Varuthini Ekadashi 2019 : जानें वरूथिनी एकादशी के उपाय, सुख-समृद्धि के साथ होगा धन आगमन

Varuthini Ekadashi 2019: वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) कब है अगर आप यह नहीं जानते तो आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे की कब है इस बार वरुथिनी एकादशी 30 अप्रैल 2019 के दिन पड़ रही है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन जगत के पालनहार श्री हरि की पूजा - अर्चना की जाती है। अगर इस दिन आप कुछ उपायों को आजमाते हैं तो आपके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे। मान्यता है कि इस लोक के साथ-साथ व्रती का परलोक भी सुधर जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के पुण्य का हिसाब-किताब रखने की क्षमता तो जगत के समस्त प्राणियों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले चित्रगुप्त तक में नहीं है। इसलिए इस व्रत की महिमा और भी बढ़ जाती है।
वरूथिनी एकादशी के उपाय
1.सुख- समृद्धि के उपाय
वरूथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी की माला अर्पित करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को तुलसी अत्यधिक प्रिय है।अगर आप इस दिन आप इस उपाय को करते हैं तो आपके जीवन में सुख- समृद्धि बढ़ जाएगी इतना ही नहीं आपके पास कभी भी धन की कमी नही होगी।
2.दुर्भाग्य को दूर करने के उपाय
वरूथिनी एकादशी पर दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करने पर दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है।यह उपाय कई बार आजमाया गया है। इसलिए अगर आप भी यह उपाय करते हैं तो आपके जीवन आपका दुर्भाग्य आपसे कोसों दूर भागेगा।
3.धन की कमी को दूर करने का उपाय
वरूथिनी एकादशी धन की कामना-पूर्ति के लिए भी बेहद खास है। यदि धन की कामना रखते हैं तो इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए।वैसे भी लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है और अगर विष्णु जी के साथ लक्ष्मी जी की पूजा की जाए तो धन के साथ सुख और समृद्धि भी बढ़ेगी।
4.विष्णु जी की विशेष कृपा पाने के उपाय
वरूथिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड़ में विष्णु का वास माना जाता है।अगर आप इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं तो आप पर विष्णु जी की विशेष कृपा रहेगी।
5.सभी कामनाओं की पूर्ति के उपाय
वरूथिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को केसर-युक्त खीर, पीला फल और पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना शुभफल प्रदान करता है। इससे आपके मन की सभी इच्छाएं पूर्ण होती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS