Amazon के सीईओ Jeff Bezos फिर बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी, इन्हें पीछे छोड़ हासिल किया ताज

नई दिल्ली। अमेजन (Amazon) के सीईओ जेफ बेजोस (Jeff Bezos) के पास सबसे अमीर व्यक्ति का ताज वापिस आ गया है। वह एक बार फिर से दुनिया से सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। जेफ बेजोस ने टेस्ला (Tesla) के सीईओ इलॉन मस्क (Elon Musk) को पीछे छोड़ यह स्थान प्राप्त किया है। दरअसल मंगलवार को टेस्ला इंस के शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई, जिसकी वजह से मस्क पहले पायदान से खिसककर दूसरे पायदान पर आ पहुंचे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार जेफ बेजोस की कुल संपत्ति करीब 14.10 लाख करोड़ रुपये है।
बेजोस की कुल संपत्ति 14.10 लाख करोड़ रुपये
रिपोर्ट के मुताबिक, जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 19100 करोड़ डॉलर यानी करीब 14.10 लाख करोड़ रुपये है। बेजोस पिछले तीन से ज्यादा सालों से लगातार दुनिया के सबसे रईस शख्स बने हुए थे लेकिन जनवरी 2021 में मस्क उन्हें पीछे छोड़कर सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। बेजोस की सम्पत्ति मस्क से 95.5 करोड़ डॉलर ज्यादा है।
इस साल इतनी हुई बढ़ोत्तरी
2021 में टेस्ला के मालिक एलन मस्क की संपत्ति में अब तक 2050 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है, जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति महज 88.40 करोड़ डॉलर बढ़ी है। वहीं पिछले 24 घंटों में मस्क की संपत्ति 458 करोड़ डॉलर घट गई। 26 जनवरी के बाद से टेस्ला के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।
टेस्ला के शेयर गिरे इसलिए पहला पायदान फिसला
मंगलवार को टेस्ला का शेयर 2.4 फीसदी टूटकर 796.22 डॉलर पर बंद हुआ। इससे एलन मस्क की संपत्ति में 4.58 अरब डॉलर की कमी आई. अब मस्क की कुल दौलत 19000 करोड़ डॉलर है। बता दें, पिछले महीने ही एलन मस्क, जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे रईश शख्स बने थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS