Weekly Horoscope 28 July To 3 August 2019 : साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जुलाई 2019

Weekly Horoscope 28 July To 3 August 2019 (साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2019) को इस हफ्ते में सावन सोमनवार का दूसरा व्रत भी है। कुंवारी कन्याओं और शादीशुदा स्त्रियों के लिए यह व्रत काफी खास माना जाता है। इसके अलावा अन्य लोग भी इस व्रत को करके भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त कर सकते हैं। तो जानते हैं आपका साप्तहिक राशिफल...
टिप्स ऑफ दा वीक (Tips of the Week)
जीवन का हर पल साधारण होते हुए भी अपने आप में खास है। लेकिन हम में से अधिकतर लोग जीवन में कुछ खास बनना और कुछ खास करना चाहते हैं। साधारण रूप से व्यतीत किया जाने वाला जीवन सहज, स्पष्ट और आरामदायक रहता है। कुछ खास बनने या बड़ा हासिल करने के प्रयास में हम अपनी मानसिक शांति को खो बैठते हैं। साधारणता ही जीवन का मूल्यवान निष्कर्ष है।
मेष (21 मार्च -19 अप्रैल)
मौजूदा स्थिति में आप बेहद कमजोर और निराश महसूस कर रहे हैं। आप अपनी ही जीवन यात्रा को संदेह से देख रहे हैं। अपने लिए किए गए फैसलों और अपनी ही सोच पर शक कर रहे हैं। ऐसी मानसिक दशा में आप आने वाले बेहतर मौके को खो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 8
वृष (20 अप्रैल- 20 मई)
आपको अपने ही कार्य को पूरा करने में कठिनाई होगी, क्योंकि अपनी ही ऊर्जा और समझ का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश कर सकते हैं क्योंकि आपको लगता है कि यह आपके लिए आसान नहीं है। आप भविष्य को लेकर अत्यंत चिंतित रहेंगे। अपनी सोच को सकारात्मक रखें।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 7
मिथुन (21 मई- 20 जून)
वर्तमान जीवन स्थिति में तनाव हो सकता है। इस स्थिति के बेहतर होने के कोई आसार नजर नहीं आएंगे। किसी अनैतिक कार्य या विचार को लेकर आप अत्यंत परेशान रहेंगे, इससे बचकर रहें। आपका कोई अपना आपको निराश कर सकता है। दूसरों पर आरोप लगाने से स्थिति और खराब हो सकती है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
कर्क (21 जून – 22 जुलाई)
आप अपनी वर्तमान नौकरी को पसंद नहीं कर रहे हैं मगर आपको ईश्वर की ओर से दिए गए मौके के लिए एहसानमंद होना चाहिए। आप अपनी कमजोरियों को छोड़कर अपनी शक्तियों पर ध्यान दें। सेहत को लेकर शिकायत है तो अपनी जीवनशैली पर ध्यान देने और उसमें परिवर्तन की जरूरत है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 4
सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त)
आप अकसर अपनी जिम्मेदारियों को उठाने से हिचकते हैं और उनसे भागने की कोशिश करते हैं। आप जरूरत से ज्यादा सोचते हैं, इस वजह से शुरू किए गए प्रोजेक्ट में विलंब होगा। जिस उन्नति की आप आस लगाए बैठे हैं, वो आपके हाथ से निकलती जा रही है। इसलिए अपनी सोच में सकारात्मकता लाएं।
शुभ रंग- आसमानी नीला
शुभ अंक- 4
कन्या (23 अगस्त- 21 सितंबर)
मुश्किल समय का अंत होगा। आप जिस आर्थिक तंगी से निकले हैं उसकी भरपाई करने का समय आ गया है। नए कार्य से आय में बढ़ोत्तरी की खबर मिल सकती है। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। हाल में ही आप अत्यंत भावुक परेशानी से निकले हैं। आप आत्मविश्वास लबरेज हैं, इसे बनाए रखें।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 5
तुला (22 सितंबर- 23 अक्टूबर)
अत्यंत लंबी यात्रा के बावजूद भी अभी पथ सरल-स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। बनते-बनते काम अटक सकते हैं। ऐसे में सफलता पाने के लिए आपको धीरज रखने की जरूरत पड़ेगी। निराशा को छोड़कर अपने ऊपर विश्वास रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 10
वृश्चिक (24 अक्टूबर-21 नवंबर)
आप अपनी वर्तमान नौकरी में किसी तरह की असहमति या प्रतिकूलता का सामना करेंगे। आपको समझदारी और धैर्य रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में व्यावहारिकता से काम लें। आर्थिक स्थिति के बारे में भी समझदारी से काम लें और कोई निर्णय लेने से पहले समझदार लोगों के साथ विचार-विमर्श जरूर करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 11
धनु (22 नवंबर- 21 दिसंबर)
आप खुद से ज्यादा अनुभवी और समझदार लोगों से विचार करके ही किसी तरह का निर्णय लें। प्रेम को लेकर आपको अत्यंत खुशी मिलने वाली है। आपके जीवनसाथी बहुत समझदारी और प्रेम से आपका साथ देंगे। आपके अतीत के निवेश का फल आपको मिलेगा। बड़ी योजनाओं में पैसा न लगाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 14
मकर (22 दिसंबर- 19 जनवरी)
बीते कुछ समय से आप अत्यंत अकेला और उदास महसूस कर रहे हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में बिल्कुल भी खुश महसूस नहीं कर रहे हैं। आने वाले समय को लेकर आप बहुत चिंतित और अस्पष्ट हैं। आप हताश महसूस कर रहे हैं। किसी से दिल की बात भी नहीं कर पा रहे हैं। इस दशा से उबरने का प्रयास करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 19
कुंभ (20 जनवरी -18 फरवरी)
किसी समझदार महिला की आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। अगर आप अपने प्रेम जीवन को लेकर निराश हैं, तो जल्दबाजी में किसी के साथ रिश्ता कायम न करें। सही समय आने का इंतजार करें। आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा इस वजह से खुशहाली का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग- हल्का पीला
शुभ अंक- 13
मीन (19 फरवरी- 20 मार्च)
छोटी-छोटी बातों को बहुत बड़ा न बनाएं, यह आपके लिए तकलीफदेह हो सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा इंसान है, जो आपको हानि पहुंचाना चाहता है। ऐसे व्यक्ति से सावधान रहें। प्रेम संबंधों को लेकर आप अत्यंत जल्दबाजी में आगे बढ़ रहे हैं, बेहतर होगा आप अपनी सीमाओं का ध्यान रखें।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 7
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS