Yogini Ekadashi 2019 : योगिनी एकादशी के उपाय, भगवान विष्णु के साथ मिलेगा मां लक्ष्मी का आर्शीवाद

Yogini Ekadashi 2019 : साल 2019 में योगिनी एकादशी 29 जून 2019 (Yogini Ekadashi 29 June 2019) यानी शनिवार के दिन पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा का विधान है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा - अर्चना करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष (Ashad Maas krishna paksha) को पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन पीपल की पूजा को विशेष महत्व दिया जाता है। अगर आप योगिनी एकादशी के दिन कुछ उपायों (Yogini Ekadashi ke Upay) को आजमाते हैं। तो न केवल आपके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे । बल्कि आप घर में सुख, शांति और धन -धान्य की बरसात भी होगी और अगर आपको इन उपायों के बारे में नहीं पता है। तो आज हम आपको योगिनी एकादशी के सभी उपायों के बारे में बताएंगे । तो चलिए जानते हैं योगिनी एकादशी के उपायों के बारे में.....
योगिनी एकादशी के उपाय (Yogini Ekadashi ke Upay)
1. योगिनी एकादशी के दिन नहाने के पानी में आंवले का रस मिलाकर नहांए। इससे आपको बहुत पुण्य प्राप्त होगा
2.योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दूध में केसर मिलाकर अभिषेक कराने से भगवान विष्णु अपने भक्तों पर अतिशीघ्र प्रसन्न होते हैं।
3.योगिनी एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में गंगा जल भरकर स्नान कराने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
4.योगिनी एकादशी के दिन विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से कुंडली के सभी ग्रह शांत होते हैं।
5.योगिनी एकादशी के दिन श्री सुक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।
6..योगिनी एकादशी के दिन श्री कृष्ण के मंदिर में जाकर बांसुरी को अच्छी तरह से सजाकर भेंट करने से धन- धान्य में वृद्धि होती है।
7.योगिनी एकादशी के भगवान विष्णु को पीली चीजों का भोग लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
8.योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा के आगे गीता का पाठ करने से पितरों का आर्शीवाद प्राप्त होता है।
9.भगवान विष्णु की पूजा बिना तुलसी के पूरी नहीं होती। इसलिए भगवान विष्णु को तुलसी अवश्य चढ़ांए।
10. योगिनी एकादशी के दिन चावल का बिल्कुल भी सेवन न करें नहीं तो आपको भगवान विष्णु के क्रोध का पात्र बनना पड़ेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS