Yogini Ekadashi 2019 : योगिनी एकादशी कब है 2019 में, जानें योगिनी एकादशी व्रत के लाभ

Yogini Ekadashi 2019 : शास्त्रों के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत (Yogini Ekadashi Vrat 2019) मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाला बताया गया है। आषाढ़ मास में पड़ने वाली एकादशी (Asad Ekadashi) को योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। योगिनी एकादशी साल 2019 (Yogini Ekadashi 2019) में 29 जून 2019 (29 June 2019) यानी शनिवार के दिन पड़ रही है। माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति योगिनी एकादशी का व्रत (Yogini Ekdashi Ka Vrat) करता है तो उसे जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इतना ही योगिनी एकादशी के व्रत से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने का पुण्य फल भी प्राप्त होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं। इसके अलावा भी योगिनी एकादशी के बहुत सारे लाभ (Yogini Ekadashi Labh) पुराणों में बताए गए हैं । अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं। योगिनी एकादशी के लाभ (Yogini Ekadashi Benefits) के बारे में.........
योगिनी एकादशी व्रत के लाभ (Yogini Ekadashi Vrat Ka Labh)
1.अगर आपको हमेशा अपयश का सामना करना पड़ता है और जीवन में आपको सम्मान की प्राप्ति नहीं हो रही तो योगिनी एकादशी के व्रत से आप वह सम्मान प्राप्त कर सकते हैं । इस व्रत से आपको कभी भी अपयश का सामना नहीं करना पड़ेगा।
2.अगर आप चर्म रोग की बीमारी से पीड़ित हैं तो योगिनी एकादशी का व्रत आपको चर्म रोग से मुक्ति दिला सकता है।
3.योगिनी एकादशी पर पीपल की पूजा का विधान है। योगिनी एकादशी पर पीपल की पूजा करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
4.योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति के शरीर की सभी व्याधियां समाप्त होती है और उसे रूप ,यश और गुणों की प्राप्ति होती है।
5.योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को अट्ठासी हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने का फल प्राप्त होता है।
6. योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाला व्यक्ति अगर इस दिन अगर मां लक्ष्मी की भी पूजा करे तो उसके पास कभी भी धन की कमीं नहीं होती।
7.योगिनी एकादशी पर अन्न दान को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को अन्न का दान जरूर करना चाहिए।
8.योगिनी एकादशी के दिन चावल का प्रयोग नहीं किया जाता ।
9.योगिनी एकादशी के व्रत का पालन दशमी तिथि से ही करना चाहिए।
10.योगिनी एकादशी का व्रत धन लाभ के साथ सुख और शांति भी प्रदान करता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS