साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) 7 से 13 जुलाई 2019 : दुर्गाष्टमी और देवशयनी एकादशी से चमकेगी इनकी किस्मत

साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) 7 जुलाई से 13 जुलाई 2019 के अनुसार यह सप्ताह 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। दरअसल इस हफ्ते 9 जुलाई मासिक दुर्गाष्टमी और12 जुलाई देवशयनी एकादशी हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों का बेहद खास संयोग बन रहा है।
टिप्स ऑफ दा वीक (Tips of the Week)
हम जिस अनुभव के लिए सालों इंतजार करते हैं, जब वो घटित हो रहा होता है, तो हम कुछ और या आगे की सोच रहे होते हैं। ऐसे में हम जीवन के असली रस को महसूस भी नहीं कर पाते हैं। किसी भी अनुभव को महसूस करते हुए संपूर्णता का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि हम हर वक्त आधे-अधूरे होते हैं। जीवन के हर क्षण में प्रैक्टिसिंग प्रेजेंस यानी अपनी उपस्थिति को पूरा महसूस करें।
Weekly Horoscope In Hindi
मेष (21 मार्च -19 अप्रैल)
अगर आप अपनी नौकरी या रिश्ते से तंग हैं, तो इसका अंत करीब है। यह समय आपको वर्तमान स्थिति को छोड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। आप भीतर से अत्यंत दुखी और किसी बात से बेहद नाखुश हैं। आर्थिक तंगी के कारण भी आपको काफी समझौता करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 13
वृष (20 अप्रैल – 20 मई)
अगर आप किसी ऐसे रिश्ते में हैं, जिसमें आप फंसा हुआ महसूस करते हैं या लालच से ऐसे रिश्ते को निभा रहे हैं तो यह समय आपको अपने लालच की तरफ देखने के लिए प्रेरित कर सकता है। पैसे का जुनून आपके सिर चढ़ कर बोलता है। ऐसे में आपको अपने भाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 15
मिथुन (21 मई - 20 जून)
आपकी स्थिति बहुत ही बेहतर होगी। लोग आपसे प्रेरित होंगे। आप अपने भीतर की आवाज को सुनकर किसी तरह का निर्णय लें। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको जल्द ही मनचाहा हमसफर मिलेगा। यह समय इंवेस्टमेंट के लिए बहुत सही है। अगर आप परिवार बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
कर्क ( 11 अगस्त - 10 सितंबर)
इन दिनों आप निराश और अकेला महसूस कर रहे हैं। किसी तरह की नई शुरुआत करने से भी पीछे हट रहे हैं। आप अभी अच्छे से नहीं सोच पा रहे हैं। नकारात्मक विचार आपके भीतर और आपके आस-पास वाले भी दे रहे हैं। बेहतर है अपने विचारों पर ध्यान दें। यह आपकी ऊर्जा को नष्ट कर रहा है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 6
सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त)
इन दिनों आप निराश और अकेला महसूस कर रहे हैं। किसी तरह की नई शुरुआत करने से भी पीछे हट रहे हैं। आप अभी अच्छे से नहीं सोच पा रहे हैं। नकारात्मक विचार आपके भीतर और आपके आस-पास वाले भी दे रहे हैं। बेहतर है अपने विचारों पर ध्यान दें। यह आपकी ऊर्जा को नष्ट कर रहा है।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 19
कन्या (23 अगस्त - 21 सितंबर)
आप अपने हक के लिए नहीं बोल पा रहे हैं, इस वक्त आप भीतर से स्वयं को काफी कमजोर महसूस कर रहे हैं। आपका अपने ऊपर से विश्वास खत्म होता जा रहा है। इस वक्त अनचाहा डर आपको घेरे हुए है। यह आपके हित में होगा कि फिलहाल आप अभी किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 9
तुला (22 सितंबर - 23 अक्टूबर)
अभी आप अपनी नौकरी को छोड़ने के लिए सोच रहे हैं। आप किसी नई शुरुआत के लिए आगे बढ़ने की कोशिश में हैं। संपत्ति को लेकर किसी तरह का भी जोखिम न उठाएं। यह समय इंवेस्टमेंट के लिए सही नहीं है। अगर आप लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपको निराशा हो सकती है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक-1
वृश्चिक (24 अक्टूबर - 21 नवंबर)
काम को लेकर आपको किसी अपने से छोटी उम्र वाले व्यक्ति से मदद मिलेगी। अगर आपने किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है, तो आपको अच्छी खबर मिलेगी। अगर आप किसी का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपका उनसे मिलना होगा। रिश्तों में सुधार होगा। समय आपके अनुकूल होने वाला है।
शुभ रंग- हल्का भूरा
शुभ अंक- 11
धनु (22 नवंबर- 21 दिसंबर)
यह समय आपके लिए अच्छी खबर लेकर आया है। पुरानी तकलीफों और दर्द से निजात मिलेगी। कठिन समय गुजरने वाला है। इस समय आपको अपनी ताकत और खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। साथ ही इस दौर में आपको पूरी तरह सकारात्मक होकर सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
मकर (22 दिसंबर -19 जनवरी)
आप सही दिशा में बढ़ रहे हैं। अगर आप अपने रिश्तों को लेकर चिंतित हैं तो आपकी चिंता व्यर्थ है। आप और आपके प्रेमी/जीवनसाथी एक ही दिशा और सोच के इंसान हैं। किसी तरह की भी बात को दिल पर न लेते हुए समझदारी से आगे बढ़ें। आय में उन्नति महसूस करेंगे।
शुभ रंग-पीला
शुभ अंक- 10
कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी)
आपकी मेहनत और आपका अनुभव रंग लाएगा। आपको रिश्तों में समय देने की जरूरत है। काम के चलते आप अपनों को वक्त नहीं दे पा रहे हैं, जिसके कारण रिश्तों में मिठास कम हो गई है। लंबे समय से आर्थिक खुशहाली का आपको इंतजार रहा है, वो आपको मिलने वाली है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 8
मीन (19 फरवरी- 20 मार्च)
आपकी मेहनत आपको सफलता और पहचान दिलवाने वाली है। पूरी मेहनत और एकाग्रता से काम करें। अतीत का कोई रिश्ता आपके जीवन में आ सकता है। अपने रिश्तों को वक्त दें। संपत्ति को लेकर जरूरी निर्णय करने का समय आ गया है, यह समय स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए अच्छा है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 14
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS