Weekly Horoscope 21 To 27 July 2019 : साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जुलाई 2019

Weekly Horoscope 21 To 27 July 2019 : साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जुलाई 2019
X
Weekly Horoscope 21 To 27 July 2019 (साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जुलाई 2019) इस सप्ताह में 22 जुलाई 2019 के दिन सावन सोमवार का पहला व्रत है और साथ ही 24 जुलाई 2019 को कालाष्टमी व्रत भी है। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहने वाली है। चंद्रमा मीन राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में , बुध कर्क राशि में, मंगल कर्क राशि में , शनि धनु राशि में , गुरु वृश्चिक राशि में , राहु मिथुन राशि में , केतु धनु राशि अवस्था में गोचर कर रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत श्रावण मास कृष्ण पक्ष की पञ्चमी तिथि से हो रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित नवल किशोर जी के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत चंद्रमा में मीन से मेष राशि में गोचर करेगा । आइए जानते हैं 22 से 28 जुलाई 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल...

Weekly Horoscope 21 To 27 July 2019 साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जुलाई तक 2019 के अनुसार 22 जुलाई 2019 के दिन सावन सोमवार का पहला व्रत और 24 जुलाई 2019 को कालाष्टमी व्रत है।। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस सप्ताह में ग्रहों के खास संयोग से कुछ राशि वालों को बहुत लाभ पहुंचने वाला है। यह सप्ताह 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। तो आइए जानते हैं आपका साप्ताहिक राशिफल ...

टिप्स ऑफ दा वीक (Tips of the Week)

जो हमारे पास है, वो बेकार है और जो दूसरों के पास है, वो सर्वोत्तम है। अगर आप इसी सोच से आगे बढ़ते रहे तो आप बेकार में ही बेचैनी, दुख और संघर्ष को न्योता देते रहेंगे। हम हमेशा दूसरों की तरह दिखना, बढ़ना और जीना चाहते हैं। इसी कारण हम अपने आप को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाते हैं। मन से स्वीकार न करने पाने के कारण हम हमेशा दुविधा और उदासी में जीते हैं।


मेष (21 मार्च - 19 अप्रैल)

आप जिस समूह या लोगों के साथ काम कर रहे हैं, वहां संपर्क बढ़ाने में आपको कठिनाई आ सकती है। आप किसी तरह की बुरी संगत से दूर रहें। किसी भी तरह के नशे वाले पदार्थों से दूर रहें। इनसे गलत परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। स्वयं पर नियंत्रण रखें और बुरी प्रवृत्तियों से दूर रहें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3


वृष (20 अप्रैल -20 मई)

किसी तरह की बुरी खबर का सामना करना पड़ सकता है, शुरू किए गए कार्य में भी देरी हो सकती है। आप दूरदर्शी ना होकर छोटे समय में मिलने वाले परिणाम देखते हुए गलत निर्णय ले रहे हैं। आप अपने डॉक्यूमेंट और कॉन्ट्रैक्ट को अच्छी तरह से पढ़कर ही कोई निर्णय लें। धोखे से बचें और अपनी आंखें खुली रखें।

शुभ रंग-हल्का भूरा

शुभ अंक- 11


मिथुन (21 मई - 20 जून)

यह समय रुकावट वाला होने के कारण आपको बोरियत दे रहा है। अपनी जिम्मेदारियों से कतराएं नहीं और आसान रास्ते न चुनें। आपको कार्य में किसी तरह की मुश्किल आ सकती है। इसलिए धीरज रखते हुए कार्य करें। अपनी काबिलियत के अनुसार कार्यक्षेत्र को चुनकर ही काम करें।

शुभ रंग- हल्का भूरा

शुभ अंक- 8


कर्क (21 जून - 22 जुलाई)

आपकी मेहनत मनचाहा फल लाएगी और आपको काम के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप बढ़-चढ़कर किसी ऑर्गनाइजेशन में काम करने की सोचें। अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति से आप प्रेम कर सकते हैं। क्योंकि आप उनकी समझदारी के कायल हो जाएंगे। यह आपके हित में होगा कि किसी तरह की जल्दबाजी में आकर कोई निर्णय न लें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4


सिंह (23 जुलाई -22 अगस्त)

आप गहरी आर्थिक मुश्किलों से गुजरे हैं क्योंकि अतीत में आपने गलत निर्णय लिए हैं। आप एक अच्छे राजसी ठाठ-बाठ वाली जिंदगी जीना चाहते हैं मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर है। आप अपने संबंधों में संतुलन बनाए रखें। आप दूसरों के ऊपर निर्भर न रहकर अपना ध्यान खुद रखें।

शुभ रंग- लाल

पीला शुभ अंक- 9


कन्या (23 अगस्त- 21 सितंबर)

दूसरे लोग आपके नए विचारों को सपोर्ट नहीं करेंगे। मगर आपको खुद पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ना है। इस स्थिति में रिस्क भी रहेगा, अगर आपको सफलता ना मिल सकी तो अनुभव जरूर मिलेगा। दबाव में आकर अपने प्रेमी या प्रेमिका से किसी तरह का कमिटमेंट न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

शुभ रंग- आसमानी नीला

शुभ अंक- 0


तुला (22 सितंबर-23 अक्टूबर)

आपको अपने किए गए कार्यों के लिए सराहना नहीं मिलेगी। आप अपने रिश्तों में गहरा संघर्ष देखेंगे। आप अपने उसूलों के मुताबिक नहीं जी पाएंगे। आप दूसरों को इजाजत दे रहे हैं कि वो आपके लिए निर्णय लें और आप पर हक जमाएं। ऐसी स्थिति में मनमुटाव होने की संभावानाएं बन सकती हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 10


वृश्चिक (24 अक्टूबर -21 नवंबर)

आप खुद में ऊर्जा और हिम्मत की कमी पाएंगे। जिंदगी में जिम्मेदारी और चुनौतियों के बोझ के तले दबा हुआ पाएंगे। आप अपनी मुश्किलों का सामना करने की बजाय उनसे भागना चाहते हैं, भविष्य को लेकर चिंता के कारण आप नए अवसरों को खो देंगे। बिना तैयारी के कोई भी निर्णय न लें।

शुभ रंग- ग्रे

लाल शुभ अंक- 7


धनु (22 नवंबर -21 दिसंबर)

काम को लेकर कोई खूबसूरत सा आश्चर्यजनक उपहार या स्थिति सामने आएगी। यह आपके लिए नई पदवी या बोनस की खुशखबरी भी हो सकती है। यह वक्त आपको एक सुनहरी याद दे जाएगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से प्रेम कर सकते हैं, जो आपसे दूर होगा और उनसे संपर्क करना मुश्किल हो जाएगा।

शुभ रंग-सफेद

शुभ अंक- 2


मकर (22 दिसंबर- 19 जनवरी)

अपने कार्यक्षेत्र में आप अपनी तरफ से बिल्कुल सही दिशा और ढंग से काम कर रहे हैं मगर फिर भी आपको सफलता मिलने में देरी हो रही है। प्रेम का रिश्ता शादी में बदल जाएगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आपका विवाह आपके प्रेमी या प्रेमिका से हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

शुभ रंग-नीला और भूरा

शुभ अंक- 4


कुंभ (20 जनवरी- 18 फरवरी)

आपकी जिंदगी में अनुभव से सीखने का दौर चल रहा है। सृष्टि आपको संदेश देने की कोशिश कर रही है। अगर आपने नया काम शुरू किया है, तो आपको किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह कुछ समय के लिए होगा। आप सही दिशा की तरफ बढ़ रहे हैं, अपने पर विश्वास रखें।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक-17


मीन (19 फरवरी-20 मार्च)

आप किसी रिश्ते या पार्टनरशिप से बाहर निकलने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। आप स्पष्टता से निर्णय लेने में असमर्थ हो रहे हैं। आप अतीत में मोह माया के कारण आगे नहीं बढ़ पाए। भावुक तौर से आप किसी पर निर्भर होने के कारण उन्हें छोड़ नहीं पा रहे हैं। ऐसा करने का प्रयास करें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story