Weekly Horoscope 11 August To 17 August 2019 : साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2019

Weekly Horoscope 11 August To 17 August 2019 : साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2019
X
Weekly Horoscope 11 August 2019 to 17 August 2019 (साप्ताहिक राशिफल 11 अगस्त से 17 अगस्त 2019) इस हफ्ते की शुरुआत पुत्रदा एकादशी से हो रही है जो 11 अगस्त 2019 को है। इसके साथ ही इस सप्ताह में 15 अगस्त 2019 को स्वाधीनता दिवस और रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। पूरे सप्ताह में नौ ग्रहों की चाल सभी राशियों पर कैसी रहेगी। आइए जानते हैं 12 राशयों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 11 August 2019 to 17 August 2019 (साप्ताहिक राशिफल 11 अगस्त से 17 अगस्त 2019) इस हफ्ते सावन सोमवार का चौथा और आखिरी व्रत है। सावन सोमवार के अलावा मंगला गौरी का चौथा और आखिरी व्रत भी इसी सप्ताह में है।

टिप्स ऑफ दा वीक (Tips of the Week)

प्रार्थना में न तो शरीर को झुकाने की आवश्यकता है और न ही दंडवत करने की। प्रार्थना सोते, जागते, चलते, बैठते या कोई भी दैनिक कार्य करने के दौरान हर समय हर सांस में होती रहनी चाहिए। ईश्वर की योजना आपकी योजना से कहीं बेहतर और बड़ी है। आपकी जिंदगी को लेकर ईश्वर के सपने बेहतर और फलदायक हैं। उसकी रजा में राजी होने में ही समझदारी है। इससे जीवन सहज हो जाता है।


मेष (21 मार्च-19 अप्रैल)

अगर आप किसी धार्मिक कार्य या अनुष्ठान को पूरा करना चाहते हैं, तो उसको पूरे रीति-रिवाज और पारंपरिक ढंग से किया जाना चाहिए। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो इंटरव्यू देते वक्त आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में आपको अपनी जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहना चाहिए।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 12


वृष (20 अप्रैल-20 मई)

आप किसी तरह की धोखेबाजी या छल-कपट में फंस सकते हैं। अपने पद, गुणों का गलत या नकारात्मक इसतेमाल न करें। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। स्वयं पर विश्वास न होने के कारण आप गहरी चिंता से ग्रस्त हैं और यह चिंता आपकी उन्नति में बाधा बन रही है। नौकरी छोड़ने का विचार त्याग दें।

शुभ रंग- हल्का संतरी

शुभ अंक- 1


मिथुन (21 मई-20 जून)

कार्य में आप प्रतियोगिता का सामना करेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। खेल हो या जीवन उसे खेलते हुए, हाथ से कोई मौका न जाने दें। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा धैर्य से चलने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बनी रहेगी मगर यह स्थिति जल्द ही ठीक हो जाएगी। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5




कर्क (21 जून - 22 जुलाई)

नए काम की संभावनाएं आपको मनचाहा परिणाम नहीं दे सकेंगी। आप गलत निर्णय लेने के कारण आर्थिक तंगी भी महसूस करेंगे। लालच में फंस कर किसी तरह की जल्दबाजी न करें। ईश्वर की दी गई जिंदगी, स्वास्थ्य, संपत्ति के लिए शुक्रगुजार रहें। अगर आप नई नौकरी या कार्य करने की सोच रहे हैं, तो यह समय जोखिम से भरा हुआ है।

शुभ रंग- हल्का भूरा

शुभ अंक- 1


सिंह (23 जुलाई-22 अगस्त)

आप बहुत ही उतावले और बेचैन होने के कारण गलत और जल्दबाजी में निर्णय ले रहे हैं। आपके विचार नकारात्मक हैं और यह आपको किसी सही निर्णय पर नहीं ले जा पाएंगे। ऐसे किसी भी निर्णय से बचें। निर्णय लेने में धैर्य और समझदारी जरूरी है। अपनों के लिए गलत विचार और भाषा का प्रयोग न करें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 12


कन्या (23 अगस्त- 21 सितंबर)

आप अपने भीतर देखने की कोशिश नहीं कर पा रहे हैं, यह समय आपके लिए तनावपूर्ण है और आपको अपनी आध्यात्मिक यात्रा की तरफ बढ़ते हुए ध्यान करने की जरूरत है। इस स्थिति का आपके जीवन में एक गहरा प्रभाव होगा और यह स्थिति कुछ सिखाने के लिए आई है। ऐसे में संयम से काम लेंगे तो हितकर होगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9


तुला (22 सितंबर -23 अक्टूबर)

आप एक लंबे और मुश्किल सफर से आगे आए हैं। अतीत में आपके द्वारा किए गए बेहतर काम सहायक साबित हो रहे हैं। इसे आप बाखूबी समझते हैं। परिस्थितियों ने आपको बेहतर और समझदार बना दिया है। तनाव भरे विचारों का जल्द ही अंत होगा, इस स्थिति को आप बहुत स्पष्टता से समझ पाएंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 8


वृश्चिक (24 अक्टूबर-21 नवंबर)

आपके जीवन में बेहतर स्थितियां सामने आने वाली हैं। आपके काम में स्थिति बेहतर और खुशनुमा हो जाएगी। आपको किसी बहुत ही चतुर और शक्तिशाली इंसान से मदद मिलेगी। बैंक से लोन पास होने की आशा है। आप जल्द ही शादी करने का निर्णय लेंगे। संपत्ति में वृद्धि और खुशहाली होगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6


धनु (22 नवंबर- 21 दिसंबर)

जो भी कार्य मिले, धीरज से पूरा करें, यह आपको आगे चलकर बेहतर और मनचाहा फल देगा। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। अतीत में की गई गलतियों को न दोहराएं। आप अपने अतीत में उलझे हुए हैं। अपने आप और अपनों को माफ करने की क्षमता रखें। निवेश किए हुए पैसे से आपको मुनाफा होगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 14


मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)

शुरू किए कार्य में विलंब होने की संभावनाएं हैं। आप अपनी ही सोच समझ पर शक कर सकते हैं। आप अपने पार्टनरशिप में मुश्किलों और असहमति का सामना करेंगे। आपस में सहयोग की कमी होगी। बिजनेस में धोखा मिलने की संभावना है। ऐसे में बिजनेस में कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझ कर ही करें।

शुभ रंग-लाल पीला

शुभ अंक- 3


कुंभ (20 जनवरी - 18 फरवरी)

निकट भविष्य में अत्यंत खुशहाली और सफलता मिलने की संभावनाएं हैं। आपके हित में होगा कि रोजाना कार्य पर निकलने से पहले माता का आशीर्वाद जरूर लें। जल्दबाजी में किसी से दोस्ती या प्रेम का वादा न करें। सही समय आने का इंतजार करें। संपत्ति में वृद्धि और खुशहाली का समय आने को है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 13


मीन (19 फरवरी - 20 मार्च)

आप स्वयं से अपना संपर्क खो चुके हैं। किसी तरह का गलत निर्णय लेने से बचें। यह समय निर्णय लेने के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। क्या आप अपनी परेशानियों के दबाव में आकर अपने लक्ष्य से फोकस खो चुके हैं? अगर ऐसा है तो अपनी आत्मशक्ति को केंद्रित कर लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ें।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story