5G Launch: जियो ने एक साथ देश के 50 शहरों में 5जी सर्विस की लॉन्च, यहां देखें पूरी लिस्ट

Reliance Jio 5G: देश में तेजी के साथ 5जी नेटवर्क का विस्तार हो रहा है। 5G सर्विस लॉन्च के मामले में टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो (Reliance Jio) नंबर वन पर है। 5G सेवाओं (5G service) का अब तक का सबसे बड़ा रोलआउट के साथ Reliance Jio ने आज 50 शहरों में अपनी Jio True 5G सेवा शुरू की है। इसके साथ अब Jio 5G सेवाएं देश के 184 शहरों में उपलब्ध हैं।
लॉन्च के मौके पर Jio प्रवक्ता ने कहा, हम 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 अतिरिक्त शहरों में Jio True 5G सेवाओं को लॉन्च करने के लिए रोमांचित हैं, इससे कुल 5जी शहरों की संख्या 184 पहुंच गई है। यह न केवल भारत में बल्कि दुनिया में कहीं भी 5G सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है। हमने देश भर में True 5G रोलआउट की गति और तीव्रता को बढ़ा दिया है क्योंकि हम चाहते हैं कि प्रत्येक जियो यूजर्स नए साल 2023 में Jio True 5G तकनीक के परिवर्तनकारी लाभों का आनंद ले।
आज से इन 50 शहरों में Jio 5G सर्विस शुरू
- चित्तूर, आंध्र प्रदेश
- कडपा, आंध्र प्रदेश
- नरसरावपेट, आंध्र प्रदेश
- ओंगोल, आंध्र प्रदेश
- राजमहेंद्रवरम, आंध्र प्रदेश
- श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश
- विजयनगरम, आंध्र प्रदेश
- नागांव, असम
- बिलासपुर, छत्तीसगढ़
- कोरबा, छत्तीसगढ़
- राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
- पणजी, गोवा
- अंबाला, हरियाणा
- बहादुरगढ़, हरियाणा
- हिसार, हरियाणा
- करनाल, हरियाणा
- पानीपत, हरियाणा
- रोहतक, हरियाणा
- सिरसा, हरियाणा
- सोनीपत, हरियाणा
- धनबाद, झारखंड
- बागलकोट, कर्नाटक
- चिक्कमगलुरु, कर्नाटक
- हसन, कर्नाटक
- मांड्या, कर्नाटक
- तुमकुरु, कर्नाटक
- अलप्पुझा, केरल
- कोल्हापुर, महाराष्ट्र
- नांदेड़-वाघाला, महाराष्ट्र
- सांगली, महाराष्ट्र
- बालासोर, उड़ीसा
- बारीपदा, ओडिशा
- भद्रक, ओडिशा
- झारसुगुड़ा, उड़ीसा
- पुरी, उड़ीसा
- संबलपुर, उड़ीसा
- पुडुचेरी, पुडुचेरी
- अमृतसर - पंजाब
- बीकानेर, राजस्थान
- कोटा, राजस्थान
- धर्मपुरी, तमिलनाडु
- इरोड, तमिलनाडु
- थूथुकुडी, तमिलनाडु
- नलगोंडा, तेलंगाना
- झांसी, उत्तर प्रदेश
- अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
- मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
- आसनसोल, पश्चिम बंगाल
- दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल
रिलायंस जियो के ओर से कहा गया कि लॉन्च वाले शहरों में Jio यूजर्स को अपने डिवाइस पर 5G सेवाओं का उपयोग शुरू करने के लिए Jio वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जाएगा। Jio True 5G बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps + स्पीड पर असीमित डेटा प्रदान करता है। Jio True 5G अपने 4G नेटवर्क पर निर्भरता के बिना स्टैंडअलोन 5G आर्किटेक्चर के माध्यम से अपना नेटवर्क प्रदान करता है। Jio True 5G अपने नेटवर्क को अपने विंग के तहत 700 MHz, 3500 MHz और 26 GHz बैंड में स्पेक्ट्रम के सर्वश्रेष्ठ मिश्रण में पेश करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS