Aadhaar Card की हर समस्या घर बैठे होगी हल, बस इस नंबर पर करना होगा कॉल

भारत के नागरिक के लिए आधार कार्ड (Aadhaar card) एक बेहद ही जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड की जरूरत कहीं और कभी भी पड़ सकती है। साथ ही आधार हमारी पहचान पत्र के तौर पर भी काम करता है। इन सभी बातों के बीच आधार कार्ड में आपकी सभी डिटेल्स का सही होना भी अनिवार्य है, नहीं तो कई बार जरूरी काम नहीं हो पाते हैं। सरकार ने भी 10 साल में एक बार आधार को अपडेट (aadhaar update) करवाने को कहा है।
आपको जानकार खुशी होगी कि अब आप मात्र एक नंबर पर कॉल करके अपने आधार कार्ड में बदलाव कर सकते हैं। UIDAI की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आधार से जुड़ी अधिकतर समस्याओं को 1947 पर कॉल करके दूर किया जा सकता है। अगर आप अपने आधार में किसी भी तरह का अपडेट करना चाहते हैं तो आप बस 1947 नंबर पर संपर्क करना होगा। ध्यान रहे कि UIDAI की इस सेवा का लाभ आप सोमवार से शनिवार के बीच ले सकते हैं। साथ ही सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक ही हेल्पलाइन नंबर काम करेगा। वहीं रविवार के दिन सेवा सुबह के 8 बजे से शाम के 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
अपनी पसंद की भाषा में सेवा का उठाएं लाभ
UIDAI के हेल्पलाइन नंबर पर ग्राहक हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, तमिल, मलयालम, मराठी, उड़िया, बंगाली, उर्दू और असमिया भाषा में बातचीत कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1947 डायल करके अपनी भाषा को चुनना होगा। साथ ही यह एक टोल फ्री नंबर है तो इस सेवा के लिए आपको चार्ज नहीं देना होगा। नंबर के अलावा आप UIDAI की आधिकारिक ईमेल आईडी [email protected] पर भी संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS