When Is Dhanteras 2019 Date In India Calendar : जानें कब है धनतेरस 2019 में, धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और धनतेरस का इतिहास

When Is Dhanteras 2019 Date In India : धनतेरस 2019 में कब है (Dhanteras 2019 Mai Kab Hai) क्या है धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Per Sona Kharidne Ka Subh Mahurat 2019) और क्या है धनतेरस का इतिहास ( Dhanteras Ka Itihas) अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे । धनतेरस का त्योहार (Dhanteras Festival का कार्तिक मास की त्रयोदशी (Kartik Trayodashi) तिथि ( के दिन मनाया जाता है। धनतेरस (Dhanteras) दिन लोग नई - नई चीजें खरीदते हैं। माना जाता है कि इस दिन घर में कुछ नया लाने से घर की सुख और समृद्धि में विकास होता है। धनतेरस के दिन सोने और चांदी से बने आभूषण खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है ऐसा क्यों किया जाता है। क्या है धनतेरस का इतिहास (Dhanteras History), क्या है धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ महुर्त (Dhanteras Per Sona Kharidne Ka Subh Mahurat) और क्या है धनतेरस की तिथि (Dhanteras 2019 Date) अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं धनतेरस की तिथि (Dhanteras 2019 Tithi) और धनतेरस के इतिहास के बारे में.......
धनतेरस 2019 की तिथि (Dhanteras 2019 Tithi)
25 अक्टूबर 2019
धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 2019 (Dhanteras Per Sona Kharidne Ka Subh Mahurat 2019)
शाम 7 बजकर 10 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक (25 अक्टूबर 2019)
धनतेरस का इतिहास (Dhanteras History)
पुराणों के अनुसार धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था। समुद्र मंथन के समय कार्तिक मास की त्रयोदशी के दिन ही भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर बाहर निकले थे । इसलिए इस त्योहार को हर साल धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। भगवान धनवंतरी के अमृत कलश लेकर प्रकट होने की वजह से ही धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने का विधान है।
लोग इस दिन स्टील और पीतल के बर्तन अधिक खरीदते हैं। भगवान धनवंतरी के प्रकट होने के दो दिन बाद ही मां लक्ष्मी भी अवतरित हुई थी । इसलिए प्रत्येक धनतेरस के दो दिन बाद दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।भगवान धनवंतरी ने अमृत कलश लेकर समुद्र मंथन से बाहर निकले थे । इसी वजह से इन्हे आरोग्य का देवता भी माना जाता है।
धनतेरस के दिन शरीर को रोग रहीत रखने और दीघार्यु प्राप्त करने के लिए ही लोग इस दिन उनकी पूजा करते हैं। धनवंतरी को ही संसार का पहला वैध माना जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक धनतेरस के दिन ही आर्युवेद चिकित्सा ता भी जन्म हुआ था। इस दिन साफ सफाई को भी विशेष महत्व दिया जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाडू खरीदने को काफी शुभ माना जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS