5G in india: देश के 184 शहरों में जियो 5जी सर्विस शुरू, लिस्ट में देखें अपने इलाके का नाम

5G Launch in India 2023: टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो (Reliance Jio) पूरे भारत में अपनी 5G सेवाओं (5G services) को तेज गति से शुरू कर रहा है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में अपना पांचवी पीढ़ी का नेटवर्क लॉन्च किया और लगभग 4 महीनों के भीतर Jio ने 5G नेटवर्क के साथ 180 से अधिक शहरों को कवर कर लिया है। बीते दिन ही टेलिकॉम कंपनी ने अब तक सबसे बड़ा रोलआउट करते हुए Jio True 5G एक साथ अलग-अलग राज्यों के 50 शहरों में लॉन्च किया।
Jio ने लगभग 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) को कवर किया है। मंगलवार के दिन जियो ने पूरे भारत के 50 और शहरों में अपनी 5G सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की है। ये शहर आंध्र प्रदेश, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना, यूपी, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और पंजाब में स्थित हैं। सेवाएं अब कुल 184 शहरों में उपलब्ध हैं। आइए एक नज़र डालते हैं उन सभी शहरों की लिस्ट पर जहां Jio ने 5G नेटवर्क लाइव किया है।
Jio 5G हाल ही में 50 और शहरों में लॉन्च
- चित्तूर, कडप्पा, नरसरावपेट, ओंगोल, राजामहेंद्रवरम, श्रीकाकुलम और विजयनगरम (आंध्र प्रदेश)
- नागांव (असम)
- बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरबा (छ.ग.)
- पणजी (गोवा)
- अंबाला, बहादुरगढ़, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत (हरियाणा)
- धनबाद (झारखंड)
- बागलकोट, चिक्कमगलुरु, हासन, मांड्या, तुमकुरु (कर्नाटक)
- अलाप्पुझा (केरल)
- कोल्हापुर, नांदेड़-वाघाला, सांगली (महाराष्ट्र)
- बालासोर, बारीपदा, भद्रक, झारसुगुड़ा, पुरी, संबलपुर (ओडिशा)
- पुडुचेरी (पुडुचेरी)
- अमृतसर (पंजाब)
- बीकानेर, कोटा (राजस्थान)
- धर्मपुरी, इरोड (तमिलनाडु)
जियो 5जी शहरों की लिस्ट (jio 5g cities list)
Jio 5G सर्विस पहले से ही दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, कोलकाता, नाथद्वारा, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, गुंटूर, लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूरु, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरड़, डेराबस्सी, भोपाल, इंदौर, भुवनेश्वर, कटक, जबलपुर, ग्वालियर, लुधियाना, सिलीगुड़ी, जयपुर, जोधपुर और उदयपुर, फरीदाबाद, पुणे, उज्जैन मंदिर, कोच्चि, गुरुवायूर मंदिर, तिरुमाला, आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, तिरुपति, नेल्लोर, कोझिकोड, त्रिशूर, नागपुर, अहमदनगर, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, पटना, मुजफ्फरपुर, रांची, जमशेदपुर, उडुपी, कालाबुरागी, बेल्लारी, राउरकेला, ब्रह्मपुर, कोल्लम, एलुरु, अमरावती और 33- गुजरात के जिले सहित 100 से अधिक अन्य शहरों में उपलब्ध है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS