अब अमेरिका में टिकटॉक पर नहीं लगेगा बैन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी मंजूरी

भारत में टिकटॉक को बैन किये जाने के बाद अमेरिका में भी लगातार टिकटॉक पर चल रहा विवाद अब थम सकता है। यहां पर अब शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है। वहीं इसकी वजह टिकटॉक का Oracle और Walmart के बीच करार हो गया है। दोनों के बीच अगर यह सौदा परवान चढ़ता है तो टिकटॉक का नया नाम टिकटॉक ग्लोबल होगा। जिसे अमेरिका में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि 'मैं इस नए सौदे को शुभकामनाएं देता हूं। Tiktok पर काम चल रहा है। हम Oracle और Walmart के बीच करार कराना चाहते हैं। इसमें सुरक्षा की जिम्मेदारी ऑरेक्ल की होगी। जिसका 100 प्रतिशत ध्यान रखा जाएगा।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Oracle और Walmart का टिकटॉक के साथ हुए करार के बाद इसे नई कंपनी बनाया गया है। जिसका नाम Tiktok Global होगा। इसका मैन ऑफिस अमेरिका के टेक्सास में होगा। इसके साथ ही Tiktok Global में Oracle की हिस्सेदारी 12.5 प्रतिशत और रिटेल कंपनी Walmart की हिस्सेदारी 7.5 प्रतिशत होगी। इस कंपनी में टिकटॉक यूजर्स के डाटा की पूरी जिम्मेदारी Oracle की होगी। यह सारा डाटा ओरेकल के पास होगा। वहीं रिटेल ई-कॉमर्स कंपनी walmart के अनुसार, Tiktok Global में ज्यादातर हिस्सेदारी अमेरिकी निवेशकों की होगी। इसकी वजह टिकटॉक का मालिकाना हक रखने वाली चीनी कंपनी Bytedance की वीडियो शेयरिंग ऐप में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है, लेकिन अमेरिकी निवेशकों की Bytedance में 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इस तरह से प्रत्या और अप्रत्यक्ष तौर पर Oracle, Walmart और समेत अमेरिकी निवेशकों की टिकटॉक ग्लोबल में करीब 53 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी।
शॉर्ट वीडियो ऐप Tiktok और Wechat पर लगना था प्रतिबंध
बता दें कि टिकटॉक को लेकर पिछले काफी दिनों से अमेरिका में सुरक्षा को लेकर चले आ रहे विवाद के बीच 15 सितंबर को इस पर अमेरिका में प्रतिबंध लगना था। इसके लिए पिछले महीने ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक एक्जीक्यूटिव आर्डर पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर चीनी ऐप Tiktok और Wechat का मालिकाना अधिकार अमेरिका को नहीं दिया जाता है तो इसे 15 सितंबर 2020 से इन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। वहीं अब ट्रंप ने कहा कि Tiktok को अमेरिका में शिक्षा के लिए 5 अरब अमेरिकी डॉलर का देना होगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अगर यह सौदा होता है तो बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि अगर नहीं भी होता है तब भी यह ठीक है। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि नई कंपनी बनने जा रही टिकटॉक ग्लोबल का किसी भी बाहरी देश से कोई लेनादेना नहीं होगा। खासकर चीन से कोई मतलब नहीं रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS