Weekly Horoscope 18 August To 24 August 2019 : साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अगस्त 2019

Weekly Horoscope 18 August 2019 to 24 August 2019 (साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2019) हिंदू पंचांग के अनुसार 18 अगस्त को भाद्रपद मास की तृतीय तिथि है, भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की तृतीय तिथि को कजरी तीज का व्रत रखा जाता है, जसी कजली तीज और बूढी तीज भी कहा जाता है, 19 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 20 अगस्त को रक्षा पंचमी और 24 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस सप्ताह कई संयोग बनने के कारण ग्रह-नक्षत्र भी बदलेंगे जो सीधा आपकी राशि को प्रभावित करेंगे, ऐसे में आइये जानते हैं क्या कहता है आपका सप्ताह राशिफल...
टिप्स ऑफ दा वीक (Tips of the Week)
प्रेम केवल अपने लिए एक परफेक्ट पार्टनर पाने का नाम भर नहीं है। प्रेम उन चुनौतियों का सामना करने का नाम भी है, जहां आप एक-दूसरे की खामियों को समझते हुए एक-दूसरे का साथ दें। और एक-दूसरे के विकास, प्रगति और खुशी के लिए सहारा बनें। प्रेम उस कोशिश का नाम है, जहां हम परेशानियों के बावजूद भी अपने रिश्ते को संभाल कर रखते हैं।
मेष (21 मार्च- 19 अप्रैल)
नई और बेहतर नौकरी की आशा है। अगर आप अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं तो आने वाले समय में आपको तरक्की मिलने की संभावनाएं हैं। अगर आप किसी बंधन में हैं, तो आप अपने प्रेम में नई उचाइयां छूने की कगार पर हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और खुशहाली मिलेगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 9
वृष (20 अप्रैल- 20 मई)
आप पर गलत इल्जाम लगने की संभावनाएं हैं। आपको जल्द ही निर्णय करने की जरूरत है। आप अतिविश्वास में होने के कारण स्थिति का निरीक्षण करने से रह गए हैं। आपके आस-पास के लोग आपके खिलाफ योजनाएं बना रहे हैं। किसी तरह के कागजात पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 11
मिथुन (21 मई - 20 जून)
आने वाले समय में आपके शुरू किए गए प्रोजेक्ट आपकी उम्मीद से भी ज्यादा तरक्की करेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो जल्द ही आपको शादी का प्रस्ताव मिलेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आपको खुशखबरी मिलने वाली है। यह आपके हित में होगा कि अपने को सकारात्मक रखें। सेहत में सुधार होगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-12
कर्क (21 जून-22 जुलाई)
आप जल्द ही अपने रुके हुए कार्य को फिर से शुरू कर पाएंगे। लंबे समय के विलंब और आराम के बाद अब आपकी सेहत में सुधार आएगा और आप अपनी रोजाना की गतिविधियों को लेकर फिर से व्यस्त हो जाएंगे। अब आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4
सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त)
आप बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं। क्या आप अपने अतीत में की गई गलतियों को दोहरा रहे हैं? आप अपने खराब, तनावपूर्ण रिलेशनशिप छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं, जिसके कारण आप बहुत ही कठिन स्थिति में हैं। यह आपके हित में होगा कि अपने आपको ईश्वर की मर्जी में समर्पित करें।
शुभ रंग-नीला
शुभ अंक- 13
कन्या (23 अगस्त - 21 सितंबर)
यह कार्ड संपत्ति, नई नौकरी और तरक्की का संदेश लेकर आया है। किसी पुराने मित्र या प्रेमी से संपर्क होने की संभावना है। स्वास्थ्य और सपंत्ति में सुधार होगा। धन को लेकर अपनी लालची प्रवृत्ति पर ध्यान दें, इससे दूर रहने का प्रयास करें। व्यापार के क्षेत्र में आशा से अधिक लाभ होगा।
शुभ रंग-पीला
शुभ अंक- 3
तुला (22 सितंबर -23 अक्टूबर)
आप अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागेंगे। आपके आत्मविश्वास को गहरी ठेस पहुंचेगी। शुरू किए गए प्रोजेक्ट में विलंब हो सकता है। उन्नति करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दूसरों पर निर्भरता होने के कारण आप शक्तिहीन महसूस करेंगे। ऊंचे पदवी वाले लोगों से संपर्क करने से आपको दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4
वृश्चिक (24 अक्टूबर-21 नवंबर)
चिंता और निराशा का सामना करेंगे। आपका ध्यान केंद्रित नहीं है और इस वजह से आप जल्द ही, शुरू किए प्रोजेक्ट से ऊब सकते हैं। नई संभावनाओं के लिए कोशिश करने से आप घबराएंगे। आप दिशाहीन होने के कारण निर्णय भी नहीं ले पाएंगे। कोई भी निर्णय सोच-विचार कर ही लें।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 2
धनु (22 नवंबर- 21 दिसंबर)
किसी ऊंची पदवी वाले इंसान से आपको अत्यंत दिक्कत का सामना करने पड़ेगा। ऐसी स्थिति में जल्दबाजी और गुस्से में गलत निर्णय ना लें। आपका बॉस आप पर अत्यंत हावी हो सकता है। ऐसे में धैर्य बनाए रखें और समझदारी से काम लें। इस तरह आप अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे।
शुभ रंग- हरा और भूरा
शुभ अंक-14
मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
आपके कार्ड बता रहे हैं कि तरक्की, नई नौकरी, नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है। आप और आपका कार्य जल्द ही सराहा जाएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको जल्द ही किसी साथी का कमिटमेंट मिलेगा। पैसों का उपहार मिलने की भी संभावना है।
शुभ रंग- सफेद और पीला
शुभ अंक- 1
कुंभ (20 जनवरी -18 फरवरी)
आपसे छोटी उम्र वाली महिला से आपको मदद मिलने की संभावना है। अगर आप कमिटेड हैं और अपने रिश्ते से नाखुश हैं तो यह समय निर्णय लेने के लिए प्रेरित करता है। अगर आपका पार्टनर सहयोग करने के लिए राजी नहीं है तो यह समय आगे बढ़ने का है। योजनाओं में लगे पैसे से फायदा मिलेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 13
मीन (19 फरवरी - 20 मार्च )
यह वक्त मुश्किल और दर्द से भरा है। अगर अपने रिश्तों को लेकर मतभेद है तो दोनों जन बैठ कर प्रेमपूर्वक बात करें। संपत्ति को लेकर आपको निराशा मिल सकती है। तनाव और निराशा के कारण आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। बेहतर है निराशा से उबरने का प्रयास करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS