Weekly Horoscope 13 October To 19 October 2019 : साप्ताहिक राशिफल 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2019

Weekly Horoscope 13 October 2019 To 19 October 2019 (साप्ताहिक राशिफल 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2019) इस सप्ताह में 13 अक्टूबर 2019 अश्विन शुक्ल पक्ष शरद पूर्णिमा 2019 से हो रही है। इस सप्ताह पड़ने वाले त्योहार इस प्रकार हैं आश्विन पूर्णिमा 13 अक्टूबर, आश्विन पूर्णिमा व्रत 13 अक्टूबर, अन्वाधान 13 अक्टूबर, कोजागर पूजा 13 अक्टूबर, शरद पूर्णिमा 13 अक्टूबर, वाल्मीकि जयन्ती 13 अक्टूबर, आश्विन नवपद ओली पूर्ण 13 अक्टूबर, इष्टि 14 अक्टूबर, मासिक कार्तिगाई 16 अक्टूबर, अट्ल तद्दी 17 अक्टूबर, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी 17 अक्टूबर, करवा चौथ 17 अक्टूबर, तुला संक्रान्ति 18 अक्टूबर, रोहिणी व्रत 18 अक्टूबर, और कार्तिक पंचमी 19 अक्टूबर। ऐसे में कई शुभ अशुभ संयोग भी बन रहे हैं, इसलिए अशुभ फल से बचने के लिए जानिये अपना साप्ताहिक राशिफल...
टिप्स ऑफ दी वीक (Tips Of The Week)
मूर्ख व्यक्ति दूसरों पर हंसते हैं और बुद्धिमान खुद पर। दूसरों की गल्तियां निकालना उन पर हंसना बेहद आसान है मगर अपने ही गिरेबान में झांकने के लिए हिम्मत चाहिए। आपका मनोबल ही आपकी हिम्मत की पहचान है। खुद की गल्तियों को सुधारना ही उन्नति का प्रतीक है।
मेष (21 मार्च - 19 अप्रैल)
यह समय आराम का है, ऐसे में आप अपने कार्य की तरफ से निश्चिंत होकर छुट्टियां मनाने के लिए कहीं बाहर जाएंगे। ऐसा लगता है कि यह फुरसत का समय आपको एक गहरे संघर्ष के बाद मिला है। इसलिए बेहतर है कि आने वाले कल की चिंता छोड़कर इस अवधि में विश्राम करें।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 9
वृष (20 अप्रैल - 20 मई)
आपके भीतर बहुत-सी अच्छाइयां मौजूद हैं। अपने इन सद्गुणों के खजाने, आपको सबके बीच में बांटने चाहिए। अगर आप किसी के लिए मददगार, संबल साबित हो सकते हैं तो उस अवसर को न चूकें। अपने हृदय और मन को विशाल करें, दूसरों के काम आएं।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 4
मिथुन (21 मई - 20 जून)
आपको अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलने का पूरा स्कोप है। अगर आप अपने प्रोजेक्ट, कार्य को एक नई दिशा, सोच दें तो नई सफलताएं पा सकते हैं। यह समय नए विचार, नई सोच को लेकर बढ़ने का है। समस्त सृष्टि आपका साथ दे रही है। इस अवसर को स्वीकार करें।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 12
कर्क (21 जून - 22 जुलाई)
जीवन में कई बार जरूरी कार्य करने में हम खुद को असक्षम महसूस करते हैं। मनुष्यगत प्रकृति और कमजोरियों के कारण हमसे अनेक भूलें भी हो सकती हैं। इन भूलों का भार अपने मन पर लादने का कोई औचित्य नहीं होता है। बल्कि इन भूलों को सबक सीखने का साधन बनाएं।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 8
सिंह (23 जुलाई-22 अगस्त)
आपको सपनों की दुनिया से बाहर निकलकर हकीकत को देखने की जरूरत है। आप अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। मगर इसके लिए सच्चाई को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपके विचार और सपने अवास्तविक होने के कारण आप अपना जीवन एक गहरे धोखे में काट रहे हैं।
शुभ रंग : चांदी
शुभ अंक : 6
कन्या (23 अगस्त - 21 सितंबर)
जीवन एक रोमांच है, जिसमें आने वाले पल के बारे में कोई खबर नहीं होती है। यह कार्ड प्रेरित करता है कि आप ऐसे रोमांच भरी परिस्थितियों से न डरते हुए आगे बढ़ते रहें। जीवन का हर पल एक नई उम्मीद और मौके से भरा हुआ है। इसलिए हर पल को पूरी शिद्दत और ऊर्जा से जिएं।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 13
तुला (22 सितंबर - 23 अक्टूबर)
आपका मन एक ऐसे छोटे बच्चे की तरह है, जो बाहर खुले मैदान में दौड़ना-भागना चाहता है। मगर आप आपने विचारों में कैद हैं। आपके सामने वर्तमान परिस्थितियों में बहुत सारे अवसर हैं, जरूरत अपने मन की आंखों पर बंधी पट्टी को खोलकर देखने की है।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 5
वृश्चिक (24 अक्टूबर-21 नवंबर)
आने वाले 9 दिनों से 9 हफ्तों के बीच में शुरू किए गए कार्य अच्छी तरह संपन्न होंगे। इस दौरान किए गए इन्वेस्टमेंट का अच्छा फल मिलेगा। शुरू किए गए प्रोजेक्ट को कामयाबी मिलेगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 9
धनु (22 नवंबर - 21 दिसंबर)
आपकी वर्तमान स्थिति का श्रेय आपके अतीत को जाता है। अगर आप अपने रिश्तों में किसी तरह के तनाव का सामना कर रहे हैं तो इसका कारण आपके अपने किए गए कर्म हैं और अगर आप आपने बिजनेस में किसी संघर्ष का सामना कर रहे हैं तो इसका कारण अतीत में लिया गया निर्णय है।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 17
मकर (22 दिसंबर - 19 जनवरी)
आने वाले समय में आप कुछ ऐसा अनुभव करेंगे, जो आप जीवन भर याद रखेंगे। यह समय आपके जीवन में उज्ज्वल और स्पष्ट स्वरूप लेकर आया है। आपकी समझदारी और सब्र का फल आपको जरूर मिलेगा। आप एक गहरी शांति और तरक्की का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग :सुनहरा
शुभ अंक : 3
कुंभ (20 जनवरी - 18 फरवरी)
आपके विचारों पर आपका कोई वश नहीं है, जिसके कारण आप एंग्जाइटी और डिप्रेशन महसूस कर सकते हैं। आपकी विचार प्रक्रिया 24 घंटे चलती ही रहती है। नींद में भी आप विचारों को अनुभव करेंगे, जिसके कारण आपको आराम भी नहीं मिल पाएगा। स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक : 2
मीन (19 फरवरी - 20 मार्च)
आने वाले समय में आप अपने आपको अकेला पाएंगे। इस अकेलेपन में आप उदास और हताश महसूस करेंगे। ऐसे समय में आपके अपने भी आपको नहीं समझ पाएंगे। ऐसे मु्श्किल समय में ही आप एक नई विचारभूमि को महसूस कर पाएंगे। यह आपके हित में होगा कि अपना मनोबल गिरने न दें।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 9
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS