Weekly Horoscope 25 August To 31 August 2019 : साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2019

Weekly Horoscope 25 August 2019 to 31 August 2019 (साप्ताहिक राशिफल 25 अगस्त से 31 अगस्त 2019) हिंदू पंचांग के अनुसार 25 अगस्त को भाद्रपद मास की दसमी तिथि है नंदोत्सव, 26 अगस्त को अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा 27 अगस्त को गो वत्स पूजा, 20 अगस्त को रक्षा पंचमी और 28 अगस्त को मासिक शिवरात्री, 29 अगस्त को अघोरा चतुदर्शी का व्रत रखा जाएगा। इस सप्ताह कई संयोग बनने के कारण ग्रह-नक्षत्र भी बदलेंगे जो सीधा आपकी राशि को प्रभावित करेंगे, ऐसे में आइये जानते हैं क्या कहता है आपका सप्ताह राशिफल...
टिप्स ऑफ दा वीक (Tips of the Week)
कई बार प्रतिकूल परिस्थितियों, माहौल में हमें अपने आप को बदलना ही पड़ता है। अपने अस्तित्व को बचाने के लिए हमें कई बार ऐसे मुखौटे पहनने पड़ते हैं ताकि हमें अपनों से सहमति मिले। सफलता पाने के कारण हम रोज नया मुखौटा पहनते हैं और अपनी असलियत से दूर होते जाते हैं। मुखौटा पहनना गलत नहीं है मगर साथ ही साथ हमें जागरूक रहना है और अपनी निजी असलियत और पहचान को नहीं भूलना चाहिए।
मेष (21 मार्च - 19 अप्रैल)
आप इन दिनों भावुक तौर से बहुत कमजोर महसूस कर रहे हैं। आपकी आंतरिक शक्ति और हिम्मत जवाब दे चुके हैं। अपनी कमजोरी और नकारात्मक विचारों के कारण आप हाथ में आए मौके खो सकते हैं। आप अपने आत्मबल पर विश्वास न होने के कारण दूसरों के आगे कमजोर पड़ रहे हैं। अपने विश्वास को कम न होने दें।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 8
वृष (20 अप्रैल - 20 मई)
बीते कुछ समय से जो स्थितियां हैं उन पर आपका कोई जोर नहीं चलेगा। कुछ चीजें हाथ से निकलती जा रही हैं। आपकी ऊर्जा व्यर्थ जा रही है। लक्ष्य के ऊपर से आपका ध्यान भटक गया है। जिसके कारण आप बहुत ही दुर्बल महसूस कर रहे हैं। आप दो संभावनाओं के बीच उलझ के रह गए हैं, इससे उबरना होगा।
शुभ रंग- काला और सफेद,
शुभ अंक- 7
मिथुन (21 मई - 20 जून)
आप कुछ बाहरी स्थितियों के कारण बहुत ही तनाव और जकड़न महसूस कर रहे हैं। आपकी तीव्र इच्छा है कि आप हर तरह के नियम, कानून के विरुद्ध जाकर अपनी सोच के अनुसार ही आगे बढ़ें। कोई ऐसा इंसान जो बहुत ही बड़े ओहदे पर है, अपने पद का फायदा उठाते हुए आपसे काम करवाएगा। विवेक से काम लें।
शुभ रंग- हरा,
शुभ अंक- 5
कर्क (21 जून - 22 जुलाई)
किसी तरह के लालच और धोखे से बचें। आपके निकट का ही कोई इंसान अपनी चालाकी का गलत इस्तेमाल आपके साथ कर रहा है। आपके पास काबिलियत तो है लेकिन आत्मबल में कमी होने के कारण सफलता में देरी हो रही है। फिलहाल नौकरी बदलने का विचार त्याग दें, यह समय अनुकूल नहीं है।
शुभ रंग- सफेद,
शुभ अंक- 1
सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त)
आपका ध्यान भटकने के कारण आप अपने लिए तय लक्ष्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। कुछ नया करने की तीव्रता में आप उसमें आने वाले पड़ाव, मुश्किलों को नहीं देख पा रहे हैं। जिसके कारण आपको सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी। मनचाही सफलता के लिए प्रयास और उत्साह के साथ ही धैर्य की भी जरूरत होती है।
शुभ रंग- भूरा,
शुभ अंक- 11
कन्या (23 अगस्त -21 सितंबर)
यह कार्ड शांति और प्रेम का संदेश लेकर आया है। अतीत में चलता आ रहा संघर्ष अब खत्म होने को है। आपने अपने गुस्से पर गहरा काम किया है, जिसके कारण अब आपके रिश्ते और बेहतर हो जाएंगे। कार्यस्थल पर भी आपके सहकर्मी आपको सहयोग देंगे। स्वयं पर ऐसे ही नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- हल्का भूरा,
शुभ अंक- 5
तुला (22 सितंबर -23 अक्टूबर)
आने वाले दौर में आपको बहुत संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके काम बनते-बनते रह जाएंगे। आपके अपने ही आपके साथ उचित और प्रेम पूवर्क व्यवहार नहीं करेंगे। ऐसे में आपको संयम से व्यवहार करना पड़ेगा। अगर आपको आर्थिक रूप से किसी की मदद मांगनी पड़े तो न झिझकें।
शुभ रंग- भूरा,
शुभ अंक- 5
वृश्चिक (24 अक्टूबर - 21 नवंबर)
आपके जीवन में लंबे समय से चली आ रही एक बहुत ही तनावपूर्ण स्थिति का अंत होने को है। एक नई शुरुआत के लिए यह समय बहुत बेहतर है। आत्मचिंतन से आप एक बदले हुए इंसान बन सकते हैं। यह समय आपके आत्मबल, बुद्धि की परीक्षा का है। इसी से आपकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।
शुभ रंग- काला और सफेद,
शुभ अंक- 16
धनु (22 नवंबर- 21 दिसंबर)
इस समय आप बहुत ही भावुक और कमजोर महसूस कर रहे हैं। कोई बहुत ही नकारात्कम विचारों वाला इंसान, आपकी ऊर्जा को नुकसान पहुंचा रहा है। यह इंसान सत्य को घुमा कर अपने हिसाब से पेश करता है। यह आपके हित में होगा कि ऐसे इंसान का सामना करने से, उससे संपर्क करने से परहेज रखें।
शुभ रंग- हरा,
शुभ अंक- 14
मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
आपके करियर में जैसे समय रुक गया सा लगता है। पूरी कोशिश के बावजूद भी स्थिति में बदलाव नहीं आ रहा है। आप अपनी जिम्मेदारियों से न भागें। जरूरी नहीं है कि आसान रास्ता सही ही हो। इस नकारात्मकता के रहते हुए आप अपना आत्मबल, विश्वास, कुछ करने की इच्छाशक्ति को खो बैठेंगे।
शुभ रंग- पीला,
शुभ अंक- 8
कुंभ (20 जनवरी - 18 फरवरी)
आप किसी गहरी आर्थिक हानि से जूझ रहे हैं। आप एक भरपूर जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे थे मगर आपका एक निर्णय गलत होने के कारण आप आज इस स्थिति में पहुंच गए हैं। भविष्य में कोई भी निर्णय लेने से पहले खूब अच्छी तरह विचार-विमर्श कर लें। अपने रिश्ते और भावनाओं को संतुलित रखें।
शुभ रंग- लाल और पीला,
शुभ अंक- 9
मीन (19 फरवरी - 20 मार्च)
आपको एक ऐसे संगठन में काम करने का मौका मिल रहा है, जहां आपको तरक्की मिलने की भरपूर संभावनाएं हैं। आप जल्द ही किसी पार्टनरशिप में काम करने की सोचेंगे। यह समय खुशहाली और खुशखबरी का है और जल्द ही आपको खुशखबरी मिलने वाली है। ऐसे में अपनी इंद्रियों को संतुलन में रखें।
शुभ रंग- पीला,
शुभ अंक- 3
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS