Amar Singh ने RSS से जुड़ी एक संस्था को दान कर दी थी पिता की संपत्ति, खुद किया था दावा

भारतीय राजनीति में कद्दावर नेता रहे अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद अमर सिंह 90 के दशक में भारतीय राजनीति में चर्चाओं में रहते थे। इतना ही नहीं उनका राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक अच्छा खासा दबदबा था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह बीमारी के चलते बैड पर आ गये थे। लगातार उनका इलाज जारी थी। इसबीच कई बार उनकी मौत झूठी अफवाह फैली थी। इस पर एक बार खुद अमर सिंह ने वीडियो ट्वीट कर कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है। उनके राजनीति करियर की बात करें तो अखिलेश यादव ने अपने हाथ में दारोमदार लेते हुए अमर सिंह को साइड लाइन कर दिया था।
आरएसएस को दान कर दी थी करोड़ों की संपत्ति
दरअसल, राज्यसभा सांसद अमर सिंह की तबियत काफी समय से खराब चल रही थी। उनका इलाज जारी था। वहीं समाजवादी पार्टी से किनारे किये जाने पर अमर सिंह ने अपनी पार्टी बनाने तैयारी शुरू की। इसबीच उन्होंने पब्लिक से जुडे कई काम किये। वहीं उन्होंने अपने पिता की करोडों रुपये की संपत्ति दान में दी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ साल पहले ही अमर सिंह ने आजमगढ़ स्थित अपनी पैतृक संपत्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी एक दूसरी संस्था सेवा भारती संस्थान को दान कर दी थी। इसका दावा उन्होंने खुद किया था। साथ ही कहा था कि इस संस्था के लिए बहुत छोटी सी भेट है। यह दान नहीं बल्कि एक भेट रूप है। बताया जाता है कि उनकी इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये थी। वहीं अमर सिंह ने कहा था कि मेरे स्वर्गीय पिता की याद में मैंने इस प्रॉपर्टी को देकर समाज की सेवा के प्रयास में एक योगदान का प्रयास किया है।
सपा से दूरी के बाद भाजपा में शामिल होना चाहते थे अमर सिंह
जानकारों का कहना है कि अमर सिंह सपा से कटाव के बाद अपने कदम बीजेपी की तरफ बढा रहे थे। हालांकि बताया जाता है कि अमर सिंह की पूरी राजनीतिक पारी आरएसएस के खिलाफ रही है। वह आरएसएस को सांप्रदायिक बताते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से उनका झुकाव आरएसएस की तरफ रहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS