Weekly Horoscope 22 September To 28 September 2019 : साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 सितंबर 2019

Weekly Horoscope 22 September To 28 September 2019 : साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 सितंबर 2019
X
Weekly Horoscope 22 September 2019 To 28 September 2019 (साप्ताहिक राशिफल 22 सितंबर से 28 सितंबर 2019) इस सप्ताह की शुरुआत 22 सितंबर को अश्विन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से हो रही है 22 सितबंर को पितृ पक्ष का अष्टमी श्राद्ध , कालाष्टमी, 23 सितंबर को नवमी तिथि का श्राद्ध, मातृ नवमी, 24 सितंबर को दशमी तिथि का श्राद्ध, 22 सितंबर को एकादशी श्राद्ध, इंदिरा एकादशी,26 सितंबर को त्रयोदशी श्राद्ध,27 सितंबर को चतुदर्शी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि, देवी कात्यानी जयंती, 28 सितंबर को सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध है। इसलिए यह सप्ताह ज्यादा खास बन गया है। इसके साथ ही ग्रहों की चाल भी खास ध्यान रखना होगा कोई भी कार्य करने से पहले, इसलिए आपको अपना साप्ताहिक राशिफल 2019 जान लेना चाहिए...

Weekly Horoscope 22 September 2019 To 28 September 2019 (साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 सितंबर 2019) इस सप्ताह में कालाष्टमी, मासिक शिवरात्रि, देवी कात्यानी जंयती और अष्टमी तिथि का श्राद्ध का आरंभ हो रहा है और इसी सप्ताह के अंत में सर्व पितृ अमावस्या भी है। जिसमें सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है। ऐसे में कई शुभ अशुभ संयोग भी बन रहे हैं, इसलिए कोई भी शुभ काम करने से पहले आप अपना साप्ताहिक राशिफल जरूर जान लें, ताकि आप अशुभ चीजों से बच सको...

टिप्स ऑफ दी वीक (Tips Of The Week)

सवाल यह नहीं है कि मृत्यु के बाद जीवन मौजूद है कि नहीं, असली सवाल यह है कि आप मृत्यु से पहले वास्तव में जीवित हैं या नहीं। हममें से ज्यादातर लोग जीवन को जीते नहीं बल्कि बस बिता देते हैं। सही-गलत की उलझन में फंसकर हम अपना सारा जीवन व्यर्थ कर देते हैं। हर इंसान की विचारधारा अलग होने के कारण हर इंसान का नजरिया अलग होना स्वाभाविक है। ऐसे में अपने सत्य को पहचानकर उसे स्वीकारें।


मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

आपके गहरे संस्कारों के कारण आप बने-बनाए मार्ग पर ही चलना चाहते हैं और आप भूल चुके हैं कि आपके अंदर एक ऐसा तत्व है, जो सबसे अलग सोच रखता है। आप बहुत क्षमतावान हैं लेकिन अपने आपको पहचान नहीं पा रहे हैं। आप अपने गुणों को पहचानते हुए अपनी अलग सोच के साथ आगे बढ़ें।

शुभ रंग : क्रीम

शुभ अंक-15


वृष (20 अप्रैल - 20 मई)

इस परिस्थिति में आपको कुछ नया या अलग करने की कोई जरूरत नहीं। आम जीवन ही सबसे उत्तम जीवन है। कुछ खास करने के लिए कुछ बड़ा करने की जरूरत नहीं। बल्कि आप बिल्कुल सहजता से निर्णय लें। सहजता अपने आप में खास है और यही सहजता आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।

शुभ रंग : काला

शुभ अंक - 8


मिथुन (21 मई – 20 जून)

वर्तमान परिस्थिति आपके पूरे ध्यान की मांग करती है, आप इस समय किसी प्रोजेक्ट या घरेलू समस्या में पूरी तरह घिरे हुए हैं। आपकी जरा सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। जरा सी चूक होते ही लक्ष्य हाथ से निकल जाएगा। यह कार्ड आपको किसी तरह के संगठन में जुड़ कर काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

शुभ रंग : हरा

शुभ अंक-5


कर्क (21 जून – 22 जुलाई)

यह समय आपको ध्यान को एकाग्र करने की प्रेरणा देता है। आप आपनी सोच में एक नया परिवर्तन पाएंगे। आप एक खिलते हुए कमल की तरह ईश्वर के दिए वरदान को खुली बाहों के साथ स्वागत करें। आप अपने भीतर नई ऊर्जा का प्रवेश पाएंगे और नए रास्ते की खोज करेंगे।

शुभ रंग : बैंगनी

शुभ अंक-12


सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त)

यह कार्ड चंद्रमा से प्रेरित है और आपको अपना ध्यान अंतर्मन की ओर करने की सलाह देता है। आप अपने विचारों में कई तरह के बदलाव या उलझन पाएंगे। ऐसे समय में किसी तरह का निर्णय न लें। यह कार्ड आपको अपने डर से भरे विचारों को त्यागने के लिए प्रेरित करता है।

शुभ रंग : सफेद

शुभ अंक-2


कन्या (23 अगस्त - 21 सितंबर)

आने वाले समय में आप अपने आप को तनाव और उलझन में पाएंगे। आप समस्याओं से घिरे होने के कारण उदास, हताश और निराश महसूस करेंगे। ऐसे समय में अपनो से संपर्क बनाए रखें, बिल्कुल भी हताश न हों और कोशिश करें कि आपको अकेला न रहना पड़े।

शुभ रंग : लाल

शुभ अंक-9


तुला (22 सितंबर – 23 अक्टूबर)

दूसरे क्या कहेंगे, इसकी चिंता न करें और किसी भी तरह की तुलना में न पड़ें। यह अच्छी तरह समझ लें कि दो व्यक्ति या दो स्थितियां कभी भी एक समान नहीं होती हैं। आपस में समानता न होने के कारण ही हर व्यक्ति या हर परिस्थिति अपने आप में खास है। इसलिए इसका सम्मान करें।

शुभ रंग : हरा

शुभ अंक-5


वृश्चिक (24 अक्टूबर -21 नवंबर)

आने वाले समय में आप अपने काम-काज में एक नए पार्टनर को लाने की सोचेंगे। यह समय किसी नए व्यक्ति से मिलने का भी है। यह व्यक्ति आपको गहरे तौर पर प्रभावित करेगा। इसके विचार आपको प्रेरित करेंगे और आप इनके साथ मिलकर समय बिताने की कोशिश करेंगे।

शुभ रंग : गुलाबी

शुभ अंक-6


धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

आप यह समय बाहरी विचारों से कटकर अपने भीतरी भाव को और मजबूत करने में लगाएं। आपकी गहरी साधना और विचारशक्ति आपको ऐसा बल प्रदान करेंगे, जिससे आप अपने अतीत के दर्द और भविष्य के भय को मिटा देंगे। यह समय खुद पर यकीन रखने का है। अपने आत्मबल को मजबूत रखें।

शुभ रंग : नीला

शुभ अंक-4


मकर (22 दिसंबर -19 जनवरी)

आने वाले समय में तीन दिनों से लेकर तीन हफ्तों तक कोई खुशखबरी मिलने वाली है। अपनी जीत का जश्न मनाएं और इस खुशखबरी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर और बढ़ाएं। किसी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन ना करें और बुरी आदतों से बचें।

शुभ रंग : गोल्डन

शुभ अंक 3


कुंभ (20 जनवरी - 18 फरवरी)

आने वाले 10 दिनों से लेकर 10 हफ्तों में आप गहरी चुप्पी साध सकते हैं। चाहकर भी आप अपने विचारों को खुल कर न बोल पाएंगे। यह दबाव आज का नहीं बल्कि गहरी-लंबी अंतर्मुखता का परिणाम है। आप अपनों के साथ खुल कर बात नहीं कर पाते हैं। इस स्वभाव को बदलने का प्रयास करें।

शुभ रंग : गुलाबी

शुभ अंक-10


मीन (19 फरवरी - 20 मार्च)

आप किसी छोटे बच्चे की तरह आपने आप को अपने आप में बंद कर घुटन महसूस कर रहे हैं। यह घुटन असलियत में न होकर काल्पनिक है और आपके गहरे दबे हुए संस्कारों का नतीजा है। आप उस दरवाजे की तरफ देखें, जिसका ताला खुला हुआ है और भ्रम में न रहकर वास्तविकता को पहचानें।

शुभ रंग : हरा

शुभ अंक-5

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story