बाइक नहीं कार है ये दोपहिया वाहन! कीमत और फीचर्स जानकर उड़ सकते हैं आपके होश

आपने कई अलग-अलग फीचर्स और खासियत के साथ आने वाले वाहनों को देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा दोपहिया वाहन (Car Features Bike) देखा है जिसमें आपको बाइक या स्कूटर जैसा नहीं बल्कि कार की तरह एहसास हो? अगर नहीं, तो आज आप ऐसे दोपहिया वाहन से भी रूबरू हो जाएंगे जो बाइक नहीं बल्कि एक कार की तरह है। इस शानदार बाइक्स (Best Features Bikes) में कई ऐसे फीचर्स हैं जिसे जानकर आपको हैरानी हो सकती है। इस तरह के फीचर्स आपने इससे पहले केवल कार्स में ही देखें होंगे। आइए आपको कार फीचर्स वाली बाइक के बारे में बताते हैं...
दरअसल, हम जिस बाइक की बात कर रहे हैं उसका नाम एडिवा एडी 200 है। इसमें विंड स्क्रीन, म्यूजिक सिस्टम और छत जैसे कई कार फीचर्स वाली ये बाइक 2011 से मौजूद है।
इसमें 171cc का सिंगल सिलेंडर 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। ये 15.8 hp पॉवर और 15.3 Nm पीक टॉर्क जेनरेटर के साथ है।
इसमें दी गई छत फोल्डेबल है जरूरत न होने पर आप इसे बंद कर सकते हैं। ये फोल्डेबल छत पीछे की डिक्की में बंद हो जाती है।
इसमें विंड स्क्रीन और उसे साफ करने के लिए वाइपर समेत सिगरेट लाइटर के लिए रखने के लिए स्पेस दिया गया है, जोकि आपको केवल कार में ही देखने को मिल सकता है।
इस बाइक हैंडल बार के नीचे डैशबोर्ड दिया गया है। जिसमें म्यूजिक सिस्टम, स्पीकर और दोनों ओर AC वेंट्स के लिए के लिए स्पेस दिया गया है।
पिछली सीट पर बैठने वाले के लिए कैप्टन सीट दी गई है। इसमें हेडरेस्ट और आर्म रेस्ट का खास ध्यान रखा गया है। ऐसा फीचर भी आपने कार में ही देखा होगा।
इस बाइक में आगे की ओर दो पहिए दिए गए हैं जबकि, पीछे की ओर एक पहिया दिया गया है। इसकी मदद से गाड़ी को सड़क पर मजबूत पकड़ मिल सकेगी।
बता दें कि कंपनी ने Adiva AD 200 का अपडेटेड वर्जन Adiva AD1 200 भी लॉन्च कर दिया है। ये बाइक जापान और यूरोप के ऑटो मार्केट में काफी प्रसिद्ध है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इस बाइक को आपको भारतीय बाजार में इंपोर्ट करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बाइक को भारत में नहीं बेचा जाता है। ये बाइक 7 कलर वेरिएंट नीला, लाल, पीला, सफेद, चांदी, ग्रेफाइट और ब्राउन में मौजूद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS