Weekly Horoscope 6 October To 12 October 2019 : साप्ताहिक राशिफल 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2019

Weekly Horoscope 6 October To 12 October 2019 : साप्ताहिक राशिफल 6    अक्टूबर  से 12 अक्टूबर 2019
X
Weekly Horoscope 6 October To 12 October 2019(साप्ताहिक राशिफल 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2019) इस सप्ताह की शुरुआत 6 अक्टूबर को अश्विन मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से हो रही है और आज शारदीय नवरात्रि का आठवां नवरात्र है। 7 अक्टूबर को नवमी नवरात्रि,8 अक्टूबर को दशहरा, 9 अक्टूबर को पापाकुंशा एकादशी,11 अक्टूबर को प्रदोष व्रत,12 अक्टूबर को शाकंभरी दर्शन है

Weekly Horoscope 6 October 2019 To 12 October 2019 (साप्ताहिक राशिफल 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2019) इस सप्ताह में 7 अक्टूबर 2019 शारदीय नवरात्रि समाप्त हो रहे हैं। इसके बाद 8 अक्टूबर को दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में कई शुभ अशुभ संयोग भी बन रहे हैं, इसलिए कोई भी शुभ काम करने से पहले आप अपना साप्ताहिक राशिफल जरूर जान लें, ताकि आप अशुभ चीजों से बच सको...

टिप्स ऑफ दी वीक (Tips Of The Week)

जिसको भी हम भय के कारण छोड़ते हैं, वह छूटता नहीं। जिससे भी हम भयभीत होते हैं, वह हमारा पीछा जरूर करेगा। जिससे हम डरेंगे, वह हमें और डराएगा। क्योंकि मन भयभीत है, उससे कहां भागेंगे। संसार अगर बाहर होता तो भाग सकते थे। लेकिन संसार तो हमारे भीतर है। अपनी मुश्किलों, भय का सामना करने से ही हमें भय से आजादी मिलेगी।


मेष : 21 मार्च - 19 अप्रैल

आपको अपने आस-पास के लोगों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे न करें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। इस समय आपको अंत:ध्यान और सजग रहने की आवश्यकता है ताकि आपका मनोबल बढ़े और विचारों में स्पष्टता आए। मोह को त्याग कर अपना कार्य करते रहें।

शुभ रंग : सुनहरा

शुभ अंक:12


वृष : 20 अप्रैल – 20 मई

आने वाले 10 दिनों से लेकर 10 हफ्तों के बीच में आप अपने शुरू किए गए कार्य को संपन्न होते हुए देखेंगे। आपके भीतर एक अद्भुत शांति का अहसास होगा। आपके दिमाग और हृदय के बीच में एक अद्भुत संतुलन स्थापित होगा। जिसके कारण आप अपने कार्य, घर, मित्रों में सर्वप्रिय महसूस करेंगे।

शुभ रंग : नीला

शुभ अंक:10


मिथुन : 21 मई – 20 जून

अपने कार्य के स्थान पर आप एक गंभीर राजनीति का सामना कर रहे हैं। इस परिस्थिति का सामना आपको बड़ी सावधानी और शांति से करना होगा। ऐसे समय में अपने विचारों को संतुलित रखें। आपके भीतर का संघर्ष, आपके रिश्तों में भी झलकता है। संयम से काम लें और व्यवहार करें।

शुभ रंग : काला और सफेद

शुभ अंक: 7


कर्क : 21 जून – 22 जुलाई

आने वाले 6 दिनों से लेकर 6 हफ्तों के दौरान आपको सफलता मिलने वाली है। शुरू किए गए कार्य संपन्न होंगे। किसी तरह का पुरस्कार मिलने की संभावना है अथवा सम्मानित किया जाएगा। आप इस वक्त हौसले से भरे हुए हैं। अत: आप हर परिस्थिति का सामना कर उसमें विजय प्राप्त करेंगे।

शुभ रंग : सिल्वर

शुभ अंक: 6


सिंह : 23 जुलाई – 22 अगस्त

आप हर कार्य को देरी से करने के कारण ही इस स्थिति का सामना कर रहे हैं। यह आपके हित में होगा कि अपने आलस्य को छोड़कर कार्य को उसी वक्त संपन्न करने की आदत डालें। कल करे सो आज कर आज करे सो अब, वाली प्रवृत्ति को अपनाएं।

शुभ रंग : आसमानी नीला

शुभ अंक: 4


कन्या : 23 अगस्त – 21 सितंबर

आने वाले कुछ दिन या सप्ताह आपके लिए दुखदायी हो सकते हैं। आप अपने मन की बात को किसी के आगे कहने में असमर्थ हैं, जिसके कारण आपने एक चुप्पी साधी हुई है। आपको पूरा हक है, आप अपनी अभिव्यक्ति को पूरी तरह से प्रकट करें, लेकिन सुयोग्य पात्र चुनना भी जरूरी है।

शुभ रंग : लाल

शुभ अंक : 10


तुला : 22 सितंबर – 23 अक्टूबर

अपने अतीत में घिरे रहने के कारण आप आगे आने वाले सुहाने पल को महसूस नहीं कर पा रहे हैं। जीवन वही नहीं है, जो बीत गया है, बल्कि जीवन आपके वर्तमान में है। आपने पुरानी बातें और रिश्तों का बोझ अपने मन-दिमाग पर लादा हुआ है, जिसके कारण आप वर्तमान के उपहार और संभावना को नहीं देख पा रहे हैं।

शुभ रंग : हरा

शुभ अंक:5


वृश्चिक : 24 अक्टूबर - 21 नवंबर

यह समय यानी आपका वर्तमान दौर भी गुजर जाएगा। आज तक जिंदगी में कोई ऐसा वक्त नहीं आया, जो ठहर गया है। अगर यह समय आपकी खुशहाली का है, तो गुमान न करें और अगर सह समय आपके दुख का है तो हौसला न छोड़ें। यह समय पूरे होश में रहकर आगे बढ़ने का है।

शुभ रंग : पीला

शुभ अंक:3


धनु : 22 नवंबर - 21 दिसंबर

आपके हृदय या मन में जो विचार या डर पल रहे हैं, वो केवल आपकी अपनी रचना हैं। यह विचारों के भूत आपके अपने ही मनोबल से भागेंगे। आपके भीतर ध्यान की एक ऐसी शक्ति है, जिससे आप आपने भीतर के असंतुलित भावों को संतुलित कर सकते हैं।

शुभ रंग : नीला

शुभ अंक: 4


मकर : 22 दिसंबर - 19 जनवरी

गहरे रिश्तों में खटास आ सकती है। बिजनेस को लेकर पार्टनरशिप में तनाव आ सकता है। आपकी परिस्थिति मुश्किल होने के साथ-साथ एक ऐसी सीख देकर जाएगी, जो जीवन भर आपके काम आएगी। यह आपके हित में होगा कि ऐसी परिस्थिति में अपना मनोबल और सूझ-बूझ बनाए रखें।

शुभ रंग : काला और सफेद

शुभ अंक:16


कुंभ : 20 जनवरी – 18 फरवरी

यह समय किसी महत्वपूर्ण मामले में बड़ा निर्णय लेने के लिए बिल्कुल सही नहीं है। ऐसे समय में धीरज बनाए रखें और अपने विचारों पर पड़े बादल साफ हो जाने तक का इंतजार करें। इस समय आप गहरी दुविधा का सामना करेंगे और अपने भावों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे।

शुभ रंग : सफेद

शुभ अंक:2


मीन : 19 फरवरी – 20 मार्च

अगर आप बीते कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो आने वाले समय में आपको सही डॉक्टर और उपचार मिलेगा। अतीत में आई परेशानियों का हल होगा। माइग्रेन और पेट से संबंधित रोगों में आराम मिलेगा। बिजनेस में भी सुधार होगा।

शुभ रंग : सफेद

शुभ अंक: 10

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story