ऑटो पार्ट बनाने वाली इस भारतीय कंपनी को अमेरिका से मिला 17 लाख डॉलर का ऑर्डर, इस प्लांट में करेगी तैयारी

चीन से चल रही तनातनी के बीच सरकार द्वारा लगातार आयात की जगह अब निर्यात बढाने पर जोर देने की मुहिम के बीच भारतीय कंपनी को अमेरिका ने 17 लाख डॉलर का ऑर्डर दिया है। यह भारतीय कंपनी ऑटो पार्टस तैयार करती है। जिन्हें कंपनी देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई दूसरों में भी निर्यात करती है। इसी कडी में अब कंपनी को अमेरिका से एक बेहतरीन ऑर्डर मिलना व्यापार को आगे बढने के शुभ संकेत देता है। वहीं कंपनी का दावा है कि अब धीरे धीरे बाजार में नियमिम ग्राहक आ रहे हैं। जिससे आगे भी ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, वाहन कलपुर्जा कंपनी स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स को अमेरिका से 17 लाख डॉलर (करीब 13 करोड़ रुपये) का निर्यात ऑर्डर मिला है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे अमेरिका से 1,10,000 व्हील्स का ऑर्डर मिला है। कंपनी अमेरिका से मिले ऑर्डर को अपने चेन्नई कारखाने से सितंबर और अक्टूबर के दौरान पूरा करेगी। इस ऑर्डर का मूल्य 17 लाख डॉलर है।
वहीं स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स मुख्य रूप से दो, तीन औ चार पहिया वाहनों के व्हील्स तैयार करती है। कंपनी ने अब तक अपने ही देश नहीं बल्कि अमेरिका समेत कई देशों को ऑटो पार्टस का निर्यात किया है। हालांकि कोरोना संक्रमण और देश में लगे लॉकडाउन के बाद कंपनी को बडे तौर पर अमेरिका से मिला यह पहला ऑर्डर है। ऐसे में कंपनी अधिकारियों ने कहा कि अब बाजार में स्थिरता आ रही और उसे अन्य नियमित ग्राहकों से इसी तरह के और ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS