5G Launch: देश में 5जी सर्विस हुई लॉन्च, प्रधानमंत्री बोले- 5जी के साथ भारत ने रचा इतिहास

देश में 5जी सर्विस की शुरूआत हो गई है। आज से दिल्ली में शुरू हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5G लॉन्च किया। शुरूआत में देश के 13 शहरों में 5जी की सेवाएं मिलेगी। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव और प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए।
Today, Hon'ble Prime Minister Shri @narendramodi will launch 5G services in India from 10 AM onwards.
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) October 1, 2022
He will also inaugurate the 6th edition of India Mobile Congress (@exploreIMC) at Pragati Maidan. Stay Tuned! #5GInIndiadha pic.twitter.com/GRCuZXkSV8
आज शनिवार 1 अक्टूबर के दिन देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress) का आयोजन होने जा रहा है। IMC 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5जी सर्विस को लॉन्च करेंगे। इस इवेंट में देश के प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों के मालिक मुकेश अंबानी, सुनिल मित्तल और कुमार मंगलम भी शामिल हो रहे हैं।
5जी लॉन्च कार्यक्रम
* प्रधानमंत्री- नया भारत टेक्नोलॉजी के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगा। अब भारत टेक्नोलॉजी का सिर्फ उपभोक्ता बनकर नहीं रहेगा। भारत 2G, 3G, 4G के समय टेक्नोलॉजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहता था लेकिन अब देश ने 5G के साथ इतिहास रच दिया है।
* प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा, टेलीकॉम कंपनियों की ओर से 130 करोड़ भारतवासियों को 5G के तौर पर एक शानदार उपहार दिया गया है। 5जी तकनीक दूरसंचार क्षेत्र में क्रांति लाएगी। डिजिटल भारत की ओर भारत तेजी से बढ़ रहा है।
* प्रधानमंत्री ने कहा, युवाओं के लिए 5जी कई अवसर लेकर आया है।
* इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू हुआ।
* देश के 13 शहरों आज से 5जी सर्विस शुरु होगी। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं।
* प्रधानमंत्री ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस कार्यक्रम में 5जी सेवा लॉन्च की।
Prime Minister Narendra Modi launches the #5GServices in the country, at Indian Mobile Congress (IMC) 2022 in Delhi. pic.twitter.com/uJo2ovkrcr
— ANI (@ANI) October 1, 2022
* देश के 8 शहरों में एयरटेल 5जी सर्विस की शुरूआत करेगा।
* रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने संबोधन में कहा, जियो देश में सबसे पहले 5G लॉन्च करेगा। 2023 तक भारत के हर कोने में 5जी नेटवर्क चलेगा।
* दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, आज पीएम मोदी भारत में 5जी लॉन्च करने जा रहे हैं। दूरसंचार के लिए आज का दिन सुनहरा। टेलीकॉम गेटवे है, डिजिटल इंडिया की नींव है।
Today, PM Modi is launching #5GServices in India. In the history of telecom, today would be recorded in golden letters. Telecom is the gateway, the foundation of Digital India. It is the mode to bring digital services to every person: Telecom Minister Ashwini Vaishnaw, in Delhi pic.twitter.com/EirgT6T0vO
— ANI (@ANI) October 1, 2022
* कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 को संबोधित करेंगे।
* रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने प्रधानमंत्री को जल्द ही लॉन्च होने की जानकारी दी।
* देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी Jio, Airtel और Vi के प्रमुख प्रधानमंत्री को 5G सर्विस का डेमो दे रहें।
* Reliance Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 5जी सेवाओं की जानकारी दे रहे हैं।
* प्रधानमंत्री मोदी प्रगति मैदान में एक प्रदर्शनी का निरीक्षण कर रहे हैं।
#WATCH | PM Modi inspects an exhibition at Pragati Maidan where he will inaugurate the sixth edition of the Indian Mobile Congress (IMC) and launch 5G services shortly.
— ANI (@ANI) October 1, 2022
Chairman of Reliance Jio, Akash Ambani briefs the PM on the shortly-to-be-launched 5G services.
(Source: DD) pic.twitter.com/tjF0RWfZV9
* IMC 2022 कार्यक्रम में आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव भी मौजूद हैं।
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में पहुंचे।
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress) में 5जी सर्विस को लॉन्च करेंगे।
* 1 अक्टूबर को देश में 5जी नेटवर्क लॉन्च होने जा रहा है।
देश की चार कंपनियां देगी 5जी की सेवाएं
भारत में रिलायंस जियो (Reliance Jio), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea) और अडाणी समूह (Adani Group) 5जी इंटरनेट की सेवाएं देंगी।
5जी नेटवर्क की स्पीड 4जी से इतने गुना होगी अधिक
रिपोर्ट्स की माने तो 4जी के मुकाबले 5जी की स्पीड 10गुना अधिक होगी। अगर फुल एचडी मुवी को डाउनलोड करने में कुछ ही सेकेंड का समय लगेगा। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 5जी की औसत स्पीड 100 एमबीपीएम से ज्यादा होगी।
देश के इन शहरों से होगी 5जी की शुरुआत
सरकार 5जी सेवाओं की शुरुआत पहले देश के 13 शहरों से करेगी। इस लिस्ट में अहमदाबाद, बैंग्लुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं। इस शहरों के बाद पूरे देश में 5जी की सेवाओं को शुरु करने के लिए काम किया जाएगा।
5जी के आने से क्या-क्या होंगे फायदें
देश में 5जी के आने के बाद इंटरनेट की स्पीड तो तेज होगी ही साथ में कई तरह के अन्य बदलाव भी होंगे। डिजिटल भारत योजना को उड़ान मिलेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काफी सकारात्मक बदलाव होगा। डिजिटल पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं कह चुके है कि 5जी आने के बाद देश की आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। देश की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, कृषि, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर में 5जी का बड़ा योगदान रहेगा। देश बदलाव की ओर बढ़ेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS