Weekly Horoscope 21 October To 27 October 2019 : साप्ताहिक राशिफल 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2019

Weekly Horoscope 21 October 2019 To 27 October 2019 (साप्ताहिक राशिफल 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2019) इस सप्ताह में चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है और चंद्रमा अपनी ही राशि में जा रहा है। इसके अलावा इस हफ्ते में सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत काल योग, रवि योग, जैसे अनेकों योग बन रहे हैं। लेकिन इसके अलावा राहुकाल, गोर्धिल मुहूर्त जैसे अनिष्कारी योग भी बन रहे हैं। इसलिए अशुभ फल से बचने के लिए जानिये अपना साप्ताहिक राशिफल...
टिप्स ऑफ दी वीक (Tips Of The Week)
अपने दीपक खुद बनो। अपने माझी खुद बनो। किसी के कंधे का सहारा न लेना। खुद खाओगे तो ही तुम्हारी भूख मिटेगी। खुद पिओगे तो ही तुम्हारी प्यास मिटेगी। सत्य को स्वयं जानोगे, केवल तभी संतोष की वीणा तुम्हारे भीतर बजेगी। मेरा जाना हुआ, मेरा अनुभूत सत्य, तुम्हारे किसी काम का नहीं होगा।
मेष : 21 मार्च – 19 अप्रैल
आपकी परिस्थिति आपसे हिम्मत का अनुरोध करती है। आने वाले 8 दिनों से 8 सप्ताह के दौरान आपकी सहनशीलता अथवा हिम्मत का इम्तिहान होगा। आपके रास्ते में आए पत्थर का जवाब आप प्रेम और सद्भाव से दें। आपके भीतर की सहनशीलता और प्रेम ही आपका गहना है।
शुभ रंग : काला और नीला
शुभ अंक: 8
वृष : 20 अप्रैल – 20 मई
आने वाले समय में घर और कार्यस्थल पर चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके खिलाफ राजनीति की जा सकती है। कोई अपना आपके खिलाफ दुष्प्रचार कर सकता है। ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में अपनी वास्तविकता के साथ, अपनी क्षमता के अनुसार चुनौतियों का सामना करें।
शुभ रंग : सफेद, काला
शुभ अंक: 7
मिथुन : 21 मई - 20 जून
पिछले पांच महीनो से कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों को लेकर आप उलझन में हैं। आप अपने अतीत को लेकर बेहद परेशान हैं। ऐसे में यह कार्ड आपसे अनुरोध करता है कि अपने अतीत की मोह-माया के जाल से निकलकर वर्तमान के आशीर्वाद के लिए शुक्रगुजार हों।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक: 5
कर्क : 21 जून – 22 जुलाई
अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट, बिजनेस या रिश्ते को लेकर सोच रहे हैं तो यह कार्ड आपको एक नई सोच या नई दिशा की तरफ इशारा कर रहा है। यह समय नए विचारों को लेकर एक नई दिशा की तरफ बढ़ने का है, इसे व्यर्थ न गुजरने दें, अपने शुरू किए गए कार्य को पूरे मन से संपन्न करें।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक: 12
सिंह : 23 जुलाई – 22 अगस्त
अगर आप किसी मुकदमे में उलझे हैं तो यह कार्ड आपको समझौते की तरफ ईशारा करता है। अगर आप किसी ऐसी परिस्थिति में हैं, जहां आपके सहयोगी के साथ आपके विचार नहीं मिलते हैं तो ऐसे में आपको एक ऐसा निर्णय लेना होगा, जिसमें सामने वाले का आपसे समझौता हो सके।
शुभ रंग : चांदी
शुभ अंक: 6
कन्या : 23 अगस्त - 21 सितंबर
आने वाले 3 सप्ताह से लेकर 3 महीने के दौरान आपको भारी धन प्राप्त होने की संभावना है। ऐसे में सृष्टि का आशीर्वाद आपके साथ है। आपकी सूझ-बूझ और पढ़ाई का ज्ञान आपके कार्य संपन्न होने में आपकी मदद करेगा। अतीत में किए गए निवेश का पूरा लाभ मिलेगा।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक: 3
तुला : 22 सितंबर – 23 अक्टूबर
आने वाली परिस्थितियों में रोमांच के साथ जोखिम भी रहेगा। ये परिस्थितियां आपको नए अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करती हैं। अगर आप किसी नए बिजनेस, नौकरी या प्रोजेक्ट को लेकर नई शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह कार्ड आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक: 1
वृश्चिक : 24 अक्टूबर - 21 नवंबर
कुछ समय पहले ही आप कठिन हालातों में से निकले हैं। ऐसा समय दुखदायी और पीड़ाजनक होता है। मगर ऐसे समय में ही आपका रूपांतरण हो सकता है। यह समय चाहे कठिन रहा हो, मगर ऐसा समय ही आपको एक नई सीख, समझ और उन्नति दे सकता है।
शुभ रंग : संतरी
शुभ अंक: 10
धनु : 22 नवंबर से 21 दिसंबर
अगर आप इन दिनों अपनी सेहत, कार्य या रिश्ते को लेकर किसी सलाह की जरूरत महसूस कर रहे हैं तो आपको अपने किसी शुभचिंतक या आत्मीय से अच्छी सलाह मिलेगी। किसी तरह की भी इंवेस्टमेंट करने से पहले किसी जानकार या विशेषज्ञ से सलाह-मशविरा जरूर करें।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक: 3
मकर : 22 दिसंबर से 19 जनवरी
आने वाले 4 दिनों से लेकर 4 सप्ताह तक आप अत्यंत व्यस्त रहने वाले हैं। आप जिन कार्यों को लेकर लंबे अर्से से इंतजार में थे, उन कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अत्यंत मेहनत और जिम्मेदारी से काम करना होगा। व्यस्त रहने और भरपूर परिश्रम करने के लिए तैयार रहें।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक: 4
कुंभ : 20 जनवरी – 18 फरवरी
अगर आप किसी लिए जाने वाले निर्णय या आगामी परिस्थिति को लेकर परेशान हैं तो यह कार्ड आपको प्रेरित करता है कि किसी तरह की खास तैयारी, व्यवस्था या तनाव लेने की जरूरत नहीं है। आप अपना कार्य बिल्कुल सहज ढंग से निपटा सकते हैं।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 8
मीन : 19 फरवरी – 20 मार्च
आने वाले 3 सप्ताह से लेकर 3 महीनों में आपको एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। यह खुशखबरी आप अपने दोस्तों प्रियजनों और अपनों के साथ धूम-धाम से मनाएंगे। यह खुशखबरी आपको बिजनेस, रिश्ते यह धन-संपत्ति से संबंधित भी मिल सकती है।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक: 3
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS