साधारण साइकिल के इनोवेशन ने आनंद महिंद्रा का जीता दिल, कहीं इन्वेस्ट करने तक की बात!

साधारण साइकिल के इनोवेशन ने आनंद महिंद्रा का जीता दिल, कहीं इन्वेस्ट करने तक की बात!
X
भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा आए-दिन अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। लोगों के अतरंगी आइजियाडज उन्हें काफी आकर्षित करते हैं। इस बार साधारण साइकिल का इनोवेशन उनके दिल को छू गया है।

भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा आए-दिन अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। लोगों के अतरंगी आइजियाडज उन्हें काफी आकर्षित करते हैं। अगर कोई आईडिया उन्हें दिखता है तो वो अपने ट्विटर पर उसे साझा भी करते हैं। वहीं, इस बार साधारण साइकिल का इनोवेशन उनके दिल को छू गया है। गुरसौरभ नामक एक शख्स का इनोवेशन उन्हें इतना ज्यादा पसंद आया कि वो इन्वेस्ट करने के लिए भी तैयार हैं। आइए आपको इस इनोवेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं...

साइकिल इनोवेशन की वीडियो की साझा

दरअसल, आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। इसमें ध्रुव विद्युत के फाउंडर गुरसौरभ एक साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक में बदलते नजर आए है। इसमें खास बात ये देखी गई कि गुरसौरभ ने किसी तरह का कोई मॉडिफिकेशन किए बिना साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक में बदल दिया। इसके लिए न तो साइकिल को खोला गया ना उसकी कटिंग की गई, ना ही वेल्डिंग इसमें बस पैंडल के उपर नट बोल्ट लगाकर कस दिया गया।

पैंडल ही चार्ज कर देती है बैटरी

साधारण साइकिल से कनेक्ट किया जाने वाला ये डिवाइस मात्र 20 मिनट पैंडल मारने पर इसे चार्ज कर देता है। इतने मिनटों में 50 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज हो जाती है और फिर साधारण साइकिल को ये डिवाइस की मदद से इलेक्ट्रिक बनाया दिया जाता है। फुल चार्ज होने पर ये साइकिल 40 किलो मीटर प्रति घंटा तक की रेंज दे सकती है। जबकि, 50 प्रतिशत चार्जिंग के साथ ये 25 किलो मीटर प्रतिघंटा की रेंज दे सकती है। इस साइकिल में करीब 170 किलोग्राम वजन को खींचने की क्षमता है। हर तरह के रास्तों के लिए ये साइकिल काफी आरामदायक हो सकती है। यहां तक इसमें फोन को चार्ज करने तक की सुविधा दी गई है।

आनंद महिंद्रा ने इन्वेस्टमेंट करने की बात

ध्रुव विद्युत के फाउंडर गुरसौरभ के इस प्लान पर आनंद महिंद्रा इन्वेस्ट करने चाहते हैं। उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है और साथ ही कहा है कि ये व्यापार प्रॉफिटेबल होगा या नहीं लेकिन फिर वो इस पर निवेश करना चाहते हैं। साथ ही कहा कि "मैं इस डिवाइस को बनाने वाले गुरसौरभ से मिलना चाहता हूं" इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि इस आईडिया में निवेश करना उनके लिए गर्व की बात होगी।

Tags

Next Story