Varuthini Ekadashi 2019: जानें वरूथिनी एकादशी पर किस मंत्र से होगी कौन-सी इच्छा की पूरी

Varuthini Ekadashi 2019: वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) कब है अगर आप यह नहीं जानते तो आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे की कब है 30 अप्रैल 2019 यानी मंगलवार के दिन पड़ रही है । मान्यताओं के अनुसार इस दिन जगत के पालनहार श्री हरि की पूजा - अर्चना की जाती है। अगर इस दिन आप कुछ मंत्रो का जाप करते हैं तो आपके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे। मान्यता है कि इस लोक के साथ-साथ व्रती का परलोक भी सुधर जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के पुण्य का हिसाब-किताब रखने की क्षमता तो जगत के समस्त प्राणियों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले चित्रगुप्त तक में नहीं है। इसलिए इस व्रत की महिमा और भी बढ़ जाती है।इस व्रत के माध्यम से 10 हजार साल के तप का पुण्य मिलता है।
आइए जानते है कौन से हैं वो मंत्र
1.एकादशी संकल्प मंत्र
सत्यस्थ: सत्यसंकल्प: सत्यवित् सत्यदस्तथा।
धर्मो धर्मी च कर्मी च सर्वकर्मविवर्जित:।।
कर्मकर्ता च कर्मैव क्रिया कार्यं तथैव च।
श्रीपतिर्नृपति: श्रीमान् सर्वस्यपतिरूर्जित:।।
यह एकादशी संकल्प मंत्र है। इस मंत्र से आप भगवान विष्णु की आराधना का संकल्प लेते है। आप कितने एकादशी व्रत करेंगें। इस मंत्र का जाप करते हुए संकल्प लें
2.विष्णु स्तुति मंत्र
भगवान विष्णु का स्मरण कर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय'
इस मंत्र का जाप करने से आपके जीवन में चल रही सभी समस्यांए खत्म हो जाएगी। इतना ही नहीं इस मंत्र का जाप करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नही होगी।
3. विष्णु जी के पंचरूप मंत्र
ॐ अं वासुदेवाय नम:
ॐ आं संकर्षणाय नम:
ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
ॐ नारायणाय नम:
इन मंत्रों में विष्णु जी के पांच नामों का जाप किया गया है।माना जाता है यह पांच नाम जपने से मनुष्य भूलोक में जीवन की समाप्ति के बाद बैकुंठ धाम जाता है। इसलिए इन मंत्रों का उच्चारण करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
4. सुदर्शन चक्रधारी मंत्र
-ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।
यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य की मनचाही इच्छा पूरी होती है और अगर कोई एकादशी के दिन इस व्रत का जाप करता है। उसे उसके प्रत्येक काम में सफलता प्राप्त होती है।
5. सरल जाप
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
नारायण का यह मंत्र सबसे सरल है। इस मंत्र का जाप मनुष्य को भक्ति की और ले जाता है। इस मंत्र का जाप करने से आप नारायण को प्राप्त कर सकते हैं इतना ही नही जगत के पालनहार श्री विष्णु कि महिमा का गुणगान करने के लिए इस मंत्र का प्रयोग कर जा सकते है।
6. धन संपन्नता व दरिद्रता से मुक्ति की कामना का मंत्र
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।
अगर आप जीवन में धन की कमीं को लेकर चिंतित हैं तो आप वरुथिनी एकादशी के दिन इस मंत्र का जाप कर सकते है। इस मंत्र का जाप करने से आपके जीवन में कभी भी धन का आभाव नही रहेगा।
7.शीघ्र फलदायी मंत्र
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
अगर आप वरुथिनी एकादशी के दिन इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपकी जो भी इच्छा होगी व शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगी। इसके अलावा आप आसानी से इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
8.विष्णु गायत्री मंत्र
ॐ नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
अगर आप वरुथिनी एकादशी के दिन विष्णु गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो आपके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। आप जीवन की किसी भी परिस्थिति से गुजर रहे हों आप हर परिस्थिति में विजय का प्राप्त करेंगे।
9 एकादशी विष्णु क्षमा मंत्र
भक्तस्तुतो भक्तपर: कीर्तिद: कीर्तिवर्धन:।
कीर्तिर्दीप्ति: क्षमाकान्तिर्भक्तश्चैव दया परा।
अगर आपने जीवन में कोई भूल की है चाहें वे आपके एकादशी व्रत में हो या कोई अन्य भूल हो और आपके लिए मन से पश्चाताप भी कर रहे हैं तो इस मंत्र का जाप करने से आप भगवान विष्णु से क्षमा मांग सकते हैं।
10.दिव्य स्वरूप विष्णु मंत्र
शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम
लक्ष्मीकांतं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं
वंदे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।
यह मंत्र भगवान विष्णु का सबसे प्रचलित मंत्र है। इस मंत्र के द्वारा श्री हरि के दिव्य रुप का वर्णन किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS