Weekly Horoscope 4 August To 10 August 2019 : साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2019

Weekly Horoscope 4 August 2019 to 10 August 2019 (साप्ताहिक राशिफल 4 अगस्त से 10 अगस्त 2019) इस हफ्ते सावन सोमवार का तीसरा व्रत है। इस दिन भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करने से सभी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होता है।
टिप्स ऑफ दा वीक (Tips of the Week)
हमारा समाज हमें शुरू से ही, हम जो बनना चाहते हैं, उससे कुछ और बनने की शिक्षा देता है। हमारे अपने हमें कमजोर न समझें और हमसे नाराज न हों, इसलिए हम अपने वजूद से अलग होकर कुछ और बनने की कोशिश में रहते हैं। उस क्षेत्र में सफलता पाना हमारे लिए जरूरी हो जाता है ताकि हमारे अपने हमें स्वीकार करें। इस प्रयास में हम खुद को भूलकर जीवन की कभी न खत्म होने वाली दौड़ में उलझ कर रह जाते हैं।
मेष (मार्च 21-अप्रैल 19)
आप अपना समय व्यर्थ में नष्ट न कर कार्यक्षेत्र और लक्ष्य पर ध्यान दें। ऐसा न करने पर आप ईश्वर की ओर से दिए गए मौके को खो देंगे। अपने नजदीकी रिश्तों में ईमानदारी और समझदारी से काम लें। अपनों के साथ बैठकर दिल की बात करें और उनकी भी सुनें। यह समय किसी प्रकार के शेयर-सट्टे में पैसा लगाने का नहीं है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-13
वृष (20 अप्रैल - 20 मई)
आपके जीवन का एक समय चक्र पूरा होने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है। अगर आप देश के बाहर सैटल होने की सोच रहे हैं, तो आपके ग्रह आपका साथ दें रहे हैं। दूसरे देश में संपर्क बढ़ेगा और नए व्यापार होने की संभावना बनेगी। प्रेम में आपको एक नया मुकाम मिलने की आशा है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक-21
मिथुन (21 मई- 20 जून)
आप अपने कार्यस्थान पर किसी के बर्ताव को लेकर अत्यंत परेशानी का सामना करेंगे। लोगों से बहस में पड़कर अपना आपा न खोएं। कोई इंसान आपको उत्तेजित करने के लिए षडयंत्र कर रहा है। नजदीकी संबंधों को लेकर भी आपको सजग रहना होगा। अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 14
कर्क (21 जून- 22 जुलाई)
किसी भी तरह के लालच और धोखेबाजी से दूर रहें। विचारों में स्पष्टता न होने के कारण नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय करें। आप अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान न देकर अपने गुणों का पूरा उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। अपने आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें, इसी से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक-1
सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)
आपको अपनी वर्तमान नौकरी बिल्कुल भी पसंद नहीं है, इसलिए आप केवल अपने हालात से समझौता कर इसे कर रहे हैं। इस स्थिति के पीछे के कारणों को समझें, तभी उसका कोई समाधान निकल पाएगा। आप अपने अतीत में हुए अनुभव के कारण जीवन में नई शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं। इस मनोदशा को समझें भरोसे से पहल करें।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 4
कन्या (23 अगस्त -21 सितंबर)
कोई इंसान आपके पारिवारिक या घनिष्ठ रिश्तों में जहर घोलने की कोशिश कर रहा है। भावुक कमजोरी की दुहाई देकर यह इंसान आप पर नियंत्रण रखने की कोशिश कर रहा है। इससे संभलकर रहें। किसी भी कागज को बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। आप अपने नजदीकी संबंधों को लेकर स्पष्ट नहीं हैं, अपने नजरिए में कदलाव लाएं।
शुभ रंग-पीला
शुभ अंक-14
तुला (22 सितंबर-23 अक्टूबर)
आप अत्यंत बेचैनी और उदासी का सामना कर रहे हैं। शुरू किए गए प्रोजेक्ट में आपको दिलचस्पी बिल्कुल भी नहीं है। नई सोच और बड़ी इंवेस्टमेंट को लेकर आपके अंदर डर बैठ गया है। अपने भीतर के इस भय को दूर करना होगा। पार्टनरशिप को लेकर आप नई सोच और डील के साथ आगे बढ़ें।
शुभ रंग-लाल
शुभ अंक- 2
वृश्चिक (24 अक्टूबर- 21 नवंबर)
आप अपने किए कार्य और सोच पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। आप भीतर की आवाज को सुन नहीं पा रहे हैं। इस समय आपको अकेले बैठकर ध्यान करने की जरूरत है। आपको ईश्वर द्वारा दी गई जिम्मेदारियां पूरी करनी होंगी। अपने जीवन को सही दिशा और सार्थकता देने के लिए यह आवश्यक है।
शुभ रंग-लाल
शुभ अंक- 9
धनु (22 नवंबर- 21 दिसंबर)
बहुत जल्द नई नौकरी, कार्यक्षेत्र में उन्नति और धन प्राप्ति की संभावनाएं हैं। मनचाही नौकरी और कार्य करने का मौका मिलेगा। पुराने बिछड़े हुए साथी प्रेमी से मिलना होगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आपका मिलना आपके मनपसंद व्यक्ति से हो सकता है। संपत्ति से बहुत अधिक मोह से मुक्त होने की जरूरत है।
शुभ रंग- गुलाबी और पीला
शुभ अंक- 3
मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
शुरू किए कार्य में देरी होने की संभावनाएं हैं। आप अपनी ही सोच- समझ पर शक कर रहे हैं। आपको अपने पर विश्वास रख कर आगे बढ़ने की जरूरत है ताकि आपके विश्वास को बाकी लोग भी पहचान सकें। अपने आत्मबल को मजबूत रखने से आपके व्यापार में अत्यंत लाभ होगा।
शुभ रंग-भूरा
शुभ अंक- 6
कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी)
बीते कुछ समय से आप किसी बड़े मामले के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। संभावना है कि यह निर्णय आपके पक्ष में ही लिया जाएगा, इसलिए इस दौरान धैर्य बनाए रखें। अपने प्रेमी या प्रेमिका को जबर्दस्ती किसी तरह का वादा करने के लिए मजबूर न करें। इससे आपके प्रेम का रिश्ता प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग-भूरा
शुभ अंक- 8
मीन (19 फरवरी-20 मार्च)
आपकी वर्तमान नौकरी आपको उत्साहित नहीं कर पा रही है। धैर्य बनाए रखें, आपके अनुकूल कार्य का अवसर मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते का अंत हो सकता है। निराश होकर किसी नए रिश्ते की शुरुआत न करें। तनाव के कारण आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। नौकरी जाने से आर्थिक तंगी भी आ सकती है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 8
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS