और सफेद रंग के वस्त्र उपहार में दे सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो इन्हें घड़ी कोई महंगा परफ्यूम उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आज के दिन आप उनके लिए कोई मूवी भी प्लान कर सकते हैं।


वैलेंटाइन डे मिथुन राशि के लिए गिफ्ट (Valentine Day Gift For Gemini)

यदि आपके लव पार्टनर की राशि मिथुन है तो आप उन्हें वैलेंटाइन डे के दिन उपहार में आप इन्हें कहीं घूमाने के लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही आप इन्हें हरे रंग के वस्त्र, इनकी पसंदीदा किताब, घड़ी या ब्रेसलेट आदि उपहार में दे सकते हैं। इस प्रकार का गिफ्ट देने से आपका मान - सम्मान इनकी नजरों में और अधिक बढ़ जाएगा।


वैलेंटाइन डे कर्क राशि के लिए गिफ्ट (Valentine Day Gift For Cancer)

वैलेंटाइन डे के दिन कर्क राशि के जातको को उनके पार्टनर चांदी को कोई वस्तु या सजावट की कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें सफेद या क्रीम कलर के वस्त्र में भी उपहार में दे सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें किसी पानी वाले स्थान पर घूमाने के लिए भी ले जा सकते हैं।


वैलेंटाइन डे सिंह राशि के लिए गिफ्ट (Valentine Day Gift For Leo)

सिंह राशि के जातको को उनके पार्टनर वैलेंटाइन डे पर लाल रंग के गुलाब,टैडीबियर और चॉकलेट गिफ्ट में दे सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें किसी अच्छे रेस्तरां में डिनर भी करा सकते हैं आपके ऐसा करने से आप और आपके प्रेमी के बीच में प्यार और भी ज्यादा बढ़ेगा।


वैलेंटाइन डे कन्या राशि के लिए गिफ्ट (Valentine Day Gift For Virgo)

वैलेंटाइन डे पर कन्या राशि के जातको को उनके पार्टनर भगवान गणपति की कोई प्रतिमा या लाकेट उपहार में दे सकते हैं। यदि आप कन्या राशि के किसी पुरुष को उपहार दे रहे हैं तो आप उन्हें डिजिटल डायरी दे सकते हैं और यदि आप इस राशि की महिला को उपहार दे रहें हैं तो उन्हें हरे रंग के कपड़े उपहार में दे सकते हैं।


वैलेंटाइन डे तुला राशि के लिए गिफ्ट (Valentine Day Gift For Libra)

तुला राशि के जातको को उनके पार्टनर वैलेंटाइन डे पर कैंडल लाइट डिनर पर ले जा सकते हैं। इसके साथ ही आप इन्हें अच्छा वॉलेट, चांदी की कोई वस्तु, परफ्यूम या नीले रंग के वस्त्र भी उपहार में दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके साथी को बहुत ही ज्यादा प्रसन्नता होगी।


वैलेंटाइन डे वृश्चिक राशि के लिए गिफ्ट (Valentine Day Gift For Scorpio)

वैलेंटाइन डे पर वृश्चिक राशि के जातको को उनके पार्टनर उपहार स्वरूप लाल रंग का ब्रस्लेट, गेमिंग गिफ्ट या फिर लाल रंग के वस्त्र उपहार में दे सकते हैं। इसके साथ ही आप इन्हें उपहार में लाल रंग के वस्त्र भी दे सकते हैं। ऐसा करने से आप और इनके बीच में प्रेम बना रहेगा।


वैलेंटाइन डे धनु राशि के लिए गिफ्ट (Valentine Day Gift For Sagittarius)

धनु राशि के जातको को पीला रंग अत्याधिक प्रिय होता है। इसलिए आप इन्हें वैलेंटाइन डे पर पीले रंग के फूल अवश्य ही उपहार में दे। इसके साथ ही आप इन्हें सोने का कोई आभूषण या कोई सजावट की चीज भी उपहार में दे सकते हैं। आपके ऐसा करने से आप दोनों के बीच का रिश्ता सदैव के लिए बना रहेगा।


वैलेंटाइन डे मकर राशि के लिए गिफ्ट (Valentine Day Gift For Capricorn)

मकर राशि के जातको को वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को उपहार में इलैक्ट्रॉनिक आइट्मस या कोई ऐंटिक चीज उपहार में देनी चाहिए। आप चाहें तो इन्हें हल्के नीले रंग के वस्त्र भी उपहार में दे सकते हैं। आपके ऐसा करने से आप दोनों के बीच में प्रेम का रिश्ता सदैव बना रहेगा


वैलेंटाइन डे कुंभ राशि के लिए गिफ्ट (Valentine Day Gift For Aquarius)

कुंभ राशि के जातको को वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को चॉकलेट, बैग या पॉकेट वाच उपहार में दे सकते हैं। इसके साथ ही आप उन्हें उनकी किसी पसंदीदा जगह पर भी घूमाने के लिए ले जा सकते हैं। आपके ऐसा करने से आपका साथी आपसे बहुत अधिक प्रेम करने लगेगा।


वैलेंटाइन डे मीन राशिफल के लिए गिफ्ट (Valentine Day Gift For Pisces)

मीन राशि के जातको को वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को कोई अच्छा सा पेन, उनकी पसंदीदा किताब या सोने के आभूषण उपहार में दे सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने पार्टनर को उनके ईष्ट के दर्शन कराने के लिए मंदिर में भी ले जा सकते हैं। आपके ऐसा करने से आपके साथी का आप पर विश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

Tags

Next Story