2022 Yamaha MT-15 ने मार्केट में की एंट्री, फीचर्स के आगे किमत है बेहद कम

भारतीय ऑटो बाजार (Indian Auto Market) में दोपहिया वाहन निर्माता इंडिया यामाहा मोटर (Indian Yamaha Motor) को काफी पसंद किया जाता है। ग्राहकों के बीच इसकी बाइक (Bike) और स्कूटर (Scooter) काफी चर्चित हैं। ऐसे में कंपनी भी अपने ग्राहकों की पसंद जानते हुए एक से बढ़कर एक डिजाइन में अपने वाहनों को पेश करती रहती है। वहीं, कंपनी ने अपना एक और नई मोटरसाइकिल (Yamaha New Motorcycle) बाजार में उतार दी है। यामाहा ने अपडेटेड एमटी 15 (Yamaha MT-15 ) बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नई MT-15 (2022 Yamaha MT-15) को कई फीचर्स और नए कलर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं...
2022 Yamaha MT-15
नई Yamaha MT-15 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 37 मिमी अपसाइड डाउन फोर्क्स और एल्युमीनियम स्विंगआर्म एक दम नई तरह से पेश किया गया है। इसके अलावा बाइक में ऐसा फीचर भी है जिसे मोबाइल ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। इस बाइक को नए क्यान स्टॉर्म, रेसिंग ब्लू, आइस फ्लुओ-वर्मिलियन और मेटेलिक ब्लैक कलर में पेश किया गया है।
2022 Yamaha MT-15 Specs & Price
यामाहा की नई बाइक MT-15 के बाहरी हिस्से में स्प्रिंग सख्त लगाई गई है। इसके अलावा इसमें दमदार आउटर ट्यूब्स समेत मजबूत चेसिस है। इसमें बॉक्स सेक्शन स्विंगआर्म की जगह पर अब एल्युमीनियम स्विंगआर्म लगाया गया है, जोकि मोटोजीपी से प्रेरित है। इसकी खासियत होगी कि मोड़ पर तेज ब्रेक लगाने पर ये मोटरसाइकिल स्थिर रहेगी। इसके अलावा बाइक में पेटेंट डेल्टाबॉक्स फ्रेम है जो हैंडलिंग के साथ है। इसकी एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 1,59,900 रुपये है।
2022 Yamaha MT-15 Engine & Features
बात की जाए अगर 2022 Yamaha MT-15 के इंजन की तो इसमें 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जोकि 18.1 बीएचपी पावर और 14.2 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है। इसके फीचर्स की बात की जाए तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी उपलब्ध है। ये बाइक एडवांस्ड इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS