Weekly Horoscope 8 December To 14 December 2019 / साप्ताहिक राशिफल 8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2019

Weekly Horoscope 8 December To 14 December 2019 / साप्ताहिक राशिफल 8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2019
X
Weekly Horoscope 8 December To 14 December 2019 / साप्ताहिक राशिफल 8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2019 : इस हफ्ते की शुरुआत मोक्षदा एकादशी से हो रही है जो 8 दिसंबर को है और इसी दिन गीता जंयती भी है, इसके बाद 9 दिसंबर को प्रदोष व्रत, 11 दिसंबर मार्गशीष पूर्णिमा, दत्तात्रेय जंयती, रोहिणी व्रत, 12 दिसंबर को अन्नापूर्णा जयंती और 13 दिसंबर से पौष का महिना प्रारंभ हो रहा है। इसके अलावा क्या रहेगा पूरे सप्ताह आपकी राशि का हाल आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल 8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2019...

Weekly Horoscope 8 December To 14 December 2019 / साप्ताहिक राशिफल 8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2019: इस सप्ताह चंद्रमा मेष से लेकर कर्क राशि तक गोचर करेगा। जो कुछ राशियों के शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रहेगा। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। इस समय में कई लोगों का मन खराब भी हो सकता है। इसलिए आपको बुरे प्रभावों से बचने के लिए साप्ताहिक राशिफल जान लेना चाहिए...

टिप्स ऑफ दी वीक (Tips Of The Week)

जितना संभव हो सके कम ज्ञानी, भोले यानी बच्चों की तरह बनिए। जीवन के हर पल को मजे के रूप में लीजिए, क्योंकि सही मायने में यही जीवन है। अधूरा ज्ञान हमारा सबसे बड़ा दुश्मन हो सकता है। कई बार ज्ञानी होने के कारण सहजता खत्म होती जाती है और कुछ नया सीखने की क्षमता भी नहीं रहती। कुछ नया तभी हम सीखेंगे, जब स्वयं को अज्ञानी मानेंगे।


मेष : 21 मार्च – 19 अप्रैल

वर्तमान परिस्थितियों में आप अपने भीतर की आवाज को सुनते हुए पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं। अपने लक्ष्य के बारे में बहुत अधिक सोचने-समझने की जरूरत नहीं है। मन का ज्ञान आपको तमाम दुविधाओं से बाहर कर सकता है। केवल आपका विश्वास आपको अपने लक्ष्य की तरफ ले जा सकता है।

शुभ रंग : नीला, गुलाबी

शुभ अंक: 7


वृष : 20 अप्रैल – 20 मई

सृष्टि आपका सहयोग कर रही है। एक महीने से लेकर एक साल के भीतर आपके शुरू किए गए कार्य में प्रगति होगी। सृष्टि आपको कई तरह के संकेत दे रही है ताकि आप उनको सुन कर, समझ कर अपने आने वाले समय को प्लान करें। सृष्टि के प्रति संवेदनशील रहें और अपने प्रयास में जुटे रहें।

शुभ रंग : संतरी

शुभ अंक:1

मिथुन : 21 मई - 20 जून

आगामी तीन माह के दौरान जीवन के प्रति आपकी दृष्टि में एक नई चेतना का विकास होगा। इस दृष्टि को सृष्टि का संदेश मानकर अपने जीवन में किए जाने वाले बदलाव की तरफ गौर करें। आपको अपने रोजाना के विचारों से उबर कर एक नई सोच के साथ इस कार्य को संपन्न करना है।

शुभ रंग : पीला

शुभ अंक : 12


कर्क : 21 जून – 22 जुलाई

आने वाले 6 सप्ताह के भीतर आपका अपने किसी प्रियजन से संपर्क होगा। जिसके संग आप बीते कुछ समय के दौरान किसी गहरी असंतुष्टि की परिस्थिति से गुजरे हैं। आप दोनों के भीतर उतरे तनाव का सीधा संपर्क आपकी आत्मिक यात्रा से है। यह आपके हित में होगा कि इन संदेशों को समझकर उचित निर्णय लें।

शुभ रंग : गुलाबी

शुभ अंक : 6


सिंह : 23 जुलाई – 22 अगस्त

आने वाले 2 दिनों से लेकर 2 सप्ताह के भीतर आपका एक नए दोस्त के साथ मिलना होगा। किसी व्यक्ति से नई जान-पहचान दोस्ती में बदलेगी या पुराने दोस्त से एक नया और गहरा संपर्क बनेगा। आपका कार्ड इंगित करता है कि नई दोस्ती कार्यक्षेत्र में पार्टनरशिप के रूप में भी सामने आ सकती है।

शुभ रंग : सफेद

शुभ अंक:2


कन्या : 23 अगस्त - 21 सितंबर

आप बहुत ही अमूल्य गुणों के मालिक हैं। आप अपने मूल्यवान गुणों को अपनों के साथ मिल-बांटकर और बढ़ाएं। अगर आप अपने आस-पास देखेंगे तो आपको ज्ञान होगा कि आपके संपर्क में आपके दोस्तों को आपकी गहरी जरूरत है। अपने भीतर की रोशनी को दूसरों के साथ शेयर करें।

शुभ रंग : नीला

शुभ अंक: 4


तुला : 22 सितंबर – 23 अक्टूबर

आप गहरी नकारात्मक सोच से ग्रस्त होने के कारण किसी भी परिस्थिति को गौर से नहीं देख पा रहे हैं। आप राजनीति और षड्यंत्र से भी प्रभावित हो सकते हैं। यह राजनीति आपके भीतर या आपके आस-पास आसानी से देखी जा सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि अपने अंतस को शांत रखें।

शुभ रंग : मिट्टी रंग

शुभ अंक: 7


वृश्चिक : 24 अक्टूबर -21 नवंबर

वर्तमान प्रतिकूल परिस्थितियों में आपको किसी तरह की नई चेष्टा करने की जरूरत नहीं है। जैसे नदी का पानी बहाव के साथ चुप-चाप पूरे समर्पण के साथ चलता रहता है, वैसे ही आप इस परिस्थिति में बिना किसी बदलाव या तोड़-मोड़ के चलते रहें। भरोसा रखें, सब अच्छा ही होगा।

शुभ रंग : हरा

शुभ अंक: 5


धनु : 22 नवंबर से 21 दिसंबर

आपके द्वारा की गई मेहनत और सूझ-बूझ को एकत्रित करने का समय आ गया है। गहरी उथल-पुथल के बाद एक सामान्य और संतुलित समय आ गया है। आप एक गहरी शांति, सुख और सफलता का आभास करेंगे। इन सभी स्थितियों को सहजता से ग्रहण करें।

शुभ रंग : सफेद

शुभ अंक:10


मकर : 22 दिसंबर -19 जनवरी

आप जिस कार्य से संबंधित ज्ञान चाहते हैं, आने वाले 3 सप्ताह के भीतर इस परिस्थिति में कोई स्पष्टता आएगी। यह स्पष्टता आपको किसी विशेषज्ञ के द्वारा या अपने भीतर की रोशनी के द्वारा मिल सकती है। यह आपके हित में होगा कि अपना अधिकांश समय साधना में लगाएं।

शुभ रंग : सुनहरी

शुभ अंक : 3


कुंभ : 20 जनवरी – 18 फरवरी

आप बहुत ही अलग सोच के मालिक हैं। ऐसी सोच जो किसी भेड़-चाल की मोहताज नहीं है। अपनी राह स्वयं बनाने वाली ऐसी सोच को दूसरों के सामने रखना अपने आप में साहस-वीरता की निशानी है। स्वयं को दूसरों के समक्ष प्रकट करने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं। अपनी हिम्मत बनाए रखें।

शुभ रंग : मिट्टी रंग

शुभ अंक:7


मीन : 19 फरवरी – 20 मार्च

जो बीत गया उसे जाने देने में ही भलाई है। हम अनजाने में ही सम्मोहन भरे भाव में जीवन काट देते हैं। यह सम्मोहन हमारे बचपन या अतीत में गुजरी कुछ घटनाओं या परिस्थितियों से उत्पन्न होता है। अपने सम्मोहन को पहचानें और अपने अतीत से निकलकर वर्तमान को उजागर करें।

शुभ रंग : हरा

शुभ अंक: 5

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story