Aadhaar Card Photo Update : क्या आपको भी अपने आधार में बदलवाना है फोटो, यहां जानें सबसे आसान तरीका

नई दिल्ली। आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय में सरकारी दस्तावेजों के लिए जरूरी Document बन गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि Aadhaar Card बनवाने या इसे अपडेट कराने में ज्यादा मुश्किलें नहीं आती हैं यह आसानी से बन जाता है। अगर आपको अपने आधार में (Photo Change) फोटो बदलवाना या अपडेट कराना है तो इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अक्सर आधार में फोटो से संबंधित परेशानी आती रहती है। यह काम बच्चों के आधार कार्ड में अवश्य करना पड़ता है। वहीं सालों बाद वयस्कों की फोटो भी बदली जाना चाहिए। तो सवाल है कि आधार कार्ड में फोटो कैसे बदली जाए? इसके लिए भी सरकार ने जरूरी बंदोबस्त कर रखे हैं। UIDAI के मुताबिक, आधार कार्ड पर फोटो बदलने के दो तरीके हैं। पहला- नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर और दूसरा डाक के जरिए जरूरी दस्तावेज भेजकर। आधार केंद्र पर जाकर फोटो बदलवाने की फीस 50 रुपए है। यहां जानिए दोनों प्रक्रियाएं
ऐसे बदलवाएं फोटो
सबसे पहले गूगल सर्च पर जाएं और UIDIA की वेबसाइट खोलें। यहां दाएं तरफ Get Aadhaar सेक्शन दिखाई देगा। यहां से Aadhaar Enrollment/Update Form डाउनलोड करें। इस फॉर्म का प्रिंट लें और अच्छी तरह सभी जानकारियों दर्ज करें। इसके बाद अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर इसे जमा कर दें और 50 रुपए की फीस भी जमा कर दें। यहां आपको कुछ प्रक्रियाओं से गुजरना होगा जैसे फोटो, फिंगर प्रिंट, रेटिन स्कैन।
90 दिन के अंदर मिल जाएगा अपडेटिड आधार
इसके बाद आपका अपडेट आधार कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 90 दिन के अंदर आपको अपने पते पर नए फोटो वाला आधार कार्ड मिल जाएगा। UIDIA की वेबसाइट से Aadhaar Enrollment/Update Form डाउनलोड करें, प्रिंट लें और अच्छी तरह भरें। इसके बाद अपने क्षेत्र के UIDAI केंद्र के अधिकारी को संबोधित करते हुए खत लिखे और इसे नजदीकी आधार केंद्र के पते पर भेज दें। यह पता ऑनलाइन हासिल किया जा सकता है। अपनी चिट्ठी के साथ एक फोटो भी अटैच करें। यह फॉर्म आधार केंद्र पर पहुंचेगा और नया आधार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दो हफ्तों के भीतर आपको नया आधार मिल जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS