Amazon Alexa बताएगी कोविड-19 जांच और टीकाकरण केंद्रों का पता, बस बोलना होगा ये

Amazon Alexa बताएगी कोविड-19 जांच और टीकाकरण केंद्रों का पता, बस बोलना होगा ये
X
एक बयान में कहा गया है कि पिछले साल 2020 में Alexa से कोविड-19 संक्रमण और भारत में इसके मामलों की जानकारी प्रदान कर रही थी। अमेजन एलेक्सा को अब अपडेट किया गया है और इसमें कोविड-19 से संबंधित फीचर जोड़े गए हैं।

नई दिल्ली। डिजिटल असिस्टेंट अमेजन एलेक्सा (Amazon Alexa) से प्रयोगकर्ता अब कोविड-19 (Covid-19) से संबंधित सूचनाएं भी हासिल कर सकेंगे। वे एलेक्सा से नजदीकी जांच केंद्रों (Corona Test Centers) और टीकाकरण (Vaccination) की जानकारी ले सकेंगे। एक बयान में कहा गया है कि पिछले साल 2020 में Alexa से कोविड-19 संक्रमण और भारत में इसके मामलों की जानकारी प्रदान कर रही थी। अमेजन एलेक्सा को अब अपडेट किया गया है और इसमें कोविड-19 से संबंधित फीचर जोड़े गए हैं।

बयान में कहा गया है कि अब एलेक्सा जांच और टीकाकरण केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराने के अलावा टीके की उपलब्धता के बारे में भी बताएगी। साथ ही इससे कोविड-19 हेल्पलाइन नंबरों (Covid-19 Helpline Numbers) की जानकारी ली जा सकती है। बयान में कहा गया है कि ये सूचनाएं कोविन पोर्टल (Cowin Portal) , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) की वेबसाइट के अलावा मैपमाईइंडिया से सोर्स की गई हैं। अमेजन ने मैपमाईइंडिया (mapemyindia) से गठजोड़ किया है जिससे प्रयोगकर्ता नजदकी कोविड-19 जांच केंद्र तथा उसकी दूरी के बारे में जानकारी पा सकेंगे।

कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Alexa को दूरी के साथ नजदीकी covid-19 परीक्षण केंद्र के बारे में जानकारी देगी। आपको बस पूछना है, "Alexa, where can I get a Covid-19 test?" जानकारी में निकटतम covid-19 vaccination center भी शामिल होगा। एलेक्सा आपके स्थान की पहचान करेगी और आपको आपके आस-पास के सभी टीकाकरण केंद्रों की सूची प्रदान करेगी। Appointment बुक करने के लिए आप इस जानकारी का उपयोग CoWIN पोर्टल पर जाने के लिए कर सकते हैं।

Tags

Next Story