Weekly Horoscope 14 To 20 July 2019 : साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2019

Weekly Horoscope 14 To 20 July 2019 : साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2019
X
Weekly Horoscope 14 To 20 July 2019 : साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई 2019 : इस हफ्ते की शुरुआत आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से हो रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित नवल किशोर जी के अनुसार इस सप्ताह में चंद्रमा की धनु मकर और कुंभ राशि में गोचर करेगा । इसी के साथ 17 जुलाई 2019 बुधवार को सूर्य कर्क राशि में गोचर करेगा। शुक्र मिथुन राशि में , बुध कर्क राशि में, मंगल कर्क राशि में , शनि धनु राशि में , गुरु वृश्चिक राशि में , राहु मिथुन राशि में , केतु धनु राशि अवस्था में गोचर कर रहा है। इस सप्ताह आपकी स्थिति कैसी रहने वाली है । आइए जानते हैं 14 से 20 जुलाई 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल...

Weekly Horoscope 14 To 20 July 2019 साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जुलाई तक 2019 के अनुसार यह सप्ताह 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। दरअसल इस हफ्ते 14 जुलाई को प्रदोष व्रत और 16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों का बेहद खास संयोग बन रहा है। इस सप्ताह प्रदोष व्रत, गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण जैसी महत्वपूर्ण तिथियां हैं। ऐसे में क्या कहता है आपका साप्ताहिक राशिफल जानिए...

टिप्स ऑफ दा वीक (Tips of the Week)

अगर आप फूल से प्यार करते हैं तो उसे मत तोड़ो, अगर तोड़ोगे तो वह मुरझा जाएगा। प्यार कब्जा करने का नाम नहीं है। प्यार सराहना करने का काम है। हम जिनसे प्रेम करते हैं, उनको आजादी देते हैं। उनको बांधकर किसी मूल्यवान चीज की तरह उस पर अपना हक नहीं जमाते हैं।


मेष (21 मार्च-19 अप्रैल)

आप अपनी भावुकता से नहीं जुड़ पा रहे हैं। आप अपने विचार अपनों के सामने न रख पाने के कारण बहुत घुटन महसूस कर रहे हैं। आप तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहे हैं। इसके कारण आप ठीक से मुसीबतों का सामना नहीं कर पा रहे हैं। स्वयं पर संयम रखें और ऐसी स्थिति में किसी तरह का बड़ा निर्णय न लें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 13


वृष (20 अप्रैल - 20 मई)

इन दिनों आपके काम का बोझ बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अपनों से मदद मांगने से न झिझकें। अगर आपको लग रहा है कि आपको मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा है, तो धीरज रखें और मेहनत करते रहें। आपके प्रेमी या प्रेमिका के लिए तनावपूर्ण दौर है, ऐसे में उनको वक्त और अपना संबल दें।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 10


मिथुन (21 मई - 20 जून)

अगर आप अपने करियर को लेकर निर्णय लेने की सोच रहे हैं तो आप स्प्रिचुअल हीलर, मनोवैज्ञानिक और लेखक बनने के बारे में सोच सकते हैं। काले रंग के बालों वाली महिला से आपको महत्वपूर्ण काम हो सकता है। प्रेम में किसी तरह की जल्दबाजी न करते हुए सही निर्णय के लिए सही वक्त का इंतजार करें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 13


कर्क (21 जून-22 जुलाई)

आप किसी निर्णय को लेने के लिए असमंजस में हैं। लोगों की बातों में न आते हुए खुद को वक्त दें। आपकी रोमांटिक जिंदगी में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति में संतुलन महसूस करेंगे लेकिन किसी तरह के बड़े खर्चे से बचें। स्वास्थ्य को लेकर आपको ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।

शुभ रंग- ऑफ वाइट

शुभ अंक- 2


सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त)

आप अपने बारे में बड़ा निर्णय करने वाले हैं। अपनी स्थिति का सही आकलन करते हुए ऐसा निर्णय लें, जो आपके लिए सही साबित हो। किसी पुराने मित्र या प्रेमी से दोबारा मिलना होगा। काम को लेकर आप पार्टनरशिप की भी सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर अपना ध्यान केंद्रित रखें।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 6


कन्या (23 अगस्त -21 सितंबर)

आप बहुत ही मुश्किल स्थिति से गुजरे हैं और आप इस वक्त बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अतीत में जो भी आपके काम न आ सका, उसके बारे में चिंता करना छोड़कर अपने विचार में बदलाव लेकर आएं। तनाव के कारण आप हताश न हों और स्पष्टता के साथ देखने की कोशिश करें।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 8


तुला (22 सितंबर - 23 अक्टूबर)

आपको अचानक ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जिसके बारे में आपने सोचा भी न हो। शुरू किए गए प्रोजेक्ट में देरी होने की संभावना है। आप निराश और दुखी महसूस करेंगे और जल्दबाजी में किसी तरह के बदलाव के बारे में सोचेंगे। आपको मुश्किलों का सामना करने में परेशानी आएगी। आर्थिक तौर पर आप अस्थिर महसूस करेंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 12


वृश्चिक (24 अक्टूबर - 21 नवंबर)

कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है, आप सतर्कता से अपनी कागजी कार्रवाई करें। आप किसी तरह की गलतफहमी का शिकार हुए हैं। आपके द्वारा किए गए वादे को पूरा नहीं किया गया। किसी तरह की कमिटमेंट देने से पहले आप अच्छी तरह सोचें ताकि आपको आलोचना का सामना न करना पड़े।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 11


धनु (22 नवंबर -21 दिसंबर)

धोखा, गद्दारी, लालच जैसी दुर्भावना से अपना बचाव करें। यह समय आपके लिए दूसरों पर विश्वास करने लायक नहीं है। आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित न होने के कारण अपने गुणों का सही प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। आप अपना विश्वास खोते जा रहे हैं। इसी कारण आपकी तरक्की में रुकावट आ रही है।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 1


मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)

आप अपनी नौकरी को छोड़ने का विचार करेंगे। मगर आपको पहले से ही अपने लिए नई नौकरी की तलाश कर लेनी चाहिए। आपके कार्य में किसी तरह का बदलाव आने की संभावना है। अपने पार्टनर, प्रेमी को किसी तरह के बदलाव के लिए तैयार करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी तरह के सट्टे से दूर रहें।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 6


कुंभ (20 जनवरी -18 फरवरी)

मुश्किल स्थिति का अंत होने को है। अगर आप किसी बड़े आर्थिक नुकसान या नौकरी के नुकसान से गुजरे हैं, तो जल्द ही उसकी भरपाई होगी। नई नौकरी के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हताशा और उदासी का अंत होगा। अपने पर विश्वास रखते हुए और आध्यात्मिकता को अपनाते हुए आगे बढ़ें।

शुभ रंग- हल्का पीला

शुभ अंक- 5


मीन (19 फरवरी- 20 मार्च)

अभी भी दिशाएं आपको पूरी तरह से साफ नहीं दिखाई दे पा रही हैं। यह रास्ता आपको किसी तरह का नतीजा नहीं दे पाएगा। किसी तरह की हताशा या विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस स्थिति का सामना आपको किस कारण करना पड़ रहा है। ऐसे में धैर्य से काम लें।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 10

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story