5G Phone: Xiaomi, Redmi और Poco के इन स्मार्टफोन पर चलेगा 5जी नेटवर्क, यहां चेक करें लिस्ट

5G Supported Phone List: भारत में 5जी सेवा लॉन्च (5G launch) हो चुकी है। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने देश के कई शहरों में 5G सर्विस देना भी शुरू कर दिया है। संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) के मुताबिक, सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL भी अगले वर्ष 15 अगस्त तक 5जी नेटवर्क (5G network) लॉन्च कर देगी। वहीं, VI (वोडाफोन आइडिया) ने 5जी नेटवर्क को लेकर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस खबर में हम आपको Xiaomi की ओर से जारी 5जी स्मार्टफोन्स की लिस्ट (list of 5G smartphones) बताने जा रहे हैं।
भारती एयरटेल ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में Airtel 5G Plus सर्विस शुरू कर दी है। इन शहरों के कई यूजर्स का कहना हैं कि उनके फोन पर 5जी सपोर्ट नहीं कर रहा है। जबकि उन्होंने 5जी स्मार्टफोन ही खरीदा था। अगर आपको भी इसी तरह की परेशानी आ रही हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूजर्स की इसी समस्या को देखते हुए चीनी मोबाइल कंपनी Xiaomi ने 5जी स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है।
Xiaomi के 5जी सपोर्ट स्मार्टफोन
- Xiaomi 12 Pro
- Mi 11 Ultra
- Xiaomi 11T Pro
- Mi 11X Pro
- Mi 11X
- Xiaomi 11 Lite NE 5G
- Xiaomi 11i HyperCharge
- Xiaomi 11i
- Mi 10T Pro
- Mi 10T
- Mi 10
Redmi के 5जी सपोर्ट स्मार्टफोन
- Redmi K50i
- Redmi Note 11 Pro Plus 5G
- Redmi Note 11T 5G
- Redmi 11 Prime 5G
- Redmi Note 10T 5G
POCO के 5जी सपोर्ट स्मार्टफोन
- POCO F4 5G
- POCO F3 GT 5G
- POCO X4 Pro 5G
- POCO M4 Pro 5G
- POCO M4 5G
- POCO M3 Pro 5G
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS